• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी सरकार ने DGP की नियुक्ति के लिए UPSC को भेजी नामों की लिस्ट, मुकुल गोयल भी रेस में शामिल

Writer D by Writer D
07/09/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
DGP

DGP

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को जल्द ही स्थायी पुलिस महानिदेशक (DGP) मिल सकता है। यूपी सरकार ने इसके लिए नामों की लिस्ट तैयार कर यूपीएससी को भेज दिया है। यूपी सरकार की ओर से जिन अधिकारियों के नाम भेजे गए हैं, उनमें 1987 बैच के मुकुल गोयल से लेकर 1992 बैच की आईपीएस अधिकारी नीरा रावत तक के नाम शामिल बताए जा रहे हैं।

बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश शासन ने स्थायी डीजीपी (DGP) की नियुक्ति के लिए यूपीएससी को प्रस्ताव भेज दिया है। भेजे गए प्रस्ताव में डीजी रैंक के 20 अफसरों के नाम शामिल हैं। जाकारी के मुताबिक यूपी सरकार ने अधिकारियों की जो लिस्ट यूपीएससी को भेजी है, उसमें डीजीपी पद से हटाए गए मुकुल गोयल का नाम भी शामिल है।

जानकारी के मुताबिक नियम के अनुसार मुकुल गोयल के नाम के साथ रिमार्क में यह भी लिखा गया है कि वह कब से कब तक डीजीपी रहे हैं और उनको क्यों हटाया गया। इसके अलावा जिन अधिकारियों के नाम सरकार ने यूपीएससी को भेजे हैं, उनमें आरके विश्वकर्मा, डीएस चौहान और आनंद कुमार तीन ऐसे अफसरों के भी नाम हैं जो यूपी में तैनात हैं।

‘पीएम श्री योजना’ को कैबिनेट ने दी मंजूरी, 14 हजार स्कूल होंगे अपग्रेड

इन तीनों ही अधिकारियों के रिटायरमेंट में छह महीने से अधिक का समय बाकी है। इनके अलावा जीएल मीणा जनवरी में रिटायर हो जाएंगे तो वही डीजी सीबीसीआईडी आरपी सिंह फरवरी में रिटायर होंगे। इस तरह ये दो ऐसे अधिकारी भी यूपी का डीजीपी बनने की रेस में हैं जिनकी छह महीने से भी कम की सेवा बची है।

गौरतलब है कि नए डीजीपी के लिए यूपी सरकार ने जिन आईपीएस अधिकारियों की लिस्ट यूपीएससी को भेजी है, उसमें उन अधिकारियों के नाम ही शामिल किए गए हैं जिन्होंने 30 साल की सेवा पूरी कर ली है। मुकुल गोयल को पद से हटाए जाने के बाद कार्यवाहक डीजीपी बनाए गए देवेंद्र सिंह चौहान का नाम भी यूपी सरकार की सूची में है।

माना जा रहा है कि डीजीपी की रेस में मौजूदा कार्यवाहक डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान की दावेदारी काफी मजबूत है। बता दें कि यूपी सरकार ने इसी साल यानी 2022 में ही 11 मई को मुकुल गोयल को डीजीपी पद से हटा दिया था। इसके बाद 13 मई को देवेंद्र सिंह चौहान कार्यवाहक डीजीपी बनाए गए थे।

Tags: DGPLucknow Newsmukul goyalUP governmentup policeupsc
Previous Post

पटाखों पर फिर लगा बैन, इस साल भी सूनी रहेगी दिवाली

Next Post

डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे लुढ़का

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post
rupee

डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे लुढ़का

यह भी पढ़ें

Arrested

पुलिस मुठभेड़ में सरगना सहित तीन गौ तस्कर गिरफ्तार

19/01/2023
IED Blast

पंजाब के पुलिस स्टेशन पर धमाका, इलाके में फैली दशहत

17/12/2024
Samsung is launching its powerful phone soon, know its features

Samsung जल्द लॉन्च कर रहा है अपना ये दमदार फोन, जाने इसकी खूबियां

08/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version