• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खनन माफिया के लिए चलाई जा रही है यूपी सरकार : प्रियंका

Writer D by Writer D
22/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
प्रियंका गांधी priyanka gandhi

प्रियंका गांधी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। प्रयागराज जिले के यमुनापार बसवार गांव में कथित पुलिस उत्पीड़न के शिकार लोगों के बीच रविवार को आर्इं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा  ने प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार खनन माफिया एवं दूसरे अन्य माफियाओं के लिए चलाई जा रही है।

गत चार फरवरी को बसवार में बालू के अवैध खनन को लेकर इसमें कथित रूप से लिप्त निषाद समाज के लोगों के साथ पुलिस की मारपीट और उनकी नौका तोड़े जानी की घटना के बाद प्रियंका गांधी का यह दौरा हुआ है जो राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। बसवार गांव में यमुना तट पर लगी चौपाल में प्रियंका ने लोगों से कहा,  यहां के लोगों ने मुझे बताया कि किस तरह से पहले पट्टे मिलते थे, आपका उन पर अधिकार होता था और आपको कुछ चीजों की छूट थी।

यह छूट इसलिए थी क्योंकि उस समय की सरकार यह समझती थी कि नदियों, जंगल, पहाड़ के आसपास के रहने वाले लोग नदियों और जंगल को कभी हानि नहीं पहुंचाएंगे क्योंकि आपका जीवन उस पर निर्भर है। लेकिन बड़े बड़े उद्योग चलाने वाले लोगों, ठेकेदारों का जीवन नदी, जंगल आदि से नहीं जुड़ा होता और जब वे काम करते हैं तो वे व्यापार करते हैं। उन्हें नदी, जंगल आदि के नुकसान से कोई लेना-देना नहीं होता।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि आपका जीवन ही इसी काम पर निर्भर है और जब यह बात सरकार समझती है और आपके प्रति जागरूक होती है तो वह इसी के मुताबिक नीतियां, नियम और कानून बनाती है जिससे आपका भला हो और नदी का भी भला हो।

भाजपा को सत्ता से बेदलख करने के लिए छोटे दलों से करेंगे गठबंधन : शिवपाल यादव

उन्होंने कहा,  लेकिन प्रदेश की सरकार आपके के लिए नहीं चल रही है। यह खनन माफिया के लिए चलाई जा रही है। यह अन्य माफियाओं के लिए भी चलाई जा रही है। आपने किसानों के आंदोलन के बारे में सुना होगा। वह इसीलिए चल रहा है क्योंकि उनके मामलों को भी सरकार समझ नहीं रही है या पूरी तरह से समझ भी रही है लेकिन मदद नहीं करना चाहती। कांग्रेस नेता ने कहा,  इसी तरह से जो कानून नदियों पर लागू है, वह आपकी और नदियों की भलाई के लिए नहीं है। ये कानून इसलिए लागू किये जा रहे हैं जिससे बड़े लोग अपना कारोबार कर सकें, नदी से कमाई कर सकें।

पुलिस उत्पीड़न की शिकार महिलाओं से बातचीत के बाद प्रियंका ने कहा,  मैं आपकी तरह महिला हूं और मैं आपकी पीड़ा समझ सकती हूं। अगर आपको यहां मारा पीटा गया है तो शासन, प्रशासन और पुलिस को शर्म आनी चाहिए। हम इस मुद्दे को उठाएंगे और पूरी तरह से आपकी लड़ाई लड़ेंगे। आपकी बिरादरी (निषाद) ने इस सरकार की बहुत मदद की है और आपके वोट से यह सरकार आई है। जब नेता यह भूल जाता है कि उसे सत्ता किसने दी है तो वह भटकने लगता है। न्यायपालिका में मदद की आपकी मांग पर मैं कपिल सिब्बल, सलमान खुर्शीद और अभिषेक मनु सिंघवी से बात करूंगी। वे आपकी मदद करेंगे और हमारे कांग्रेस के कार्यकर्ता भी यहां आपकी मदद करेंगे।

प्रियंका ने कहा कि अगर हमारी सरकार यहां आएगी तो हम आपके पट्टे के अधिकार दिलाएंगे।  चौपाल के बाद कांग्रेस महासचिव ने कार्यक्रम स्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर घटनास्थल का पैदल दौरा किया और टूटी हुई नावों का निरीक्षण कर प्रभावित नाविकों से बातचीत की और उनका दुख दर्द बांटा।  प्रियंका गांधी के इस दौरे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, देवेंद्र निषाद, मकसूद खान, मुकुंद तिवारी आदि मौजूद रहे।

Tags: priyanka gandhipryagraj newsup news
Previous Post

मेरा न तो कोई सपना था, न ही कोई प्रेरणास्रोत : निर्मला सीतारमण

Next Post

दूसरे दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत, फटाफट चेक करें आज के भाव

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

05/10/2026
Main Slider

गरीब, महिला, युवा और दिव्यांग की समस्याओं पर संवेदनशील सरकार—जनता दर्शन में मौर्य ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश

05/10/2026
Main Slider

यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में विकसित होगी इंटरनेशनल ट्रेड सिटी

05/10/2026
BJP
Main Slider

UP राज्यसभा के लिए BJP की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

05/10/2026
Main Slider

CM धामी से एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने की भेंट

05/10/2026
Next Post

दूसरे दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत, फटाफट चेक करें आज के भाव

यह भी पढ़ें

Siddharth Shukla will be seen in 'Bahubali' actor Prabhas' film 'Adipurush'

सिद्धार्थ शुक्ला जल्द ही ‘बाहुबली’ एक्टर प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ में आएंगे नज़र

18/05/2021
IPL 2020

आईपीएल के 13वें सीजन के लिए बीसीसीआई ने शेड्यूल किया जारी

07/09/2020
सोने-चांदी

गोल्ड-सिल्वर के दामो में आई तेजी, 56 हजार तक हो सकता हैं महंगा

05/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version