• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी की यूपी पुलिस के अभियान को अभिनेता राजकुमार राव का मिला साथ

Writer D by Writer D
10/07/2023
in उत्तर प्रदेश, Main Slider, लखनऊ
0
Rajkumar Rao

Rajkumar Rao, up police

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। साइबर फ्राड और क्राइम (Cyber Crime) को कंट्रोल करने के लिए योगी सरकार की यूपी पुलिस (UP Police) युद्धस्तर पर काम कर रही है ताकि प्रदेशवासियों की गाढ़ी कमाई पर कोई भी अपनी बुरा नजर न डाल सके। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साइबर क्राइम पर लगाम लगाने को प्रदेश के 18 रेंज में साइबर थानों की स्थापना भी की है जबकि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में दो साइबर थाने ही थे। वहीं मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप यूपी पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये आमजन को ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड से सतर्क रहने एवं जागरूक करने के लिए मुहिम चला रही है, जिसे लोगों का काफी सपोर्ट मिल रहा है।

सीएम योगी की यूपी पुलिस द्वारा ऑनलाइन फ्राॅड से सतर्क रहने के ट्वीट की हो रही सराहना

यूपी पुलिस ने मुहिम के तहत अपने ट्विटर हैंडल @UPPolice से 9 जुलाई को ट्वीट किया था, जिस पर बॉलीवुड फिल्म स्टार राजकुमार राव (Rajkumar Rao) ने ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड से लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए यूपी पुलिस के साइबर क्राइम जागरूकता अभियान की सराहना की थी। यूपी पुलिस के इस ट्वीट को अभी तक लगभग 20 हजार से अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका है तथा लगभग 400 लोगों द्वारा रिट्वीट और 500 से अधिक लोगों द्वारा लाइक किया जा चुका है।

मालूम हो कि पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक के सम्मेलन में क्षेत्रीय भाषाओं में साइबर क्राइम एवं हेल्प लाइन के बारे में आमजन को जागरूक किये जाने की अपेक्षा की गयी थी। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा फिल्म अभिनेता राजकुमार राव (Rajkumar Rao) के माध्यम से आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किये जाने का प्रयास किया गया है। भविष्य में अन्य फिल्मी सितारों, खिलाड़ियां को भी साइबर क्राइम के जागरूकता अभियान से जोड़े जाने का कार्य यूपी पुलिस द्वारा किया जायेगा।

5432 साइबर अपराधियों को भेजा गया जेल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वर्तमान में 18 रेंज में साइबर थाने संचालित हैं, जिनमें 91 निरीक्षक, 93 उपनिरीक्षक, 51 मुख्य आरक्षी एवं 176 आरक्षी के पद तथा इनके प्रभावी पर्यवेक्षण के लिए मुख्यालय स्तर पर अपर पुलिस महानिदेशक के अधीन 17 पुलिस उपाधीक्षक, 4 अपर पुलिस अधीक्षक, 2 पुलिस अधीक्षक एवं 1 पुलिस महानिरीक्षक के पद स्वीकृत किये गये हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश के हर जनपद में साइबर थाना खोले जाने की घोषणा की गयी थी, जिसके अनुपालन में प्रदेश के 57 जनपदों में साइबर थाना स्थापित करने की कार्यवाही प्रचलित है।

बनारस से बरेली तक के बड़े शिवमन्दिर में योगी के मैनेजमेंट ने शिव भक्तों को किया गदगद

इसके साथ ही किसी व्यक्ति से धोखाधड़ी होने पर त्वरित कार्यवाही के लिए साइबर की हेल्प लाइन नम्बर 1930 पर 13 मई 2021 से चालू है। इस हेल्पलाइन की मदद से अभी तक प्रदेश में 52.50 करोड़ की राशि सम्बन्धित बैंकों में फ्रीज/होल्ड करायी गयी है। वहीं साइबर अपराधों में प्रदेश के थानों द्वारा कुल 5,432 साइबर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया एवं 89.46 करोड़ की धनराशि बरामद की गयी है। इतना ही नहीं साइबर अपराध से सम्बन्धित मामलों में गुणवत्तापूर्ण विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है एवं साइबर क्राइम अपराध सम्बन्धित अभियोगों में अभी तक 5,477 आरोप पत्र कोर्ट में पेश किए जा चुके हैं।

Tags: Cyber crimeonline shopping fraudup police
Previous Post

बनारस से बरेली तक के बड़े शिवमन्दिर में योगी के मैनेजमेंट ने शिव भक्तों को किया गदगद

Next Post

वन सम्पदाओं से लोगों की आजीविका में वृद्धि करने की दिशा में करें प्रयास: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही योगी सरकार: सूर्य प्रताप शाही

28/05/2026
Cattle
उत्तर प्रदेश

जनभागीदारी से मिलेगा निराश्रित गोवंश को सहारा

28/05/2026
Jal Jeevan Mission
लखनऊ

योगी सरकार में जल गुणवत्ता का परीक्षण: जल जीवन मिशन बना ग्रामीण महिलाओं की आय का नया जरिया

28/05/2026
CM Dhami and Mahendra Bhatt felicitated Nitin Nabeen
Main Slider

देवभूमि पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत, सीएम धामी व महेंद्र भट्ट ने किया अभिनंदन

28/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

तकनीक, संवेदनशीलता और प्रोफेशनल दक्षता से लैस रहे यूपी पुलिस: मुख्यमंत्री

28/05/2026
Next Post
CM Dhami

वन सम्पदाओं से लोगों की आजीविका में वृद्धि करने की दिशा में करें प्रयास: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

Allahabad High Court

‘सात फेरों और अन्य रीतियों के बिना शादी अवैध’, इलाहाबाद हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी

05/10/2023
salman khan

ईद पर रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’

07/02/2022
murder

फिरौती न मिलने पर चाट की फेरी लगाने वाले की हत्या कर पांडु नदी में फेंका शव

21/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version