• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्राइमरी स्‍कूलों के 40 लाख रसोईयों काे यूपी सरकार देगी प्रशिक्षण

Writer D by Writer D
20/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
PM Poshan Yojana

PM Poshan Yojana

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के प्राइमरी स्‍कूलों में बच्‍चों को उच्‍च गुणवत्‍ता का मिड डे मील दिलाने के लिये सरकार ने 40 लाख रसोइयों को प्रशिक्षण देने का बड़ा कदम उठाया है।

मिड डे मील की क्‍या गुणवत्‍ता हो, सफाई से खाना किस तरह पकाया जाए,बच्‍चों को खाना परोसते समय कोविड प्रोटोकॉल का कैसे पालन हो रसोईयों को इसकी ट्रेनिंग देने के लिए वर्ल्‍ड फूड प्रोग्राम के तहत मध्‍यान्‍ह भोजन प्राधिकरण ने एक एप फोसफएमडीएम नामक डेवलप किया है। जिसके जरिए रसोईयों को ट्रेनिंग देने का काम किया जा रहा है। इस एप का लिंक प्राधिकरण की वेबसाइट यूपीएमडीएम पर भी दिया गया है।

मध्‍यान्‍ह भोजन प्राधिकरण के अनुसार इस एप को प्‍ले स्‍टोर से भी डाउनलोड किया जा सकता है। रसोईयों को ट्रेनिंग देने के लिए इस एप में 9 मॉड्यूल है, जिनको तीन हिस्‍सों में बांटा गया है। इनके जरिए उनको ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रत्‍येक तीन मॉड्यूल में गुणवत्‍ता परक खाना कैसे बनाए, सफाई का ध्‍यान कैसे रखें समेत एक प्रश्‍नोत्‍तरी भी शामिल की गई है। इससे वह बेहतर तरीके से सीख सकेंगे। इसके अलावा पहले मॉड्यूल के सही जवाब देने के बाद ही वह दूसरे मॉड्यूल में जा सकेंगे। प्राधिकरण के अनुसार सभी मॉड्यूल को पास करने वाले रसोईयों को सार्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

बदलने वाला है Facebook का नाम, जानिए मार्क जुकरबर्ग का प्लान

मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत प्रदेश में लगभग 40 लाख रसोईया कार्यरत हैं, जिसमें लगभग 90 प्रतिशत महिलायें हैं। विद्यालय में पकाये जाने वाले मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता एवं शुद्धता बनाये रखने की मंशा के तहत रसोईयों के रूप में विद्यालयों में ऐसे अभिभावकों को प्राथमिकता दी गई है, जिनके बच्‍चें विद्यालय में पढ़ते हैं। प्राधिकरण द्वारा मोबाइल एप के साथ रसोईयों को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए कोरोना संक्रमण को ध्‍यान में रखते हुए ‘नवीन पोषणा प्रशिक्षण फिल्म’ तैयार करायी गयी है, जो मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण की वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लू.यूपीएमडीएम.ओआरजी, मिशन प्रेरणा की वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लू.प्रेरणाअप.इन तथा यूट्यूब पर मौजूद है।

प्रशिक्षण फिल्म के माध्यम से विद्यालय स्तर पर कार्यरत रसोइयों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसके बाद स्‍कूल का इंचार्ज अपने स्‍तर से पठन-पाठन के साथ भोजन पकाना, छात्रों को वितरण एवं छात्रों द्वारा भोजन ग्रहण किये जाने आदि में कोविड प्रोटोकाल का पूर्ण रूप से पालन किया जा रहा है। इस पर नजर बनाए रखता है।

Tags: Lucknow Newsmid day mealup news
Previous Post

बदलने वाला है Facebook का नाम, जानिए मार्क जुकरबर्ग का प्लान

Next Post

डिप्टी CM डॉ. शर्मा ने स्व.अटल बिहारी बाजपेई स्मारक राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
आगरा

‘यूपी राइज 2026’: इनोवेटिव स्टार्टअप आइडियाज से जॉब क्रिएटर बनेंगे आगरा के युवा

15/09/2026
Next Post

डिप्टी CM डॉ. शर्मा ने स्व.अटल बिहारी बाजपेई स्मारक राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

यह भी पढ़ें

CM Dhami

टिहरी सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक, घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश

23/04/2026
Saira Banu

सायरा बानो को आई ‘साहिब’ की याद, शेयर की दिलीप कुमार के साथ पसंदीदा तस्वीरें

16/07/2023
PM Modi

साई बाबा की शिक्षा हमारा मार्गदर्शन कर रही: पीएम मोदी

19/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version