• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश के 16 राज्यों के 70 जिलों में कोरोना संक्रमण के 150 फीसदी तक बढ़े नए मामले

Desk by Desk
17/03/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय सचिव राजेश भूषण

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय सचिव राजेश भूषण

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर से आई तेजी ने चिंता बढ़ा दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय सचिव राजेश भूषण ने बुधवार को एक प्रेसवार्ता में देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति की जानकारी दी। राजेश भूषण ने बताया कि देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों का 60 फीसदी हिस्सा महाराष्ट्र में है।

60% of all active cases are concentrated in Maharashtra: Health Secretary Rajesh Bhushan pic.twitter.com/4gSwKTWaW3

— ANI (@ANI) March 17, 2021

भूषण ने बताया कि पिछले 15 दिनों में 16 राज्यों के 70 जिलों में कोविड-19 के मामले में 150 फीसदी तक बढ़त देखी गई है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना के 400 से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। यहां सकारात्मकता दर एक फीसदी से कम है। हालांकि, यह अब 0.6 फीसदी हो गई है जो पहले 0.4 फीसदी थी।

Karnataka's case positivity rate is 1.3%. Our advice to the Karnataka government is to increase the absolute number of tests: Health Ministry

— ANI (@ANI) March 17, 2021

उन्होंने कहा कि नए कोविड-19 मामलों का न्यूनतम बिंदु नौ फरवरी था। आज, कोविड-19 के नए मामलों में सप्ताह दर सप्ताह करीब 43 फीसदी वृद्धि हुई है। कोरोना के चलते होने वाली नई मौतों के मामलों में सप्ताह दर सप्ताह करीब 37 फीसदी बढ़त हुई है। अभी तक वैक्सीन की कुल 3.51 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

जंतर मंतर पर केजरीवाल का धरना, बोले- अगर एलजी ही सरकार तो दिल्ली में चुनाव क्यूं

राजेश भूषण ने बताया कि 15 मार्च को पूरी दुनिया में कोविड-19 वैक्सीन की 83.4 लाख खुराकें लगाई गई थीं। इसमें से 36 फीसदी टीकाकरण अकेले भारत में हुआ था। उन्होंने कहा कि भारत में कुल 6.5 फीसदी वैक्सीन की बर्बाद हो रही है। तेलंगाना में वैक्सीन की बर्बादी 17.6 तो आंध्र प्रदेश में यह 11.6 फीसदी दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि हमने राज्यों से कहा है कि वैक्सीन की बर्बादी के तेजी से कम करने की जरूरत है। उसके साथ ही उन्होंने कहा कि ‘टेस्टिंग, ट्रैकिंग और ट्रीटिंग’ को प्रभावी तरीके से करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि सभी राज्यों से इसका पालन करने का अनुरोध किया गया है, ताकि स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि कर्नाटक में कोरोना वायरस सकारात्मकता दर 1.3 फीसदी है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक सरकार को हमारी सलाह है कि जांच बढ़ाएं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मृत्यु दर अभी भी दो फीसदी से कम बनी हुई है, जबकि कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में संक्रमण के प्रसार में तेजी आई है।

भूषण ने पंजाब में कोरोना की स्थिति को लेकर कहा कि यहां सकारात्मकता दर इस समय 6.8 फीसदी है, जो कि चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि यह दिखाता है कि यहां कोविड-19 के मुताबिक व्यवहार का पालन नहीं किया जा रहा है और कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए बनाए गए नियम भी नहीं माने जा रहे हैं।

Tags: corona bulletincorona health bulletin todaycorona vaccine indiaCoronaviruscoronavirus indiacoronavirus vaccinecovaxincovid cases in indiaCOVID-19 vaccinecovishieldHealth ministryhealth ministry press conference todayHome MinistryIndia News in HindiLatest India News Updateslav agarwalnew corona cases in indiaUnion Health Ministry Secretary Rajesh Bhushanvaccination rollout indiaआईसीएमआरकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालयकोरोना भारतकोरोना वायरसकोविशील्डकोवैक्सीनभारत में कोरोनास्वास्थ्य मंत्रालय
Previous Post

ICC रैंकिंग जारी : वनडे में कोहली किंग, टी-20 टॉप-5 में मारी एंट्री

Next Post

पूर्व सांसद विश्वेश्वर रेड्डी का कांग्रेस से इस्तीफा, बनाएगें नई पार्टी

Desk

Desk

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

31/07/2026
Next Post
पूर्व सांसद विश्वेश्वर रेड्डी का कांग्रेस से इस्तीफा

पूर्व सांसद विश्वेश्वर रेड्डी का कांग्रेस से इस्तीफा, बनाएगें नई पार्टी

यह भी पढ़ें

भाजपा छोड़ सपा में शामिल हुए पूर्व विधायकों पर कसा शिकंजा

20/04/2022
IIPM के डायरेक्टर अरिंदम चौधरी

IIPM के फाउंडर डायरेक्टर अरिंदम चौधरी गिरफ्तार, UGC की शिकायत पर कार्रवाई

23/08/2020

विधानसभा के सामने युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, अफसरों पर लगाया गबन का आरोप

24/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version