• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टेक्सटाइल के क्षेत्र में उप्र भर रहा नई उड़ान, लाखों को मिलेगा रोजगार

Writer D by Writer D
23/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
textile

textile

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश सरकार की इन्वेस्टर फ्रेण्डली नीतियां टेक्सटाइल इंडस्ट्री के बड़े कारोबारियों को भा रही हैं। बीते चार वर्षों में देश के बड़े-बड़े उद्योगपतियों ने इस सेक्टर में 8715.16 करोड़ का निवेश किया है। उप्र टेक्सटाइल के क्षेत्र में नई उड़ान भरने को तैयार है। यहां लाखों नागरिकों को रोजगार मिलने जा रहा है। राज्य में 66 टेक्सटाइल फैक्ट्री लगाने की कार्रवाई चल रही हैं। इन फैक्ट्रियों में 05 लाख 25 हजार 87 लोगों को रोजगार मिलेगा। मंगलवार को यह दावा राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने किया।

प्रवक्ता ने कहा कि योगी सरकार के प्रयासों से अब तक 66 में से 12 टेक्सटाइल फैक्ट्री राज्य में लग गई हैं और 18 टेक्सटाइल फैक्ट्रियों के निर्माण का कार्य चल रहा है। इसी साल इन 18 टेक्सटाइल फैक्ट्रियों में भी उत्पादन शुरू किए जाने का लक्ष्य है। जबकि 17 टेक्सटाइल फैक्ट्रियों की स्थापना के लिए इस वर्ष निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि चार वर्ष पूर्व इस सेक्टर में बड़े उद्योगपति निवेश करने से परेहज कर रहे थे। तब बड़े उद्योगपतियों के लिए उत्तर प्रदेश भय, दहशत और आशंकाओं का पर्याय था। उद्योगपति यहां निवेश करने से घबराते थे। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी अगुवाई में इस माहौल को इन्वेस्टर फ्रेण्डली नीतियों को लाकर बदला।

प्रवक्ता ने कहा कि 12 टेक्सटाइल फैक्ट्रियों में उत्पादन शुरू हो गया है, इन फैक्ट्रियों के निर्माण में 645 करोड़ का निवेश हुआ है और 2870 लोगों को रोजगार मिला है। इन फैक्ट्रियों की स्थापना से कानपुर टेक्सटाइल के बड़े हब के रूप में उभर रहा है। कानपुर प्लास्टिपैक लिमिटेड ने कानपुर देहात में 200 करोड़,आरपी पॉली पैक्स ने पाली बैग के उत्पादन के लिए रनिया में 150 करोड़, जीएलकेके इंडस्ट्री ने रूमा कानपुर में फैब्रिक उत्पादन के लिए 25 करोड़ का निवेश किया है।

इसी तरह सृष्टि इंडस्ट्री ने कानपुर देहात में निटिंग फैक्ट्री लगाई है। गैजेस अपैरल ने गारमेंट तथा अनिलिखा फैब्रिक ने होजरी क्लाथ फैक्ट्री कानपुर में लगाई है। कानपुर के अलावा राजलक्ष्मी काटन मिल्स ने 50 करोड़ का निवेश कर नोयडा में रेडीमेड गारमेंट और कल्याणी इनरवियर ने गाजियाबाद में इनर गारमेंट की फैक्ट्री लगाई है। टीटी लिमिटेड ने 50 करोड़ का निवेश कर अमरोहा में गारमेंट और सनविन टेक्सटाइल ने बदायूं में लेस फैब्रिक्स की फैक्ट्री लगाई है। शुद्ध प्लस हैजीन प्रोडक्ट ने 80 करोड़ का निवेश कर गोरखपुर में सैनेटरी नैपकिन की फैक्ट्री लगाई है। इस फैक्ट्री में 500 लोगों को रोजगार मिला है।

उन्होंने बताया कि जिंदल हैंडटेक्स गाजियाबाद में, गौरव इंटरनेशनल नोएडा में, वीवासिटी होम नोएडा में, युवी गारमेंट गाजियाबाद में राकेश इंटरनेशनल गाजियाबाद में, शिवापाली प्लास्ट जौनपुर में तयाल होजरी मिल्स कानपुर में तथा जय नारायण फैबटेक मेरठ में टेक्सटाइल फैक्ट्री लगा रहे हैं।

अधिकारियों का कहना है कि इस वर्ष के अंत तक इन फैक्ट्रियों का निर्माण कार्य पूरा होकर उत्पादन शुरू जाएगा। इसके अलावा टेक्सटाइल फैक्ट्री लगाने से सम्बंधित 28 निवेश प्रस्ताव ऐसे हैं जिनके निवेशकों ने फैक्ट्री लगाने को लेकर अभी जमीन लेने के लिए आवेदन नहीं किया है, ऐसे निवेशकों से विभाग से अधिकारी सम्पर्क में हैं। जल्दी ही यह निवेशक भी अपनी फैक्ट्री लगाने के लिए जमीन फाइनल कर देंगे।

Tags: textile industriesYogi News
Previous Post

उप्र में निर्माणाधीन 44 राजकीय महाविद्यालयों को धनराशि स्वीकृत

Next Post

यूपी बना निवेश का सबसे बड़ा हब, चीन व वियतनाम छोड़कर आईं कई टेक कंपनियां

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Next Post

यूपी बना निवेश का सबसे बड़ा हब, चीन व वियतनाम छोड़कर आईं कई टेक कंपनियां

यह भी पढ़ें

blood group

ब्लड ग्रुप पर निर्भर नहीं करता कोरोना संक्रमण का खतरा

18/08/2020

अंगिरा धर और आनंद तिवारी ने साझा की अपनी शादी की तस्वीरें

26/06/2021
अंकिता लोखंडे

रिया चक्रवर्ती पर सुशांत के पिता की FIR के बाद अंकिता लोखंडे बोलीं- ‘Truth Wins’

29/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version