• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गरीबी दूर करने में सफल रहा है उत्तर प्रदेश

Writer D by Writer D
18/07/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Poverty

Poverty

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। गरीबी (Poverty)  उन्मूलन की दिशा में उत्तर प्रदेश में उल्लेखनीय सुधार आया है। नीति आयोग की एक रिपोर्ट के अनुसार बहुआयामी गरीबों के अनुपात में सबसे तेज कमी उत्तर प्रदेश में दर्ज की गई है।

आधिकारिक सूत्रों ने नीति आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुये मंगलवार को बताया कि नीति आयोग की रिपोर्ट ‘राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक: एक प्रगति समीक्षा 2023’ के अनुसार 2015-16 और 2019-21 के बीच भारत मे रिकॉर्ड 13.5 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी (Poverty)  से बाहर निकले हैं तो वहीं उत्तर प्रदेश में 3.43 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी से उबरने में कामयाब रहे हैं।

36 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और 707 प्रशासनिक जिलों के लिए बहुआयामी गरीबी अनुमान प्रदान करते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा और राजस्थान जैसे राज्यों का नंबर यूपी के बाद आता है।

रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश में, 2015-16 और 2019-21 के बीच 3,42,72,484 लोग गरीबी (Poverty) से बाहर निकले हैं। परिणामस्वरूप, प्रदेश में गरीबी में रहने वाले लोगों का अनुपात 2015-16 में 37.68 प्रतिशत से घटकर 2019-21 में 22.93 प्रतिशत हो गया है। उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी का अनुपात 2015-16 में 44.29 प्रतिशत से घटकर 2019-21 में 26.35 प्रतिशत हो गया, जबकि शहरों में यह 2015-16 के 17.72 प्रतिशत से हटकर 2019-21 में 11.57 पर आ गया।

Samsung Galaxy S21 FE भारत में लॉन्च, मिल रहा हा बंपर डिस्काउंट

गरीबी (Poverty) के साथ ही यूपी में गरीबों की हेल्थ, एजुकेशन और स्टैंडर्ड ऑफ लिविंग संबंधित पैरामीटर्स में भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं। रिपोर्ट के अनुसार 2015-16 में न्यूट्रीशन से वंचित गरीबों की संख्या 30.40 फीसदी थी जो 2019-21 में घटकर 18.45 प्रतिशत पर आ गई। इसी तरह, बच्चों और किशोरों की मृत्यु दर में भी सुधार हुआ है।

2015-16 में यह 3.81 फीसदी थी जो 2019-21 में घटकर 2.20 प्रतिशत पर आ गई। मैटरनल हेल्थ में भी काफी सुधार हुआ और 2015-16 के 25.20 से घटकर यह 2019-21 में 15.97 फीसदी पर आ गई। स्टैण्डर्ड ऑफ लिविंग के तहत 2015-16 में कुकिंग फ्यूल से वंचित गरीबों का प्रतिशत 34.24 था जो 2019-21 में 17.95 प्रतिशत रह गया। 2015-16 में 2.09 प्रतिशत पीने के पानी से वंचित थे जो आंकड़ा 2019-21 में घटकर 0.93 प्रतिशत रह गया।

Tags: Lucknow Newsup news
Previous Post

Samsung Galaxy S21 FE भारत में लॉन्च, मिल रहा हा बंपर डिस्काउंट

Next Post

विद्युत दुर्घटना को रोकने के लिए अधिकारी पूरी संवेदनशीलता के साथ करें कार्य: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री का बड़ा बयान, मेरे भविष्य का फैसला महादेव या मोदी जी करेंगे

08/08/2026
Kanwar
उत्तर प्रदेश

अग्नि-5 थीम की कांवड़ बनी सावन यात्रा का आकर्षण

08/08/2026
Cycle rally organized under the ‘Nasha Mukt Bharat Abhiyan’
उत्तर प्रदेश

जन भवन से निकली साइकिल रैली, कार्मिकों ने दिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश

08/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहलः आईएएस-आईपीएस और आईएफएस अधिकारी हर माह विद्यार्थियों से करेंगे संवाद

08/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज मेरी कर्मभूमि, जनता का आशीर्वाद मेरा बल: केशव मौर्य

08/08/2026
Next Post
AK Sharma

विद्युत दुर्घटना को रोकने के लिए अधिकारी पूरी संवेदनशीलता के साथ करें कार्य: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

Katrina-Vicky

शादी का एक महीना पूरे होने पर कैटरीना ने शेयर की विक्की संग रोमांटिक तस्वीर

09/01/2022
Mukhyamantri Gramodyog Rojgar Yojana

योगी सरकार की पहल से रफ्तार पकड़ रही मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना

13/01/2026
Hanuman Jayanti

मंगलवार को पैसा उधार देना और लेना नहीं चाहिए, बिगड़ जाते है आपसी संबंध

31/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version