• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश में समृद्ध होते उड्डयन क्षेत्र की उत्तर प्रदेश बना पहचान: सीएम योगी

Writer D by Writer D
01/08/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश में समृद्ध होते उड्डयन क्षेत्र की नई पहचान बनकर उभरा है। उत्तर प्रदेश में अभी तीन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट संचालित हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश में नागरिक उड्डयन क्षेत्र का विस्तार हो इसके लिए प्रदेश में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट की संख्या में वृद्धि करें एवं नागरिक सुविधाओं में विस्तार सुनिश्चित करें।

सीएम योगी (CM Yogi) ने मंगलवार को नागरिक उड्डयन विभाग के कार्यों की समीक्षा की और प्रस्तुतिकरण देखा। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्ष 2016-2017 के सापेक्ष छह साल में प्रदेश में माल ढुलाई हुई चार गुना वृद्धि हुई है। वर्ष 2016-2017 में प्रदेश में माल ढुलाई जहां 5895 मीट्रिक टन थी, वहीं 2022-23 में यह बढ़कर 20, 813 मीट्रिक टन हो गई। यह वृद्धि काफी सराहनीय है। सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2016-2017 में प्रदेश में एयर ट्रैफिक जहां 46,585 था।

वहीं साल 2022-2023 में यह संख्या बढ़कर 82,615 हो गई है। हवाई उड़ानों के साथ-साथ यात्रियों की संख्या में भी काफी वृद्धि हुई है। वर्ष 2016-2017 के 59.97 लाख यात्रियों ने हवाई यात्रा की है। वहीं 2022-2023 में 96.02 लाख यात्रियों ने हवाई यात्रा का लाभ उठाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ रही हवाई यात्रियों की संख्या को देखते हुए उनकी सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाए।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि दिव्य और भव्य कुंभ से पहले प्रयागराज एयरपोर्ट की क्षमता नागरिक सुविधाओं में विस्तार करें। साथ ही प्रयागराज एयरपोर्ट की क्षमता को तीन सौ से बढ़ाकर पांच सौ यात्रियों की करें। इसके अलावा प्रदेश में हेलीकॉप्टर की सुविधा को बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी को बेहतर हो इसके लिए वहां पर आरआरटीएस या लाइट मेट्रो की व्यवस्था करें।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि गोरखपुर एयरपोर्ट का त्रिपक्षीय सर्वे जुलाई में पूर्ण हो चुका है। इसके निर्माण कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ करें। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में तीन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, 17 हवाई पट्टी और हमारी आठ हवाई पट्टियों भारतीय वायु सेना अंतर्गत हैं। उन्होंने कहा कि श्रावस्ती, आजमगढ़, चित्रकूट, अलीगढ़ में राज्य सरकार द्वारा कराए जा सिविल कार्य पूर्ण हो चुके हैं, यह प्रगति सराहनीय है।

Tags: cm yogiLucknow News
Previous Post

‘श्री अन्न’ को नए सिरे से बढ़ावा देगी योगी सरकार, जागरुकता के लिए कार्य योजना तैयार

Next Post

89 इंडस्ट्रियल व 10 फ्लैटेड फैक्ट्री प्लॉट्स के लिए उत्तर प्रदेश में लगेगी करोड़ों की बोली

Writer D

Writer D

Related Posts

School Closed
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा का असर, इस जिले में 12वीं तक के स्कूल हर शनिवार- सोमवार रहेंगे बंद

01/08/2026
UPPCL
उत्तर प्रदेश

ऊर्जा निगमों में निदेशक पदों के लिए इंटरव्यू, इकलौते दलित निदेशक ने भी दिया इस्तीफा

01/08/2026
Heavy Rain
उत्तर प्रदेश

यूपी में मानसून रहेगा मेहरबान, सात दिनों तक झमाझम बारिश की चेतावनी

01/08/2026
Massive fire at a candle factory
उत्तर प्रदेश

मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, 16 से अधिक फायर टेंडर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

01/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Next Post
E-auction

89 इंडस्ट्रियल व 10 फ्लैटेड फैक्ट्री प्लॉट्स के लिए उत्तर प्रदेश में लगेगी करोड़ों की बोली

यह भी पढ़ें

Guru Purnima

आज है गुरु पूर्णिमा, इन मंत्रों के जाप से पा सकते हैं गुरु का आशीर्वाद

24/07/2021
Keshav Maurya

पं. दीनदयाल ने प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने की प्रेरणा दी: केशव मौर्य

11/02/2026
विकास ने बहुत बड़ा अपराध किया था

विकास ने बहुत बड़ा अपराध किया था, पत्नी ऋचा बोली- वह मेरे सामने आता तो मैं गोली मार देती

23/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version