• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश की स्वर्णिम विकास यात्रा में उत्तर प्रदेश का सबसे महत्वपूर्ण स्थान : स्वतंत्र देव

Writer D by Writer D
29/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
swatantra dev

swatantra dev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (swatantra dev) ने कहा कि मोदी सरकार के सफलतम आठ वर्षों में विकास को विस्तार मिला है। देश की स्वर्णिम विकास यात्रा में उत्तर प्रदेश का सबसे महत्वपूर्ण स्थान है।

स्वतंत्र देव सिंह (swatantra dev) ने अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में रविवार को आयोजित भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में कहा कि 16 जुलाई को हम सभी जब एक साल पूर्व मिले थे, तब विधानसभा चुनाव की आहट हमारे आंगन में गूंज रही थी। भाजपा ने पंचायत चुनावों में शानदार जीत हासिल किया था। आज हम सभी जब पुनः मिल रहे हैं, तब हम तमाम चुनौतियों के बीच उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के कार्यों के आधार पर दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में कामयाब होकर यहां बैठे हैं।

उन्होंने कहा कि इस शानदार जीत के हकदार भाजपा संगठन के तमाम देवतुल्य कार्यकर्ता हैं जिनके अथक परिश्रम से भाजपा को विजयश्री मिली है। अब हमारी नव-निर्वाचित सरकार अपने नये बजट के साथ लोक कल्याण संकल्प पत्र को गीता की तरह पूज्य मानकर गांव-गांव विकास की नई धारा बहाने को तैयार है।

2024 के चुनाव की ‘भूमि’ हमें अभी से तैयार करनी होगी : सीएम योगी

बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं केशव प्रसाद मौर्य, पार्टी के प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल समेत कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

स्वतंत्र देव (swatantra dev) ने कहा कि प्रदेश की सम्मानित जनता को आज इस अवसर पर भाजपा को पुनः सेवा का अवसर देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर मैं धन्यवाद देता हूं। प्रधानमंत्री मोदी एवं योगी के संकल्प समर्पण से उत्तर प्रदेश विधासभा चुनाव में जो ऐतिहासिक विजय भाजपा को मिली है, इसके लिए हमें संगठन सूत्र के साथ संगठन सूत्रधार का अभिवादन किये बिना हमारा यह समागम अधूरा रह जाएगा।

इस विजय अभियान में गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह, प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान सहित सभी सम्मानित पदाधिकारियों की भूमिका के लिए मैं अध्यक्ष के नाते प्रदेश इकाई की ओर से आभार व्यक्त करता हूं। ऐतिहासिक जनादेश पाने के इस महाभियान में प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल सहित सभी सम्मानित प्रदेश, क्षेत्र एवं जिले के पदाधिकारीगण जिनके परिश्रम की पराकाष्ठा से भाजपा ने उत्तर प्रदेश में इतिहास रचा है, मैं उनका भी हृदय से अभिनन्दन करता हूं।

खटीमा में धामी के लिए सीएम योगी ने मांगे वोट, कहा- आप विधायक नहीं मुख्यमंत्री चुन रहे हैं

प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने कहा कि प्राचीन काल में सनातन संस्कृति के स्वर्णकाल के सृजन की यह धरा है। यह विश्व के आराध्य देव महादेव और राम-कृष्ण की धरा है। यह वह प्रदेश है जहां गंगा की धारा अविरल प्रवाहित होती है। कार्यकर्ताओं के सतत परिश्रम से भाजपा हर घर, हर गली, हर गांव हर गली, हर व्यक्ति के मन तक पहुंच बनाने में सफल रही है। मोदी सरकार के सफलतम आठ वर्ष भी पूर्ण हो रहे हैं। इन आठ वर्षों में भाजपा सरकार ने प्रदेश के हर व्यक्ति के सरोकारी विकास को विस्तार दिया है। इसका पूरा श्रेय भाजपा के संगठन, शक्ति, संकल्प और निरंतर प्रयत्नशीलता को जाता है।

Tags: 2024 loksabha electionbjp meetingcm yogiLucknow Newsm modiswatantra dev singhup newsYogi News
Previous Post

खटीमा में धामी के लिए सीएम योगी ने मांगे वोट, कहा- आप विधायक नहीं मुख्यमंत्री चुन रहे हैं

Next Post

स्टार्ट अप की दुनिया में नये भारत की झलक मिलती है : पीएम मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
home guard
Main Slider

यूपी में होमगार्ड भर्ती PET की तारीख बदली, अब 14 सितंबर से होगी परीक्षा

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण, नक्काशीदार स्तंभों के पास मंत्री संग ली सेल्फी

04/09/2026
Ninth board meeting of UP Braj Teerth Vikas Parishad under the chairmanship of CM Yogi
Main Slider

वृंदावन परिक्रमा मार्ग को बनाएं सुरक्षित, इस्तेमाल हों बारिश में न फिसलने वाले पत्थर: मुख्यमंत्री

04/09/2026
Next Post
pm modi

स्टार्ट अप की दुनिया में नये भारत की झलक मिलती है : पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

Kanwariyas

हरिद्वार: अब तक ढाई करोड़ से ज्यादा कांवड़ियों ने भरा गंगा जल

12/07/2023
Geyser

₹10,400 गीजर पर धमाकेदार डिस्काउंट, साथ में 5 साल वारंटी भी

23/11/2025
वायरल वीडियो

अफ्रीकी व्यक्ति ने गाया किशोर कुमार का ऐसा गाना, देख आ जाएगी हंसी

01/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version