• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UP STF को मिली बड़ी सफलता, एक करोड़ 70 लाख का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Desk by Desk
01/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, झाँसी
0
UP STF recovered Hemp
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने अन्तर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के ट्रक सवार दो सदस्यों को आज झांसी के नवाबाद सी क्षेत्र से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 708.49 किलोग्राम गांजा बरामद किया,जिसकी कीमत करीब एक करोड़ 70 लाख रुपये आंकी गई है।

एसटीएफ प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विगत काफी दिनों से आन्ध्र प्रदेश से लाकर राज्य के विभिन्न जिलो में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तस्करों के सक्रिय होने की सूचनायें प्राप्त हो रही थी, जिनके विरूद्ध कार्रवाई के लिए एसटीएफ को निर्देशित किया गया था। इस सम्बन्ध एसटीएफ मुख्यालय से अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह के पर्यवेक्षण में एक टीम को अभिसूचना संकलन के लिए लगाया गया था।

गांव, गरीब, किसान का उतना विकास नहीं हुआ, जितना चुने हुए जनप्रतिनिधियों का हुआ : मतदाता

उन्होंने बताया कि अभिसूचना संकलन के दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि रविवार को एक 10 टायरा एलपी ट्रक आन्ध्र प्रदेश के राजमुन्दरी से गांजे की बड़ी खेप लेकर हाथरस लाया जा रहा है और वहां किन्हीं लोगों को देनी है। इस सूचना पर उपनिरीक्षक करूणेश पाण्डेय के नेतृत्व में एक टीम गठित कर झांसी भेजी गयी और वहां पहुंचकर स्थानीय पुलिस को सूचना से अवगत कराते हुए साथ लेकर मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान बजरंग चौकी स्थित सखी हनुमान मन्दिर के सामने झांसी-कानपुर हाइवे पर नवाबाद पहुंचकर ट्रक की तलाशी के दौरान 708.49 किलोग्राम गांजा बरामद किया। मौके से एटा निवासी पुष्पेन्द्र सिंह और अनिल प्रताप को गिरफ्तार किया। उके पास से तीन मोबाइल और अन्य कागजात बरामद किए।

प्रवक्ता ने बताया कि पूछताछ पर गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि काफी समय से वह इस धंधे में लिप्त हैं । बरामद गांजा हाथरस के अनिल चौधरी एवं सतेन्द्र पण्डित का है। वह यह माल आन्ध्र प्रदेश के राजमुन्दरी से लाकर हाथरस में इन्हीं लोगों को देते हैं। गांजा लाने के लिए उन्हें प्रति चक्कर 50,000 से एक लाख रुपये तक मिलता है, जिसे यह लोग आपस में बांट लेते हैं। इसी मुनाफे की लालच में वह यह कार्य करते रहते हैं।

उन्होंने बताया कि एसटीएफ अनिल चौधरी एवं सतेन्द्र पण्डित की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। दोनों गिरफ्तार लोगों को नवाबाद सी थाने में दाखिल करा दिया गया है। आगे की विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा

रही है।

Tags: #UP Crimecrime newsganja baramadHemp recoveredSTF newsup newsUP STF recovered Hemp
Previous Post

रिलायंस के लिए नया ग्रोथ इंजन साबित हो रही है जियो

Next Post

उरई: कांग्रेस जिलाध्यक्ष को सरेआम लड़कियों ने चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

Desk

Desk

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Next Post
उरई कांग्रेस जिलाध्यक्ष को लड़कियों ने चप्पलों से पीटा Girls beaten up by Orai Congress District President with slippers

उरई: कांग्रेस जिलाध्यक्ष को सरेआम लड़कियों ने चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें

Road Accident

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों को रौंदा, किशोर की मौत

17/05/2022
shot

जमीनी विवाद के चलते वृद्ध की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

25/04/2021
Mukul Roy

TMC नेता मुकुल रॉय की बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में एडमिट

26/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version