• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश के युवाओं की पसंद बनी मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, लक्ष्य से अधिक युवाओं ने किया आवेदन

Writer D by Writer D
20/03/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
UP MYUVA Yojna

UP MYUVA Yojna

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ : योगी सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना (UP MYUVA Yojna) प्रदेश के युवाओं की पहली पसंद बन गयी है। अपने शुभारंभ के महज 55 दिनों में प्रदेश के डेढ़ लाख से अधिक नौजवानों ने योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन किया, जबकि योगी सरकार ने योजना के तहत पहले चरण में एक लाख युवाओं को लोने देने का लक्ष्य रखा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मॉनिटरिंग और पारदर्शिता का असर है कि करीब दो माह में ही विभिन्न बैंकों ने 32 हजार से अधिक युवाओं को लोन देने की हरी झंडी दे दी है। जिसमें से 17 हजार से अधिक युवाओं के खातों में धनराशि क्रेडिट भी की जा चुकी है। वहीं योजना का लाभ देने में श्रावस्ती ने पूरे प्रदेश में बाजी मारी है। श्रावस्ती ने सबसे अधिक लोन वितरित कर पूरे प्रदेश में पहला, महराजगंज ने दूसरा और रामपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

श्रावस्ती, सर्वाधिक लोन वितरित कर रहा प्रदेश में पहले स्थान पर

प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवा उद्यमी विकास अभियान योजना (UP MYUVA Yojna) के पहले चरण में एक लाख युवाओं को लोन देने का लक्ष्य रखा था, जबकि इसके सापेक्ष 1,51,590 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। वहीं प्रदेश भर में बैंकों ने 32,757 युवाओं के लोन स्वीकृत किये हैं। इनमें से 17,770 युवाओं को लोन की राशि का वितरण भी किया जा चुका है। यह योजना न केवल युवाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भर बनने के अवसर दे रही है, बल्कि प्रदेश के आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस योजना के तहत लोन वितरण में श्रावस्ती प्रदेश में पहले स्थान पर है।

श्रावस्ती के जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरुप जिले में योजना (UP MYUVA Yojna) का लाभ देने के लिए जगह-जगह शिविर लगाए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को योजना का लाभ दिया जा सके।

जिलाधिकारी ने बताया कि योजना के तहत पहले चरण में जिले के 700 युवाओं को लोन वितरित करने का लक्ष्य रखा गया था। जिसके सापेक्ष 2190 युवाओं ने आवेदन किया। इसमें से 650 युवाओं को लोने देने के लिए बैंकों ने अपनी स्वीकृति दे दी है जबकि 436 युवाओं को लोन की राशि वितरित भी की जा चुकी है। जो कि लक्ष्य का 62.29 प्रतिशत है। इसी के साथ श्रावस्ती पूरे प्रदेश में सबसे अधिक योजना का लाभ देने के क्रम में पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर है।

प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बना रही है सीएम-युवा योजना (UP MYUVA Yojna) 

मुख्यमंत्री युवा उद्यमिता विकास अभियान (UP MYUVA Yojna) के तहत प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भर बानाने की दिशा में श्रावस्ती के बाद महाराजगंज और रामपुर इस सूची में क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। जहां जिले के लक्ष्य के 60.40% और 51.90% युवाओं को लोन राशि वितरित की जा चुकी है। इसके अलावा, अंबेडकर नगर और ललितपुर लोन वितरण में चौथे और पांचवें स्थान पर रहे।

प्रदेश के विभिन्न जिलों में योजना की प्रगति की बात करें तो अम्बेडकर नगर, ललितपुर, कन्नौज, रायबरेली और बहराइच जैसे जिलों में भी लोन वितरण में उल्लेखनीय सफलता देखी गई है। यह दर्शाता है कि ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में भी युवाओं में इस योजना के प्रति रुचि बढ़ रही है और वे अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए तैयार हैं। स्पष्ट संकेत है कि योगी सरकार की यह पहल प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ प्रदेश के आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।

Tags: UP MYUVA Yojna
Previous Post

युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा के रिश्ते का हुआ The End, तलाक पर कोर्ट ने लगाई मुहर

Next Post

गर्मी में बिजली की मांग के अनुरूप उपभोक्ताओं को निर्वाध आपूर्ति मिले: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

कर्मचारियों के सम्मान, सुविधा और सामाजिक सुरक्षा को डबल इंजन सरकार ने दी नई मजबूती : केशव प्रसाद

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

बढ़ रहा रंग दे बसंती का कारवां, अभियान से जुड़ रहे हजारों विद्यार्थी

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ की पर्वतारोही पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची रुद्रगैरा चोटी पर फहराया तिरंगा

12/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी रविवार को लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान को देंगे सौगात

12/09/2026
Next Post
AK Sharma

गर्मी में बिजली की मांग के अनुरूप उपभोक्ताओं को निर्वाध आपूर्ति मिले: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

Road Accident

अज्ञात वाहन से टकराई नई दिल्ली से सिवान जा रही बस, पांच यात्रियों की मौत

09/07/2024
world's corona updates

विश्व में कोरोना से 10.78 लाख से अधिक की मौत, 3.77 करोड़ से अधिक हुए संक्रमित

13/10/2020
building collapsed

कानपुर में भीषण हादसा, कुली बाजार में इमारत गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका

23/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version