• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UP Police में सब इंस्पेक्टर के 9534 पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी

Writer D by Writer D
26/02/2021
in Main Slider, शिक्षा
0
UP Police Recruitment

UP Police Recruitment

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सब इंस्पेक्टर के 9534 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कुल पदों में 3613 पद अनारक्षित हैं। 902 पद ईडब्ल्यूएस 2437 पद ओबीसी 1895 एससी 180 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

यूपी पुलिस में दारोगा बनने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। योगी सरकार में आरक्षी भर्ती के बाद अब युवाओं को उपनिरीक्षक व समकक्ष पदों पर भर्ती का बड़ा मौका मिलने जा रहा है। पुरुष और महिलाओं के लिए उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, पुरुषों के लिए प्लाटून कमांडर पीएसी व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के कुल 9534 पदों पर सीधी भर्ती 2020-21 के लिए एक अप्रैल से आवेदन किए जा सकेंगे। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया एक अप्रैल, 2021 से शुरू होगी और 30 अप्रैल, 2021 तक आवेदन किया जा सकेगा।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा के अनुसार यूपी पुलिस के इतिहास में उपनिरीक्षक व समकक्ष पदों पर यह सबसे बड़ी भर्ती होगी। पिछली दारोगा भर्ती करीब तीन हजार पदों की हुई थी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी 30 अप्रैल की रात 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है। भर्ती बोर्ड मई के अंतिम सप्ताह से जून के प्रथम सप्ताह के मध्य दारोगा भर्ती की लिखित परीक्षा कराने की तैयारी कर रहा है। डीजीपी मुख्यालय के अधियाचन पर भर्ती बोर्ड ने विज्ञप्ति जारी कर दी है।

CSIR UGC NET का रिजल्ट हुआ जारी, इस वेबसाइट पर करें चेक

अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के कुल 23 पदों पर भर्ती होगी जिसमें अनारक्षित श्रेणी के 10, ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर) श्रेणी के दो व अन्य पिछड़ा वर्ग के छह व अनुसूचित जाति के पांच पद शामिल हैं। उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के कुल पदों में महिला अभ्यर्थियों के लिए 20 फीसद पद आरक्षित होंगे। भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की योग्यता, भर्ती के लिए आवश्यक प्रपत्रों से लेकर अन्य सभी जानकारियां उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के नोटिफिकेशन के अनुसार सब इंस्पेक्टर के रिक्त पदों में नागरिक पुलिस में 9027, प्लाटून कमांडर पीएसी में 484 और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 23 पद हैं। नागरिक पुलिस व प्लाटून कमांडर पीएसी में एसआई पद के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के लिए के साइंस साइड में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। आयु सीमा 21 से 28 वर्ष, यानी अभ्यर्थी का जन्म एक जुलाई 1993 से पहले और एक जुलाई 2000 के बाद नहीं होना चाहिए। उत्तर प्रदेश के एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग को आयु सीमा में पांच-पांच वर्ष की छूट दी जाएगी।

लोगों से परिवार बनता है और परिवार से राष्ट्र और राष्ट्र से विश्व बनता है : केशव मौर्य

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अनुसार सब इंस्पेक्टर पद पर चयन के लिए लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करनी होगी। लिखित परीक्षा 400 अंकों की होगी, जिसमें आॅब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। दो घंटे की इस ऑनलाइन लिखित परीक्षा में चार अलग अलग विषयों का एक-एक प्रश्न पत्र होगा। इसमें सामान्य हिन्दी 100 अंकों का, मूलविधि/संविधान/सामान्य ज्ञान 100 अंकों का, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता परीक्षा 100 अंकों का और मानसिक अभिरुचि परीक्षा/बुद्धिलब्धि परीक्षा/तार्किक परीक्षा 100 अंकों का होगा। लिखित परीक्षा में पास अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा केवल क्वालिफाइंग होगी।

शारीरिक दक्षता परीक्षा में पुरुषों के लिए 4.8 किमी की दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी। वहीं, महिलाओं के लिए 2.4 किमी की दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी। जो अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा क्वालिफाई कर लेंगे, उन्हें लिखित परीक्षा में प्राप्तांक के आधार पर मेडिकल के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा में प्राप्तांक के आधार पर ही फाइनल मेरिट लिस्ट बनेगी।

Tags: government jobsarkari naukriUP Police JobUP police recruitmentup police recruitment 2021
Previous Post

पद के दुरुपयोग के चलते गृह विभाग में तैनात संयुक्त सचिव धीरेन्द्र उपाध्याय सस्पेंड

Next Post

मादक पदार्थ का कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में स्मैक बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Salman Khan
Main Slider

अब YouTube पर भी दिखेगा सलमान का स्वैग, लॉन्च किया नया चैनल

10/10/2026
Main Slider

एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का लिया जायजा, प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की

10/10/2026
Next Post
drug dealer arrested

मादक पदार्थ का कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में स्मैक बरामद

यह भी पढ़ें

Zoom

सेना कमांडो डॉग Zoom शहीद, मुठभेड़ के दौरान आतंकयों की गोली से हो गया था घायल

13/10/2022
Studies

आन लाइन पढ़ाई से खुश नहीं बच्चे

03/05/2021
Haryana civic polls

Bihar Elections: बीजेपी ने चुनाव समिति का किया ऐलान, यहां देखें पूरी लिस्ट

28/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version