• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी सरकार ने 45 लाख किसानों से की 22 लाख 83 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद

Writer D by Writer D
12/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
wheat

wheat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले साल की अपेक्षा इस साल किसानों से दोगुना गेहूं अधिक खरीदा है। सरकार ने अब करीब 4.5 लाख किसानों से 22 लाख 83 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूं खरीद की है।

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि सरकार ने किसानों से अनाज खरीदने के लिए यूपी में 5617 केन्‍द्र बनाए हैं। इसमें सबसे अधिक 3254 केन्‍द्र यूपी सहकारी संघ के हैं, जहां से अनाज की खरीद की जा रही है। प्रदेश में अब तक 448789 किसानों से 2283643.67 मीट्रिक टन अनाज की खरीद की जा चुकी है। किसानों को 3090.07 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। इसके अलावा सरकार 72 घंटे के भीतर किसानों को उनके अनाज का भुगतान कर रही है। पिछले साल किसानों से 12.75 लाख मीट्रिक टन अनाज की खरीद की गई थी।

प्रदेश में हर रोज किए जाए सवा तीन लाख कोविड टेस्ट : योगी

उन्होने बताया कि किसानों के लिए ई मंडियों की शुरूआत की गई ताकि उनको मंडी के चक्‍कर न लगाना पड़े। किसानों को खेत से 10 किलोमीटर के दायरे में अनाज बेचने की सुविधा उपलब्‍ध कराई गई। प्रदेश सरकार ने देश में पहली बार कृषक उत्‍पादक संगठनों को शामिल कर किसानों को तोहफा दिया। प्रदेश के 115 से अधिक गेहूं केंद्रों पर एफपीओ खरीद प्रक्रिया का हिस्सा बन गए हैं। जिससे किसानों को उनके खेत के 10 किमी के दायरे में गेहूं बेचने की सुविधा मिली।

सूत्रों ने बताया कि गेहूं खरीद में लगे किसानों को सरकार ने एक और बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश ने किसानों के साथ अनाज खरीद में धांधली और गड़बड़ी की गुंजाइश बिलकुल समाप्त कर दी है। सरकार की ओर से मंडियों में किसान इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट ऑफ परचेज (ई-पॉप) डिवाइस का इस्‍तेमाल किया जा रहा है, ताकि किसानों को उनके दाने-दाने का भुगतान किया जा सके। इस डिवाइस के माध्यम से किसानों को गेहूं के एक-एक दाने की कीमत पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ मिलेगी।

रसायन बैटरी के उत्पादन को प्रोत्साहन देने के लिए 18100 करोड़ रु की योजना मंजूर

ई-पॉप मशीन से खरीद करने पर किसानों को कुल तौल की गई गेहूं की मात्रा व गेहूं के मूल्य की प्रिंटेड रसीद तत्काल मिल जाएगी। ई पॉप मशीनों के जरिए खरीद से मंडियो से बिचौलियों भी गायब हो गए है। इससे किसानों को उनकी मेहनत का पूरा फायदा मिल रहा है।

Tags: up government newsup news
Previous Post

प्रदेश में हर रोज किए जाए सवा तीन लाख कोविड टेस्ट : योगी

Next Post

प्रसिद्ध पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा के फेफड़ों में गंभीर संक्रमण 

Writer D

Writer D

Related Posts

Dry Hair
Main Slider

रूखे-बेजान बालों के लिए अपनाएं ये टिप्स, आजमाते ही दिखेगा असर

16/06/2026
Dahi Paratha
Main Slider

टिफिन में पैक करें ये टेस्टी डिश, बच्चों के फेस पर आएगी मुस्कान

16/06/2026
Coffee Ice Cream
Main Slider

इस डिश से गर्मियों को बनाएं Cool-Cool, नोट करें टेस्टी रेसिपी

16/06/2026
hands
फैशन/शैली

हाथों का कालापन करता है शर्मिंदा, इन उपायों से दूर करें समस्या

16/06/2026
Mother and daughter attempted self-immolation near Vidhan Bhavan
Main Slider

लखनऊ विधान भवन के पास मां-बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास

15/06/2026
Next Post
Sundarlal Bahuguna dies from Corona

प्रसिद्ध पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा के फेफड़ों में गंभीर संक्रमण 

यह भी पढ़ें

Masik Durgashtami

इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग में मनेगी महाष्टमी, जानें शुभ मुहूर्त

21/10/2023
Pushkar Singh Dhami

सूर्य समान गुणवान पुष्कर सिंह धामी है नाम

24/04/2023

एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़ी Redmi Note 10 की कीमत, पढ़े खबर

25/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version