• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा

Writer D by Writer D
08/06/2026
in Main Slider, शिक्षा
0
UP Police Exam

UP Police Exam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी (सिपाही) नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2025 (UP Police Exam) की लिखित परीक्षा के पहले दिन की प्रथम पाली की परीक्षा आज सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है। अभ्यार्थियों की सघन जांच के बाद प्रवेश दिया गया है। भर्ती बोर्ड निष्पक्ष और नकलविहिन परीक्षा कराने के लिए शासन और जिला प्रशासन के साथ पुलिस ने कड़े बंदोबस्त किये है। सॉल्वर गिरोह को पकड़ने के लिए यूपी एसटीएफ, लोकल इंटेलीजेंस और पुलिस को सक्रिय किया गया है।

भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष एसबी शिरडकर ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी (सिपाही) नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2025 (UP Police Exam) की लिखित परीक्षा सोमवार से प्रारंभ हो गई है। यह परीक्षा 8, 9 एवं 10 जून को प्रदेश के सभी 75 जिलों में आयोजित की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 32 हजार 679 पदों के लिए 28 लाख 86 हजार 797 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा के सफल एवं निष्पक्ष संचालन के लिए प्रदेशभर में 1,183 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। रविवार शाम से ही परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।

उन्होंने बताया कि यूपी के जौनपुर 21 केंद्रो पर कुल 56,880 अभ्यर्थी शामिल है। परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किये गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जा रही है। इसी तरह औरैया जिले में 10 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं। प्रत्येक पाली में 4368 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे। जिलाधिकारी बृजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने एक ही पहले परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण कर यहां पर सुरक्षा व्यवस्था तैनात कर दी गई थी। तीन दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा में देवरिया जिले के 12 केंद्रों पर कुल 29,952 अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे। पहले दिन दो पालियों में 9,984 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित की जाएगी। अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए निर्धारित समय के अतिरिक्त 5 मिनट अतिरिक्त भी दिए जाएंगे। तीन दिनों में कुल छह पालियों में परीक्षा संपन्न होगी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय किया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को राज्य परिवहन निगम की बसों में यात्रा के दौरान किराए में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुविधाजनक भर्ती प्रक्रिया उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई यूपी पुलिस भर्ती परीक्षामें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के विभिन्न जनपदों में आवागमन को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जिससे उन्हें आर्थिक राहत मिल सके और परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Tags: up police exam
Previous Post

अपने आउटडेटेड लंहगे को इस तरह से करें कैरी

Next Post

TMC नेता जहांगीर खान नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार, STF ने भागने की कोशिश की नाकाम

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

अब ग्लोबल मार्केट में दिग्गज कंपनियों को टक्कर देंगी यूपी की दीदियां

15/09/2026
CM Dhami
Main Slider

चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

15/09/2026
Main Slider

राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO चयन पर दी सफाई, पत्र जारी कर बताई पूरी प्रक्रिया

15/09/2026
Main Slider

लंबे समय तक फ्रेश रहेंगे मखाने, ऐसे करें स्टोर

15/09/2026
Main Slider

गणेश चतुर्थी: बप्पा को चढ़ाएं इंस्टेंट लड्डू, नोट कर लें रेसिपी

15/09/2026
Next Post
Jahangir Khan

TMC नेता जहांगीर खान नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार, STF ने भागने की कोशिश की नाकाम

यह भी पढ़ें

bus accident

खराब बस में ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर, 18 लोगों की दर्दनाक मौत

28/07/2021
CM Dhami

अवैध अतिक्रमण को सहन नहीं करेगी सरकार, चलता रहेगा अभियान: सीएम धामी

15/05/2023
Silver brick

रामनगर से ‘रामनगरी’ लाई जाएगी चांदी की ईंट, माता सीता के लिए आएगी ये भेंट

13/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version