• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UP Budget: 2500 करोड़ से होगा महाकुंभ का भव्य आयोजन

Writer D by Writer D
05/02/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
UP Budget

UP Budget

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । 2025 में प्रयागराज में होने जा रहे महाकुंभ (Mahakumbh) मेले के आयोजन के लिए योगी सरकार ने नगर विकास के माध्यम से 2500 करोड़ रुपए का बजट (Budget) आवंटित किया है। इस राशि के जरिए नगर विकास विभाग विश्व स्तरीय सुविधाओं के माध्यम से महाकुंभ का भव्य आयोजन करेगा। इसके अलावा योगी सरकार ने महाकुंभ (Mahakumbh) के आयोजन के लिए संस्कृति विभाग को भी 100 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बजट दिया है, जिससे महाकुंभ में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

पीएमएवाई के लिए 4 हजार करोड़ आवंटित

योगी सरकार (Yogi Government) ने नगर विकास विभाग को बजट में 25,698 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। इसके तहत गरीबों के लिए आवास की सुविधा उपलब्ध कराने को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए लगभग 3948 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित की है। योजना के अंतर्गत वर्ष 2007 से 2017 तक प्रदेश में मात्र 2.51 लाख मकान निर्मित किए गए, जबकि वर्ष 2017 से अब तक उत्तर प्रदेश में लगभग 17.65 लाख से अधिक लाभार्थियों को कुल लगभग 35,236 करोड़ रुपए से अधिक धनराशि डीबीटी के माध्यम से हस्तान्तरित की गई है।

1000 करोड़ से खत्म होगी बाढ़ और जलभराव की समस्या

इसी तरह वर्ष 2021 में प्रारंभ की गई अमृत 2.0 योजना के लिए 4500 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है, जबकि मुख्यमंत्री-ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन) के अंतर्गत 800 करोड़ रुपए प्रस्तावित हैं जो वर्तमान वर्ष के सापेक्ष 60 प्रतिशत अधिक है। प्रदेश के शहरों को बाढ़ की समस्या एवं जलभराव से मुक्ति के लिए अर्बन फ्लड एवं स्टार्म वाटर ड्रेनेज योजना प्रारम्भ की गई जिसके लिए 1000 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित मलिन बस्ती विकास योजना के लिए 675 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है जो वर्तमान वर्ष की तुलना में लगभग दो गुना है। नगरीय सेवा और अवस्थापना विकास की नई योजना के लिए 500 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

UP Budget 2024: योगी सरकार ने पूरा किया अरमान, किसानों का मिला पूरा सम्मान

राज्य स्मार्ट सिटी योजना के लिए 400 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित की गई है जो वर्तमान वर्ष के सापेक्ष 63 प्रतिशत अधिक है। कान्हा गौशाला एवं बेसहारा पशु आश्रय योजना के लिए 400 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है जो वर्तमान वर्ष की तुलना में दो गुने से अधिक है।

Tags: Lucknow NewsMahakumbhSuresh Khannaup budget 2024up newsYogi GovernmentYogi Newsयूपी बजट 2024
Previous Post

UP Budget 2024: योगी सरकार ने पूरा किया अरमान, किसानों का मिला पूरा सम्मान

Next Post

UP Budget: 27 हजार करोड़ से सुधरेगा यूपी का स्वास्थ्य, योजनाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई उड़ान

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले UP पुलिस हाई अलर्ट, तीन जिलों से फोर्स दिल्ली रवाना

09/10/2026
Main Slider

राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: मुख्यमंत्री

09/10/2026
Main Slider

जनशिकायतों का 24 घंटे में मिले संतोषजनक जवाब, निर्विवाद राजस्व मामलों का 15 दिन में हो निस्तारण: मुख्यमंत्री

09/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में ब्याज और अर्थदंड माफी योजना-2026 लागू, पुराने बकायेदारों को राहत

09/10/2026
उत्तर प्रदेश

Yogi Cabinet: 31 दिसंबर तक होगी मक्का, बाजरा व ज्वार की खरीद

09/10/2026
Next Post
UP Budget

UP Budget: 27 हजार करोड़ से सुधरेगा यूपी का स्वास्थ्य, योजनाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई उड़ान

यह भी पढ़ें

CM Dhami

धामी पहुंचे बाबा केदार के शीतकालीन धाम ऊखीमठ

07/12/2024
septic shock

जानिए सेप्टिक शॉक के लक्षण, जोखिम और उपचार

11/06/2021
BPSC

परीक्षा से 10 दिन पहले जारी हो सकता है बीपीएससी 67वीं पीटी एडमिट कार्ड

21/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version