• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी : 50 फीसदी विद्यार्थियों के साथ 19 अक्तूबर से खुलेंगे स्कूल, बरतनी होगी ये सावधानी

Desk by Desk
10/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा, स्वास्थ्य
0
19 अक्तूबर से खुलेंगे स्कूल Schools will open from October 19

19 अक्तूबर से खुलेंगे स्कूल

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। लॉकडाउन के बाद उत्तर प्रदेश में कक्षा 10 से 12 तक के लिए स्कूल 19 अक्तूबर से खुलने जा रहे हैं। यह जानकारी शनिवार को उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि ये आदेश सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा। अभिभावकों की लिखित सहमति से ही विद्यार्थियों को बुलाया जा सकेगा।

जम्मू-कश्मीर : सुरक्षा बलों ने लश्कर के टॉप कमांडर समेत कुल 4 आतंकियों को किया ढेर

उन्होंने बताया कि ये आदेश कन्टेनमेंट जोन पर लागू नहीं होगा। स्कूलों को दो पालियों में चलाया जाएगा। पहली पाली में कक्षा 9 व 10 और दूसरी पाली में कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों को बुलाया जाए। एक दिन में एक कक्षा के अधिकतम 50 प्रतिशत तक विद्यार्थियों को ही बुलाया जा सकेगा। बाकी विद्यार्थियों को दूसरे दिन बुलाया जाएगा। विद्यालय में उपस्थिति के लिए लचीला रुख अपनाया जाएगा और किसी भी विद्यार्थी को स्कूल आने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।

ऑनलाइन पढ़ाई भी रहेगी जारी

डा शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी। स्कूल बुलाने में उन विद्यार्थियों को प्राथमिकता पर रखा जाए, जिनके पास ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध नहीं है। यदि विद्यार्थी घर पर रहते हुए ऑनलाइन पढ़ाई करना चाहें तो यह सुविधा उन्हें दी जाए।

दो विद्यार्थियों में रहेगी 6 फुट की दूरी

विद्यार्थियों के बीच 6 फुट की दूरी रखी जाएगी। हर पाली के बाद स्कूल सैनिटाइज किया जाएगा। स्कूलों में सैनेटाइजर, हैण्डवाश, थर्मल स्कैनिंग व प्राथमिक उपचार की व्यवस्था होगी। यदि किसी विद्यार्थी, शिक्षक या अन्य कर्मचारी को खांसी, जुखाम या बुखार के लक्षण होंगे तो उन्हें प्राथमिक उपचार देते हुए घर वापस भेज दिया जाएगा। प्रवेश व छुट्टी के समय गेट पर सोशल डिसटेंसिंग का पालन करवाया जाएगा।

एक साथ सभी विद्यार्थियों की छुट्टी नहीं की जाएगी। स्कूलों में यदि एक से अधिक प्रवेश द्वार हैं तो उनका उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। स्कूल बस या वैन आदि को भी रोज सैनिटाइज करवाया जाएगा। विद्यालय प्रबन्धन द्वारा अतिरिक्त मात्रा में मास्क उपलब्ध रखे जाएंगे।

स्वास्थ्य, स्वच्छता व अन्य सुरक्षा प्रोटोकाल के लिए  एसओपी जारी

स्वास्थ्य, स्वच्छता व अन्य सुरक्षा प्रोटोकाल के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की गई है, जो माध्यमिक शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। मण्डलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों व जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिया है कि वे स्कूलों का नियमित निरीक्षण करें।

Tags: dinesh-sharmahindi newsnews in hindiSchools to open in UP from October 19schools will open in UPwhen will schools open in UPYogi AdityanathYogi Sarkarदिनेश शर्मायूपी में 19 अक्टूबर से खुलेंगे स्कूलयूपी में कब से खुलेंगे स्कूलयूपी में स्कूल खुलेंगेयोगी आदित्यनाथयोगी सरकार
Previous Post

जम्मू-कश्मीर : सुरक्षा बलों ने लश्कर के टॉप कमांडर समेत कुल 4 आतंकियों को किया ढेर

Next Post

हाथरस केस की जांच CBI अपने हाथों में ली, योगी ने की थी सिफारिश

Desk

Desk

Related Posts

Ekadashi
Main Slider

देवशयनी एकादशी पर करें इन मंत्रों का जाप, बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा

24/07/2026
Budh Dev
Main Slider

बुध उदय से चमकेगी किस्मत या बढ़ेंगी मुश्किलें? जानिए आपकी राशि पर क्या होगा असर

24/07/2026
Hariyali Teej
Main Slider

हरियाली तीज पर इस विधि से करें पूजा, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद

24/07/2026
Green bangles
Main Slider

Sawan 2026: आखिर क्यों सुहागिनें पहनती हैं हरी चूड़ियां? जानें इसका रहस्य

24/07/2026
Kesariya Bhaat
Main Slider

हरियाली तीज को बनाएं टेस्टी केसरिया भात

24/07/2026
Next Post
CBI

हाथरस केस की जांच CBI अपने हाथों में ली, योगी ने की थी सिफारिश

यह भी पढ़ें

BCCI made big statement

BCCI ने आईपीएल में खिलाड़ियों को छोड़ कर जाने पर दिया बड़ा बयान

26/04/2021
parliament annexe building

दिल्ली में पार्लियामेंट एनेक्सी बिल्डिंग की 6वीं मंजिल पर सुबह लगी आग

17/08/2020
साजिद पर अमेरिका ने 50 लाख डॉलर का ईनाम किया घोषित US declared 5 million dollars on Sajid

मुंबई हमले के दोषी साजिद पर अमेरिका ने 50 लाख डॉलर का ईनाम किया घोषित

28/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version