• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब नए ‘स्पीच रिकग्निशन सॉफ्टवेयर’ से लैस होगी उत्तर प्रदेश की विधान सभा

Writer D by Writer D
27/11/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Legislative Council

Vidhansabha

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की उन्नति के लिए मॉडर्न टेक्नोलॉजी का व्यापक इस्तेमाल कर रही योगी सरकार अब प्रदेश की विधान सभा (UP Vidhansabha ) को भी उन्नत तकनीक से लैस करने की दिशा में सार्थक कदम बढ़ा रही है। उल्लेखनीय है कि देश के कई प्रांतों में नेशनल ‘ई-विधान एप्लिकेशन’ के क्रियान्वयन के जरिए विधान सभा की कार्रवाई का डिजिटाइजेश किया जा चुका है।

वहीं, उत्तर प्रदेश में भी सीएम योगी के नेतृत्व में मई 2022 में ‘ई-विधान एप्लिकेशन’ को विधान सभा (UP Vidhansabha ) में लागू किया गया था, जिसके बाद से अब तक के सभी सेशंस इसी एप्लिकेशन के जरिए कंडक्ट कराए गए हैं। ऐसे में, इस कड़ी में एक नवीन प्रयास के तहत विधान सभा को ‘स्पीच रिकग्निशन सॉफ्टवेयर’ से भी लैस करने की तैयारी चल रही है। जानकारी के अनुसार, यह सॉफ्टवेयर कई खूबियों से लैस होगा तथा इसके क्रियान्वयन के जरिए विधान सभा की कार्रवाही को और सुव्यवस्थित व सुचारू बनाने में मदद मिलेगी। इस क्रम में, हाल ही में ई-टेंडर पोर्टल के जरिए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट व खरीद को लेकर निविदा जारी की गई है।

कई खूबियों से लैस होगा सॉफ्टवेयर

उत्तर प्रदेश विधान सभा (UP Vidhansabha ) सचिवालय, लखनऊ द्वारा स्पीच रिकग्निशन सॉफ्टवेयर की खरीद के लिए ई-निविदा के माध्यम से जो आवेदन मांगे गए हैं उसके अनुसार, यह सॉफ्टवेयर कई खूबियों से लैस होगा। विधानसभा सेशन के लाइव टेलीकास्ट के दौरान आने वाले ध्वनि संबंधी व्यवधानों के निस्तारण में यह सॉफ्टवेयर सक्षम होगा। इससे न केवल लाइव फीड्स बेहतर होंगी, बल्कि विधान सभा की कार्यवाही के दौरान की वीडियो आउटपुट में भी मदद मिलेगी। इससे मीडिया को भी सलूलियत होगी क्योंकि स्पीच रिकग्निशन प्रक्रिया के जरिए जेनरेटेड फीड्स अच्छी वीडियो व वॉइस क्वॉलिटी से युक्त होंगे।

उत्तर प्रदेश में उपस्थिति रखने वाली सॉफ्टवेयर कंपनी को मिलेगा कार्य

इस स्पीच रिकग्निशन सॉफ्टवेयर को उन्हीं टेक्नोलॉजी कंपनियों से डेवलप कराकर इस्तेमाल में लाया जाएगा जिनकी उत्तर प्रदेश में व्यापक उपस्थिति है तथा इस प्रकार के सॉफ्टवेयर डेवलप करने में महारत हासिल है। सॉफ्टवेयर को विधानसभा में लागू करने के लिए सॉफ्टवेयर डेवलपिंग कंपनी को ही आबद्ध किया जाएगा जिसके जरिए विधान सभा (UP Vidhansabha ) में सॉफ्टवेयर के एग्जीक्यूशन के लिए लगने वाले यंत्र, साजो-सामान समेत समूचे तंत्र को स्थापित करने का कार्य करना होगा। इस विषय में 4 दिसंबर को ई-निविदा में आवेदन करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है तथा कार्यावंटन व सॉफ्टवेयर क्रय की सभी प्रक्रिया को उत्तर प्रदेश शासन के रूल बुक के अनुसार पूर्ण किया जाएगा।

Tags: Lucknow Newsup vidhansabhaYogi News
Previous Post

सीएम योगी ने विश्वनाथ बाबा के चरणों में झुकाया शीश, समृद्ध यूपी के लिए की प्रार्थना

Next Post

योगी सरकार ने साढ़े छह साल में 5 हजार किमी सड़क का बिछाया जाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
Next Post
Roads

योगी सरकार ने साढ़े छह साल में 5 हजार किमी सड़क का बिछाया जाल

यह भी पढ़ें

पारिवारिक कलह के चलते CRPF जवान ने पत्नी की हत्या करने के बाद की आत्महत्या

13/09/2020
Akhilesh Yadav

सपा सरकार की देन है कानपुर मेट्रो, झूठ बोलती है योगी सरकार: अखिलेश यादव

09/05/2023
Anil Deshmukh

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने अपने पद से दिया इस्तीफा

05/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version