• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश के क्राफ्ट, कुजीन और कल्चर को प्रदर्शित करेगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो

Writer D by Writer D
17/08/2024
in उत्तर प्रदेश, नोएडा, राजनीति
0
UP International Trade Show

UP International Trade Show

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UP International Trade Show) का दूसरा संस्करण दुनिया के सामने उत्तर प्रदेश के वायब्रेंट क्राफ्ट (शिल्प), कुजीन (व्यंजन) और कल्चर (संस्कृति) को प्रदर्शित करेगा। इस साल बड़ी संख्या में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में सम्मिलित होने वाले बायर्स और विजिटर्स को यूपी की समृद्ध संस्कृति का एक जीवंत उत्सव देखने को मिलेगा। यह मेगा इवेंट उन्हें एक गहन सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करेगा, जिसमें पारंपरिक हस्तशिल्प, स्वादिष्ट व्यंजन और यूपी के विभिन्न क्षेत्रों की प्रस्तुतियों को प्रदर्शित करने वाले इंटरएक्टिव सेशन शामिल होंगे।

विभिन्न संस्कृतियों की सुंदरता का होगा दर्शन

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UP International Trade Show) के दूसरे संस्करण में आने वाले विजिटर्स उत्तर प्रदेश की विभिन्न संस्कृतियों की सुंदरता का दर्शन करेंगे और लाइव संगीत, नृत्य प्रदर्शन इसका सशक्त माध्यम बनेंगे। 25 सितंबर को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के उद्घाटन के अवसर पर उत्तर प्रदेश की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करने वाली एक जीवंत सांस्कृतिक झांकी की प्रस्तुति के साथ अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। इस मनमोहक झांकी में 12 कुशल लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। यह कलाकार ब्रज, पूर्वांचल, अवध, रोहिलखंड, बुंदेलखंड सहित विभिन्न सांस्कृतिक क्षेत्रों की मंत्रमुग्ध कर देने वाली झलकियां पेश करेंगे।

यह प्रस्तुति उत्तर प्रदेश की अनूठी सांस्कृतिक पहचान का उत्सव मनाने और उसे बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है जो एक समृद्ध और यादगार आयोजन के लिए मंच तैयार करेगा। इसके बाद शाम को’स्वर संगम’ नाम से कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें सूफी संगीत और जुगलबंदी प्रस्तुत की जाएगी। उपस्थित लोगों को सूफी कलाकारों की आत्मा को छू लेने वाली सुर लहरियों का अनुभव करने का आनंद मिलेगा।

नृत्य के माध्यम से दिखाई जाएगी रामायण

इसके बाद, 26 से 29 सितंबर तक इस कार्यक्रम में ‘उत्तर प्रदेश के रंग, लोक के संग’ का आयोजन किया जाएगा, जो राज्य की समृद्ध कलात्मक विरासत का उत्सव मनाने वाला एक जीवंत सांस्कृतिक प्रदर्शन होगा। इस दौरान विविध प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिनमें क्षेत्र की पारंपरिक ध्वनियों को प्रतिबिंबित करने वाले लोक गीत और रामायण की कहानियों का वर्णन करने वाली कथक नृत्य प्रस्तुतियां शामिल होंगी।

पुलिस भर्ती में 60 हजार से अधिक नौजवानों को मिलेगा अवसर, 20 प्रतिशत बेटियों की होगी नियुक्तिः सीएम योगी

कार्यक्रम में भगवान राम को समर्पित मधुर धुनें भी शामिल होंगी, जो उपस्थित लोगों के लिए सांस्कृतिक अनुभव को और भी यादगार बनाएंगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तर प्रदेश की कलात्मक समृद्धि और सांस्कृतिक विविधता को लोगों के समक्ष उजागर करना है। इस साल का इंटरनेशनल ट्रेड शो (UP International Trade Show) परंपरा और नवाचार का एक जीवंत संगम बनने जा रहा है, जो सभी को यूपी की गौरवशाली विरासत से जुड़ने और उसकी सराहना करने के लिए आमंत्रित करेगा।

Tags: Noida newsUP International Trade ShowUP International Trade Show 2.0up news
Previous Post

पुलिस भर्ती में 60 हजार से अधिक नौजवानों को मिलेगा अवसर, 20 प्रतिशत बेटियों की होगी नियुक्तिः सीएम योगी

Next Post

’सम्भव’ के तहत एके शर्मा ने 210 से अधिक शिकायतों का मौके पर किया निस्तारण

Writer D

Writer D

Related Posts

Confidence of industries in UP has grown due to the Yogi government's policies.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नीतियों से यूपी में उद्योगों का बढ़ा भरोसा, बदली औद्योगिक तस्वीर

08/09/2026
Bihar team did exposure visit to water laboratory
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का सुरक्षित पेयजल अभियान: बिहार की टीम ने यूपी जल निगम ग्रामीण की प्रयोगशाला का किया अध्ययन

08/09/2026
Yogi government's relief campaign continues for flood affected people
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावितों के लिए योगी सरकार का राहत अभियान जारी, 21,226 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

08/09/2026
Anganwadi Workers
उत्तर प्रदेश

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं के मानदेय वृद्धि का शासनादेश जारी

08/09/2026
CM Yogi
Main Slider

वाराणसी में बुधवार को सजेगा पोषण का मंच, सीएम योगी करेंगे राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ

08/09/2026
Next Post
AK Sharma

’सम्भव’ के तहत एके शर्मा ने 210 से अधिक शिकायतों का मौके पर किया निस्तारण

यह भी पढ़ें

आज तक कोई पैदा नहीं हुआ है, जो असदुद्दीन ओवैसी को पैसे से खरीद सके

16/12/2020
narayan rane

केंद्रीय मंत्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, लीलवाती अस्पताल में भर्ती

27/05/2022

उत्तराखंडः ट्रैकिंग पर निकले 11 सदस्यों में से 7 के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

23/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version