• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UP GIS: फूड प्रोसेसिंग में उद्यमियों को योगीराज में ‘अमृतकाल’ सा अनुभव

Writer D by Writer D
10/02/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
UP GIS

UP GIS

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। फूड प्रोसेसिंग (Food Processing) क्षेत्र में उद्यमियों ने योगीराज में ‘अमृतकाल’ सा अनुभव किया। बदलते उत्तर प्रदेश में यह क्षेत्र भी समृद्धि के पथ पर काफी अग्रसर रहा। इस उन्नति के कारण उत्तर प्रदेश की ओर से निवेशक आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। इसे देखते हुए यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (UP GIS) के प्रथम दिन भारद्वाज हैंगर-3 में उत्तर प्रदेश : अपॉर्च्युनिटी फूड प्रोसेसिंग : लिवर्जिंग फूड बॉक्सेट ऑफ इंडिया विषयक सत्र आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रहे।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी की खाद्य प्रसंस्करण नीति-2023 अन्य राज्यों की अपेक्षा अच्छी है। कोई भी निवेश करता है तो वह दो बातें जानना चाहता है कि किसी भी राज्य में ‘मैं और निवेश’ कितना सुरक्षित रहेंगे। हम यह भरोसा दिलाते हैं कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन और योगी के नेतृत्व में यूपी सरकार आपको सुरक्षा कवच दे रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भारत की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर की बनाना चाहते हैं तो यूपी भी वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाकर योगदान देना चाहता है। इसमें हमें काफी सफलता भी मिल रही है। पहले यूपी का माहौल ऐसा नहीं था कि आप निवेश करें पर अब माहौल बदल चुका है।

यूपी में अब कोई विशेष जिला नहीं, सब बराबर

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर यूपी नहीं बना तो आत्मनिर्भर भारत कैसे बनेगा। हमारी सरकार ने यूपी में गाजीपुर-झांसी समेत सभी 75 जिलों के विकास का संकल्प लिया है। अब यूपी में कोई विशेष जिला नहीं है। यहां अब सबका विकास होता है। हमने 24 घंटे, 20 घंटे व 18 घंटे बिजली देने का मानक तय किया है, लेकिन जल्द ही हर जगह 24 घंटे बिजली देंगे। हर जगह बिजली, रेल मार्ग, हवाई मार्ग, सड़कें, जल मार्ग मुहैया करा रहे हैं।

कृषि क्षेत्र में यूपी में आ रही क्रांति

मौर्य ने कहा कि कृषि क्षेत्र में यूपी में क्रांति आ रही है। फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में जो कमी है, उसे दूर करने के लिए पीएम ने कोल्ड चैन, कोल्ड स्टोरेज की बात कही। पेप्सिको ने बाराबंकी में एक हजार करोड़ के निवेश की चर्चा की। हम चाहते हैं कि आप 75 जिलों में निवेश करें। इस सेक्टर पर यूपी सरकार का विशेष ध्यान भी है, क्योंकि उत्पाद के लिए 25 करोड़ उपभोक्ता अकेले यूपी में ही हैं। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कदम बढ़ाया है। बचपन से खाने वाला मोटा अनाज ’श्री अन्न’ हमें निरोगी व प्रतिरोधक क्षमता का विकास करता है।

अब सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंचता है पैसा

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार का संकल्प भ्रष्टाचार मुक्त भारत व भ्रष्टाचार मुक्त यूपी बनाने का है। पहले एक पीएम कहते थे कि एक रुपये भेजते हैं तो 15 पैसे पहुंचता है पर हमें गर्व है कि केंद्र सरकार ने 2014-23 के बीच 23 लाख करोड़ रुपये की अनेक योजनाओं के लिए धन भेजा, जो सीधे लाभार्थी के खाते में जाता है।

उद्यम जगत ने यूपी की नीति को सराहा

सत्र में पेप्सिको की सीनियर डायरेक्टर्स, चीफ गवर्नमेंट अफेयर्स व कम्युनिकेशन ऑफिसर गरिमा सिंह, मेरिनो इंडस्ट्रियल लिमिटेड हापुड़ के प्रबंध निदेशक प्रकाश लोहिया, एग्री बिजनेस आईटीसी लिमिटेड के डिविजनल चीफ एग्जीक्यूटिव रजनीकांत राय, ग्रीन फंट्रियर कैपिटल एंड एडवाइजर हंट वेंचर्स के मैनेजिंग पार्टनर रुद्र डालमिया ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी की फूड प्रोसेसिंग नीति की सराहना की। कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए फूड प्रोसेसिंग में यूपी के विकास की जानकारी दी। अपर मुख्य सचिव, कृषि देवेश चतुर्वेदी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। अंत में अतिथियों व आगंतुकों को ओडीओपी के उत्पाद उपहार स्वरूप प्रदान किए गए।

Tags: up gis
Previous Post

UP GIS: वाराणसी में गंगा की सफाई के लिए जल्द बनेगी स्मार्ट रिवर लेबोरेटरी

Next Post

UP GIS की सुबह अर्थ तो शाम रही अध्यात्म के नाम

Writer D

Writer D

Related Posts

अयोध्या

UP Rise 2026: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ से ‘जॉब क्रिएटर’ बना रही योगी सरकार

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से सरकारी अस्पतालों में बढ़ेगी यूपी के बुनकरों के उत्पादों की पहुंच

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

नावों की पहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, यूपी में जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्या

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17% की मिलेगी छूट

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहलः दिवाली पर ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, युवा लेंगे गो संरक्षण का संकल्प

28/10/2026
Next Post
Dubai company will invest 400 crores in UP

UP GIS की सुबह अर्थ तो शाम रही अध्यात्म के नाम

यह भी पढ़ें

nepalbuddha airways

नेपाल की बुद्धा एयरवेज कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भरेगी उड़ान

31/08/2021
तेजस्वी सूर्या

तेजस्वी सूर्या बोले- जिसने कभी मेहनत की रोटी नहीं खाई वह बेरोजगारी का दर्द क्या जाने

29/09/2020
Siddharth Nath

जनता को विकास दिखायी दे रहा है, अखिलेश को नहीं : सिद्धार्थ नाथ

18/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version