• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा के रिश्ते का हुआ The End, तलाक पर कोर्ट ने लगाई मुहर

Writer D by Writer D
20/03/2025
in खेल
0
Yuzvendra Chahal-Dhanshree Verma

Yuzvendra Chahal-Dhanshree Verma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और उनकी कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा (Dhanshree Verma) का तलाक हो गया है। पिछले कई दिनों से दोनों के तलाक को लेकर अफवाहें चल रही थीं, जिसके बाद बांद्रा के एक फैमिली कोर्ट में दोनों ने तलाक के लिए आवेदन दिया था। अब गुरुवार 20 मार्च को फैमिली कोर्ट ने दोनों की तलाक की अपील को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही दोनों की शादी 4 साल और करीब 3 महीने में टूट गई।

गुरुवार 20 मार्च को मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट ने तलाक पर अपना अंतिम फैसला सुनाया। इस सुनवाई के लिए चहल और धनश्री अलग-अलग पहुंचे। चहल पहले अपने वकीलों के साथ काली जैकेट और मास्क लगाकर पहुंचे। वहीं उनके कुछ देर बाद धनश्री सफेद टी-शर्ट पहने हुए पहुंची। उन्होंने भी चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। इस दौरान दोनों की प्रतिक्रिया के लिए मीडिया का हुजूम उमड़ा था लेकिन किसी ने भी कोई जवाब नहीं दिया।

चहल और धनश्री ((Yuzvendra Chahal-Dhanshree Verma) की शादी 24 दिसंबर 2020 को हुई थी। हालांकि, तीन-चार महीने पहले ही दोनों के रिश्तों में दरार की खबरें आनी शुरू हुई थीं, जब उन्होंने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था। इसके बाद से ही लगातार अफवाहें उड़ती रहीं लेकिन पिछले महीने ही तलाक की कार्यवाही शुरू होने की पुष्टि हुई थी। दोनों ने बांद्रा फैमिली कोर्ट में इसके लिए अपील की थी। दोनों ने साथ ही 6 महीने के कूलिंग-ऑफ पीरियड से भी छूट देने की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

धनश्री को 4.75 करोड़ देंगे चहल (Yuzvendra Chahal) 

इसके बाद उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट में अपील की थी और कोर्ट ने बुधवार 19 मार्च को फैसला सुनाते हुए फैमिली कोर्ट से 20 मार्च को इस मामले को निपटाने का आदेश दिया था। हाई कोर्ट ने दोनों को कूलिंग-ऑफ से भी छूट दी थी क्योंकि उन्होंने बताया था कि वो पिछले ढाई साल से एक-दूसरे से अलग रह रहे थे।

इस तलाक के बदले एलिमनी के तौर पर चहल की ओर से धनश्री को 4.75 करोड़ रुपये देने पर भी सहमति बनी थी, जिसका 50 फीसदी हिस्सा भारतीय क्रिकेटर ने दे दिया है और बाकी हिस्सा अब धनश्री को मिलेगा।

Tags: cricket newsdhanshree vermayuzvendra chahal
Previous Post

भ्रष्टाचार पर चला सीएम योगी का चाबुक, इन्वेस्ट यूपी के CEO सस्पेंड; रह चुके हैं लखनऊ के DM

Next Post

प्रदेश के युवाओं की पसंद बनी मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, लक्ष्य से अधिक युवाओं ने किया आवेदन

Writer D

Writer D

Related Posts

CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Main Slider

नीली जर्सी से भगवा रंग तक का सफर, हॉकी इंडिया ने बताया क्यों बदली टीम की पहचान

30/07/2026
CWG 2026
खेल

CWG 2026 में भारत की ऊंची छलांग, टॉप-10 में बनाई जगह

30/07/2026
Ajinkya Rahane
Main Slider

भारतीय क्रिकेट के एक युग का अंत, अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा

30/07/2026
Commonwealth Games 2026: Sharmila Dhankar wins gold in para athletics
Main Slider

CWG : 20 साल का सूखा हुआ खत्म, शर्मिला ढांकर ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड

28/07/2026
Next Post
UP MYUVA Yojna

प्रदेश के युवाओं की पसंद बनी मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, लक्ष्य से अधिक युवाओं ने किया आवेदन

यह भी पढ़ें

CM पुष्कर ने शहीद जवान सोनित के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

14/10/2021
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी से मिला नेपाल का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमण्डल

27/07/2023
CM Vishnudev Sai

दंतेवाड़ा में 15 नक्सलियों की गिरफ्तारी पर सीएम साय ने दी सुरक्षाबलों को बधाई

28/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version