• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UP Budget: हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग में 40 हजार रोजगार सृजन का लक्ष्य

Writer D by Writer D
06/02/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
UP Budget

UP Budget

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । योगी सरकार (Yogi Government) ने 2024-2025 में वस्त्रोद्योग के क्षेत्र में 40,000 रोजगार सृजन का लक्ष्य रखा है। प्रदेश में टेक्सटाइल्स के नए हब बनाकर निवेश एवं रोजगार सृजन को बढ़ावा दिया जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा हथकरघा बुनकरों के साथ-साथ पावरलूम बुनकरों के उत्थान के लिए अटल बिहारी बाजपेई पावरलूम विद्युत फ्लैट रेट योजना के लिए 400 करोड़ रुपए के बजट (Budget) का प्रस्ताव है।

इसके अतिरिक्त पीएम मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल्स एंड अपैरल योजना के अंतर्गत लखनऊ-हरदोई में लगभग 1000 एकड़ क्षेत्रफल में मेगा टेक्सटाइल पार्क स्वीकृत किया गया है। यह पार्क टेक्सटाइल एवं परिधान क्षेत्र में दस से 15 हजार करोड़ रुपए का निवेश आकर्षित करेगा जिससे लगभग 1 लाख प्रत्यक्ष और 2 लाख अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसरों का सृजन होगा। पार्क की स्थापना हेतु 200 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है। जनपद वाराणसी में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) की स्थापना के लिए भूमि क्रय हेतु 150 करोड़ रुपए का बजट (Budget) प्रस्तावित है।

एमएसएमईः 10 प्लेज पार्क होंगे स्थापित

प्रदेश के शिक्षित एवं प्रशिक्षित युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए एक ओर योगी सरकार (Yogi Government) जहां 1000 करोड़ के बजट (Budget) के माध्यम से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान शुरू कर रही है तो वहीं निजी क्षेत्र में औद्योगिक संस्थानों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश में 10 प्लेज पार्क स्थापित किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री सूक्ष्म उद्यमी दुर्घटना बीमा योजना जो 2023 से संचालित है में अधिकतम 5 लाख रुपए तक की वित्तीय सहायता सूक्ष्म उद्यमियों को दिए जाने की व्यवस्था है।

परिवहनः बसों का बेड़ा बढ़ाने के लिए 500 करोड़ रुपए

बस यात्रियों को सस्ती एवं गुणवत्ता पूर्ण यात्रा सुलभ कराने के उद्देश्य से योगी सरकार (Yogi Government) ने बस बेड़ो में वृद्धि के लिए 500 करोड़ रुपए की व्यवस्था की है। रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेश की महिला यात्रियों को निगम बसों में निःशुल्क यात्रा प्रदान की जा रही है। वर्ष 2017 से वर्ष 2023 तक 1.03 करोड़ से अधिक महिला यात्रियों को निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की गई है।

निर्भया योजना के अंतर्गत महिलाओं के लिए 50 वातानुकूलित पिंक सेवाएं संचालित हैं, जिसमें महिला यात्रियों की सुरक्षा हेतु सभी बसों में पैनिक बटन स्थापित है। किसी भी आपदा की स्थिति में यात्रारत महिलाएं उत्तर प्रदेश पुलिस की डायल 112 सेवा के निरंतर संपर्क में रहती है।

Tags: Lucknow NewsSuresh Khannaup budget 2024up newsYogi GovernmentYogi Newsयूपी बजट 2024
Previous Post

UP Budget: 2030 तक वनावरण व वृक्षावरण 15 प्रतिशत किए जाने का लक्ष्य

Next Post

UP Budget: वाराणसी मंडल में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पुनरुद्धार, पर्यटक व नागरिक सुविधाओं के विकास संबंधी कार्यों पर फोकस

Writer D

Writer D

Related Posts

Over 82,000 school vehicles are being monitored.
उत्तर प्रदेश

स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार का बड़ा कदम, 82 हजार से ज्यादा स्कूली वाहनों की हो रही निगरानी

19/08/2026
UP-Japan Investment Meet-2026
Main Slider

यूपी-जापान की औद्योगिक दोस्ती नई ऊंचाइयों की ओर, यीडा में दो मेगा प्रोजेक्ट की शुरुआत

19/08/2026
Sandeep Singh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की डिजिटल शिक्षा को बड़ी उड़ान, दीक्षा पर यूपी के 27 लाख से अधिक उपयोगकर्ता

19/08/2026
Parichha Dam
Main Slider

140 साल पुराना पारीछा बांध बना विश्व धरोहर, फ्रांस में आयोजित समारोह में मिलेगा सम्मान

19/08/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

नदी बचेगी तो जल बचेगा और जल बचेगा तो जीवन बचेगा : मुख्यमंत्री साय

19/08/2026
Next Post
UP Budget

UP Budget: वाराणसी मंडल में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पुनरुद्धार, पर्यटक व नागरिक सुविधाओं के विकास संबंधी कार्यों पर फोकस

यह भी पढ़ें

Azam Khan

सपा सांसद आजम खान के खिलाफ दो मुकदमों में सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

20/11/2020
Mahakumbh-2025

योगी सरकार ने महाकुंभ के लिए जारी किए एक हजार करोड़ रुपये, बड़ी परियोजनाओं पर होगा काम

16/09/2023
beaten

कलयुगी बेटे ने मां को पीटा, मौत

26/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version