• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शराब माफियाओं का हब बन चुका है यूपी : अजय कुमार लल्लू

Desk by Desk
17/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
अजय कुमार लल्लू ajay kumar lallu

अजय कुमार लल्लू

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि योगी सरकार के नकारापन के चलते पूरा प्रदेश अवैध शराब और शराब माफियाओं का हब बन चुका है। सत्ता के संरक्षण में नकली शराब के अवैध कारोबारी कुटीर उद्योग की तरह इस जानलेवा जहर को जलकुम्भी की तरह जिलों से लेकर गांवों, कस्बों तक फैला चुके हैं और सरकार इन माफियाओं के आगे बेबस और लाचार साबित हो रही है।

श्री लल्लू ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि नकली शराब से हो रहीं लगातार मौतों का यह खेल सत्ता के साये में अनवरत जारी है। हर एक घटना के बाद सरकार बड़े-बड़े दावे करती है लेकिन नतीजा सिर्फ ढाक के तीन पात तक सीमित रह जाता है। जिस प्रकार प्रयागराज में नौ लोगों की नकली शराब से मौतें हुई हैं वह भाजपा सरकार की अपराधियों और माफियाओं पर नकेल डालने के फर्जी दावे का खुलासा करती हैं। नकली शराब का यह कारोबार सत्तापक्ष के विधायक, मंत्री और कुछ अधिकारियों की शह पर फल-फूल रहा है।

देवेंद्र फडनवीस का आरोप, हिरेन की हुई हत्या, जांच करे एनआईए

उन्होंने कहा कि भाजपा के एक प्रभावशाली विधायक के सिण्डीकेट के आगे योगी सरकार और प्रशासन पूरी तरह बौना साबित हो रहा है। सरकार की अकर्मण्यता का आलम यह है कि राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज और मलिहाबाद क्षेत्र में दर्जनों मौंतें हो चुकी हैं। शराब माफियाओं और इनसे जुड़े प्रभावशाली व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही न होने के चलते हजारों लोग अपनी जिन्दगियां गंवा चुके हैं और अधिकांश जिले नकली शराब के जहर के आगोश में आ चुके हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राजधानी लखनऊ सहित प्रयागराज, फतेहपुर, बाराबंकी, उन्नाव, हाथरस, गोरखपुर, कुशीनगर, मेरठ, मथुरा, बुलन्दशहर, बरेली, लखीमपुर आदि जिलों में हुईं नकली शराब से मौतों के लिए पूरी तरह योगी सरकार जिम्मेदार है। श्री लल्लू ने कहा कि नकली शराब के कारोबारियों और सत्ता के संरक्षण का यह गठजोड़ इतना ताकतवर हो चुका है कि मुख्यमंत्री का आदेश भी उसके ठेंगे पर है।

श्री योगी खुले मंचों से माफियाओं और अपराधियों को चुनौती दे रहे हैं। अपनी पीठ थपथपा रहे हैं कि अपराधी अपनी जान की भीख मांगकर या तो जेल चले गये या तो प्रदेश छोड़ गये। आखिर यह कौन से लोग हैं? जिन्होने लगभग आधे उत्तर प्रदेश के नकली शराब के आगोश में ले लिया है। सरकार उनके आगे बेबस और लाचार साबित हो रही है।

Tags: ajay kumar lalluUP has become the hub of liquor mafiaअजय कुमार लल्लूशराब माफियाओं का हब बन चुका है यूपी
Previous Post

महिला की फटी जींस पर बोले सीएम तीरथ- ये कैसे संस्कार हैं?

Next Post

मुझे कुछ हुआ तो प्रियंका और कांग्रेस होगी जिम्मेदार : अल्का राय

Desk

Desk

Related Posts

Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

Yogi Cabinet: वाराणसी में बनेगा हाईटेक 500 बेड महिला छात्रावास

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

योगी कैबिनेट की मंजूरी, रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 250 ई-बसें

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

उप्र कैबिनेट: मेधावी छात्राओं को मिलेगी ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी’, एसओपी मंजूर

21/07/2026
Next Post
अल्का राय

मुझे कुछ हुआ तो प्रियंका और कांग्रेस होगी जिम्मेदार : अल्का राय

यह भी पढ़ें

Arrested

अंतरराज्यीय तस्करों से 25 लाख का गांजा बरामद

02/11/2022
fire in oil refinery

तेल रिफाइनरी में गैस पाइपलाइन में रिसाव से लगी भीषण आग

04/06/2021
Terrorist

मुठभेड़ में दो उग्रवादी मारे गए, हथियार बरामद

02/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version