• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पहली बार खाकी वर्दी में दिखेंगी यूपी पुलिस, प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयार हुई खास ड्रेस

Writer D by Writer D
16/01/2024
in उत्तर प्रदेश, अयोध्या
0
UP Police

UP Police

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। हमेशा खाकी वर्दी पहनकर सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली पुलिस (UP Police) अयोध्या में पहली बार बदली नजर आएगी। प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) समारोह में 288 दारोगा और सिपाही सूट-बूट में विशिष्ट अतिथियों की सुरक्षा करेंगे। इनके खास परिधान लखनऊ में तैयार कराए जा रहे हैं। विशेष रूप से चुने गए इन पुलिसकर्मियों (Police) में ज्यादातर खिलाड़ी हैं, जिन्हें विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पुलिस (Police) के 11,000 से अधिक जवान अलग-अलग स्थानों पर मोर्चा संभालेेंगे। इनमें अतिविशिष्ट व विशिष्ट लोगों की सुरक्षा में तैनात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा 288 उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी व महिला आरक्षी इस बार खास ड्रेस में दिखेंगे। इनमें अयोध्या के 106, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर व अमेठी के 50-50 और बाराबंकी के 32 पुलिसकर्मी शामिल हैं। इनमें 23 उपनिरीक्षकों के अलावा शेष मुख्य आरक्षी व आरक्षी शामिल हैं। वीआईपी ड्यूटी के दौरान ये गहरा नीला कोट, आसमानी नीली शर्ट व ग्रे रंग की पैंट पहनेंगे। अधिकतर पुलिसकर्मियों के परिधान तैयार हो चुके हैं।

इस विशेष टीम को विभिन्न मानकों के आधार पर चुना गया है। इनमें अधिकतर पुलिसकर्मी विभिन्न प्रकार के खेलों में भी सक्रिय रहते हैं। इन्हें पुलिस महानिरीक्षक की मौजूदगी में तौर-तरीकों के साथ अच्छे व्यवहार के लिए प्रशिक्षित किया गया है। भविष्य में भी होने वाले अति विशिष्ट आयोजनों में यह अब प्रणाली लागू रहने की उम्मीद है।

प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान हुआ प्रारम्भ, काशी के पंडितों ने शुरू की पूजा

लगभग 300 पुलिसकर्मी इस बार कोट-पैंट में वीआईपी ड्यूटी करेंगे। इनके परिधान लगभग तैयार हो गए हैं। इसका खास मकसद भी है। इन्हें विशेष रूप से ट्रेनिंग दी गई है, जो कई मामलों में अहम है।-प्रवीण कुमार, आईजी, अयोध्या रेंज

Tags: ayodhya newsayodhya ram mandirayodhya ram mandir pran pratishthaayodhya ram templeram janmabhoomiram mandir ayodhyaRam mandir inaugurationram mandir pran pratishthaRAM TEMPLERam temple Ayodhyaram temple inaugurationup police
Previous Post

प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान हुआ प्रारम्भ, काशी के पंडितों ने शुरू की पूजा

Next Post

सीएम योगी ने दीवार पर बनाया कमल, बोले- एक बार फिर मोदी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
Main Slider

मंदिरों को तोड़ने का सफेद झूठ फैला रही है कांग्रेस: मुख्यमंत्री योगी

17/01/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

अब टूटे चैंबर नहीं, अधिवक्ताओं के लिए हाईराइज बिल्डिंग में होगी चैंबर की व्यवस्थाः मुख्यमंत्री

17/01/2026
The dog circled the temple for five days.
Main Slider

भक्ति या चमत्कार? 5 दिन तक मंदिर की परिक्रमा करता रहा कुत्ता, तबीयत नाजुक

17/01/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

रोजगार और उद्योग को जोड़ने के लिए हर जनपद में बनेंगे ‘सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं कौशल विकास केंद्र’

16/01/2026
Defense Corridor
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के नेतृत्व में यूपी में औद्योगिक विस्तार को नई रफ्तार, डिफेंस कॉरिडोर में 1000 एकड़ भूमि आवंटन की तैयारी

16/01/2026
Next Post
CM Yogi

सीएम योगी ने दीवार पर बनाया कमल, बोले- एक बार फिर मोदी सरकार

यह भी पढ़ें

अस्पताल, लाइब्रेरी के शिलान्यास में सीएम योगी को बुलाएगा सुन्नी बोर्ड

09/08/2020
72 Hooren

जन्नत में मिलेंगी 72 हूरें? सेंसर बोर्ड का सर्टिफिकेट देने से इनकार, मेकर्स ने किया ये काम

28/06/2023
massive fire

चाय बनाते समय सिलेण्डर में लगी आग, एक ही परिवार के चार लोग झुलसे

22/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version