• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी विधान परिषद की कार्यवाही शोक प्रस्ताव के बाद कल तक स्थगित

Desk by Desk
18/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
यूपी विधान परिषद UP Legislative Council

यूपी विधान परिषद

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में बजट सत्र के पहले दिन गुरुवार को पूर्व और वर्तमान दिवंगत सदस्यों के अलावा पूर्व राष्ट्रपति और राज्यपाल के निधन पर शोक प्रस्ताव के बाद सदन की कार्यवाही शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे तक स्थगित कर दी गई।

परिषद की कार्यवाही पूर्वाह्न 12ः30 बजे सभापति कुॅवर मानवेन्द्र सिंह के सभापतित्व में वन्दे मातरम से प्रारम्भ हुई। उसके बाद सभापति ने कार्य परामर्श-दात्री समिति की 18 फरवरी से 10 मार्च तक के तिथिवार कार्यक्रम की संस्तुतियों को सदन की मेज पर रखा। इसके बाद सभापति श्री सिंह ने राज्यपाल के अभिभाषण को प्रस्तुत किया। प्रमुख सचिव विधान परिषद ने सात अध्यादेशों को सदन की मेज पर रखा।

उर्मिला ने कसा तंज, बोलीं- डीजल नब्बे पेट्रोल सौ, सौ मे लगा धागा, सिलेंडर ऊछल के भागा…

उसके बाद सभापति श्री सिंह ने विधान परिषद के पूर्व दिवंगत सदस्य योगेन्द्र पाल सिंह, मुलायम सिंह यादव, नसीब पठान खाॅ, जय सिंह, पूर्व राज्यपाल मोती लाल वोरा, ओम प्रकाश शर्मा ,अशोक दुबे के अलावा पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, और वर्तमान सदस्य श्रीराम सिंह यादव के निधन पर शोक संवेदनायें व्यक्त की। साथ ही नेता सदन, नेता विरोधी दल, दलीय नेताओं व अन्य सदस्यों ने भी उपरोक्त सदस्य एवं विषिशिष्ट व्यक्तियों के निधन पर शोक संवेदनायें व्यक्त की ।

इसके बाद सभापति कुॅवर मानवेन्द्र ने कल पूर्वाह्न 11ः00 बजे तक के लिये सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। गौरतलब है कि कोरोना महामारी की वजह से सभी विधायकों, विधान परिषद सदस्यों और विधानभवन की सुरक्षा में तैनात सभी कर्मियों और दूसरे कर्मचारियों के साथ मीडियाकर्मियों की कोरोना जांच की गई है। सभी विधायकों और विधान परिषद के सदस्यों को सत्र शुरू होने से पहले कोरोना टेस्ट जरूरी था। पिछले चार दिन में हुए सभी टेस्ट निगेटिव मिले।

Tags: UP Legislative Councilयूपी विधान परिषद
Previous Post

प्रयागराज में दो तस्कर 20 लाख की शराब के साथ गिरफ्तार

Next Post

‘न्यायमित्र पुरस्कार’ लौटाकर भी चंद्रशेखर उपाध्याय को नहीं मिला न्याय

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post
Chandrashekhar Upadhyay

'न्यायमित्र पुरस्कार' लौटाकर भी चंद्रशेखर उपाध्याय को नहीं मिला न्याय

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

स्वाति सिंह की अध्यक्षता में उप्र राज्य महिला आयोग की बैठक सम्पन्न

10/08/2021
gold

धनतेरस और दिवाली से पहले 50 हजार के नीचे आया सोना

10/11/2020

अंकिता ने रोमांटिक फोटो शेयर की, बोलीं- वादा रहा…

12/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version