• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश बना टेक्नोलॉजी हब, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में निवेश की बाढ़

Writer D by Writer D
07/03/2025
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Technology

Semiconductor

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में राज्य में आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हो रहा है। राज्य सरकार की नीतियों और निवेश प्रोत्साहन योजनाओं के चलते प्रदेश देश में तकनीकी (Technology) क्रांति का नया केंद्र बनता जा रहा है। उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण नीति-2017 के तहत अब तक 23,203 करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त हुआ है, जबकि सूचना प्रौद्योगिकी नीति-2017 के तहत 7,004 करोड़ रुपये का निवेश प्रदेश में आया है। यह निवेश न केवल प्रदेश में रोजगार के नए अवसर पैदा कर रहा है, बल्कि उत्तर प्रदेश को एक वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

डाटा सेंटर हब के रूप में उभर रहा उत्तर प्रदेश

प्रदेश सरकार की डाटा सेंटर नीति में किए गए संशोधन के तहत अब 30 हजार करोड़ रुपये के निवेश से 8 डाटा सेंटर पार्क की स्थापना की जा रही है। इससे प्रदेश की डिजिटल बुनियादी ढांचे को और मजबूती मिलेगी। सरकार ने 900 मेगावॉट क्षमता का लक्ष्य तय किया है, जिससे उत्तर प्रदेश को देश के अग्रणी डाटा सेंटर हब के रूप में स्थापित करने की योजना बनाई गई है। यह पहल न केवल बड़े तकनीकी (Technology) निवेशकों को आकर्षित करेगी बल्कि प्रदेश में डिजिटल सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता को भी बढ़ाएगी।

सेमीकंडक्टर क्षेत्र में यूपी ने बढ़ाया ऐतिहासिक कदम

प्रदेश सरकार ने वैश्विक सेमीकंडक्टर निवेशकों को आकर्षित करने के लिए उत्तर प्रदेश सेमीकंडक्टर नीति-2024 को प्रख्यापित किया है। इस नीति के तहत प्रदेश सेमीकंडक्टर इकाइयों के लिए समर्पित प्रावधान शुरू करने वाला देश का चौथा राज्य बन गया है। यह नीति सेमीकंडक्टर उद्योग में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक अहम कदम साबित होगी और उत्तर प्रदेश को इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान दिलाने में सहायक होगी।

एक्सीलेंस सेंटर से नवाचार को मिलेगा बढ़ावा

राज्य में अत्याधुनिक तकनीकों पर अनुसंधान और नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए 8 स्टेट ऑफ आर्ट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जा रही है। इनमें से पहला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में कार्यरत है। इसके अलावा, आईआईटी कानपुर के नोएडा परिसर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आईआईटी कानपुर परिसर में ड्रोन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की भी शुरुआत हो चुकी है। ये सेंटर तकनीकी अनुसंधान और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने में मददगार साबित होंगे।

आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में यूपी देश के अग्रणी राज्यों में शामिल

योगी सरकार की रणनीतिक नीतियों और निवेश अनुकूल माहौल के चलते उत्तर प्रदेश आज आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है। डाटा सेंटर पार्क्स, सेमीकंडक्टर नीति और उत्कृष्टता केंद्रों की स्थापना के माध्यम से प्रदेश में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। इससे प्रदेश में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और डिजिटल इंडिया मिशन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

यूपी अब केवल एक उपभोक्ता राज्य नहीं, बल्कि डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन का एक बड़ा केंद्र बनकर उभर रहा है। इस पहल से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नया बल मिलेगा और उत्तर प्रदेश को ‘नए भारत’ के डिजिटल इंजन के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी।

Tags: Yogi News
Previous Post

महिला दिवस विशेष: शक्ति रसोई: सशक्त होती महिलाएं, बदलती ज़िंदगियां

Next Post

योगी सरकार प्रदेश के 59 शहरों का करेगी जीआईएस बेस्ड विकास

Writer D

Writer D

Related Posts

Degree Colleges
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, यूनिवर्सिटीज की तर्ज पर अब डिग्री कॉलेजों को भी मिलेगी राष्ट्रीय रैंकिंग

11/05/2026
Rampur shines once again in CM dashboard ranking
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर चमका रामपुर, पूरे प्रदेश में मिला पहला स्थान

11/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हमने पिछली सरकारों के गड्ढों को भरा, अब यूपी को बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ाने की बारी: सीएम योगी

11/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में यूपी का बड़ा रिकॉर्ड, लखनऊ देश में नंबर-1

11/05/2026
Maulana Shahabuddin Razvi
उत्तर प्रदेश

मुसलमान अब सपा के बहकावे में न आएं… अखिलेश यादव पर भड़के मौलाना रजवी

11/05/2026
Next Post
Urban areas will be rejuvenated with 25 thousand crores

योगी सरकार प्रदेश के 59 शहरों का करेगी जीआईएस बेस्ड विकास

यह भी पढ़ें

accident

सड़क दुर्घटना में फ़तेहपुर के ADJ घायल, हत्या की आशंका

30/07/2021

खेल रत्न पुरस्कार ध्यानचंद के नाम किये जाने पर CM योगी ने PM मोदी का जताया आभार

06/08/2021
Murder

ढाबे मालिक की धारदार हथियार से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

29/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version