• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अगले साल यूपी में होगा युवा खिलाड़ियों का महाकुंभ

Writer D by Writer D
27/12/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
National University Games

National University Games

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी (Yogi) के यूपी में 2023 में नेशनल यूनिवर्सिटी गेम्स (National University Games) होने हैं। यह देश के युवा खिलाड़ियों का महाकुंभ जैसा आयोजन है। इसमें करीब 8000 खिलाड़ी और अन्य स्टाफ भाग लेंगे। यह पिछले आयोजन की तुलना में करीब दोगुना है। करीब दो दर्जन खेलों में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। आयोजन को दिव्य एवं भव्य बनाने के लिए जोर-शोर से तैयारियां जारी हैं। प्रयास यह किया जा रहा है कि मेहमानों की मेजबानी हर लिहाज ( रहने, खाने, परिवहन, खेलों के मैदान) से ऐसी हो कि यहां आए खिलाड़ी नए भारत के नए उत्तर प्रदेश की छवि साथ लेकर जाएं।

इन्हीं मुद्दों को केंद्र में रखकर इस बाबत शासन स्तर पर अभी 22 दिसंबर को उच्चस्तरीय बैठक भी हुई थी। इसमें विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल, भारतीय खेल प्राधिकरण के निदेशक संदीप प्रधान,  खेलो इंडिया की सीनियर निदेशक एकता विश्नोई के अलावा जिलों के भी खेल अधिकारी मौजूद थे।

अप्रैल-मई तक लखनऊ में बस जाएगा एक खेल गांव

अप्रैल-मई तक लखनऊ में एक खेल गांव बस जाएगा। इस गांव में हर तरह एवं हर रेंज के चिकेन के कपड़े समेत लखनऊ की पहचान से जुड़े स्टॉल लगेंगे।

खेल की थीम के अनुसार सजेंगे प्रमुख मेट्रो स्टेशन

लखनऊ के प्रमुख मेट्रो रेलवे स्टेशनों को भी नेशनल यूनिवर्सिटी गेम्स की थीम पर सजाया जाएगा। लखनऊ विश्वविद्यालय में भी कमोबेश ऐसा ही नजारा होगा। जिन जिलों में नेशनल यूनिवर्सिटी गेम्स होंगे, वहां के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जहां भी खेल होंगे, खिलाड़ियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए वहां विशेषज्ञ चिकित्सक एवं फिजियोथेरेपिस्ट भी रहेंगे।

शहर एवं प्रस्तावित खेल

आयोजन में कुल 22 खेल होंगे। अलग-अलग खेलों के लिए उन शहरों को चुना गया है, जहां उनकी परंपरा रही है और इनके लिए बुनियादी सुविधाएं भी मौजूद हैं। शासन स्तर से इन सुविधाओं को और बेहतर किए जाने के निर्देश भी दिए जा चुके हैं। मौके पर जाकर लगातार इनकी निगरानी भी की जा रही है।

शहर एवं खेल

वाराणसीः मलखंभ, कुश्ती, योग

गोरखपुरः रोइंग

नोएडाः कबड्डी, जूडो, बॉक्सिंग, तीरंदाजी व फेसिंग स्पर्धाएं

लखनऊः बैडमिंटन, स्वीमिंग, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, टेबल टेनिस,

शूटिंग (असमंजस लखनऊ या दिल्ली)

उल्लेखनीय है कि पिछले राष्ट्रीय यूनिवर्सिटी गेम में 85 रिकॉर्ड्स बने थे। इसमें से 65 लड़कियों के खाते में आये थे, इसलिए इनमें भी महिला खिलाड़ियों के खेल पर खास फोकस होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश में एक नई खेल संस्कृति का विकास हो रहा है। स्थानीय स्तर पर सांसद, विधायक खेल प्रतियोगिता, हर जिले में खेलो इंडिया सेंटर, फोकस्ड तरीके से प्रतिभाओं को तराशने के लिए एक जिला, एक खेल योजना, हर गांव में जिम आदि इसके प्रमाण हैं। मुख्यमंत्री का यह भी मानना है कि ऐसे आयोजनों से युवा प्रतिभाओं की पहचान होती है। कोशिश है कि उन्हें तराशकर उनके प्रदर्शन को उच्चतम स्तर तक पहुंचाया जा सके,  जिससे वे देश एवं प्रदेश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सकें। खिलाड़ी अलग-अलग भाषा एवं क्षेत्र के होते हैं। इस लिहाज से ऐसे आयोजन देश की सांस्कृतिक एकता को भी मजबूत करते हैं।

नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव खेल एवं युवा कल्याण, उत्तर प्रदेश सरकार

Previous Post

OBC आरक्षण बगैर नहीं होंगे यूपी में निकाय चुनाव: एके शर्मा

Next Post

कोरोना की गाइडलाइन के अनुसार संचालित किये जायें रैन बसेरे: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

कांग्रेस तो मानसिक रूप से दिवालिया हो चुकी है, विक्षिप्त हो चुकी है: सीएम योगी

26/10/2026
Main Slider

राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय SIT गठित

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शन

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

सपा में नए चेहरों की एंट्री, अखिलेश बोले- पूरब से पश्चिम तक हलचल

26/10/2026
Main Slider

बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका: CM योगी

26/10/2026
Next Post
AK Sharma

कोरोना की गाइडलाइन के अनुसार संचालित किये जायें रैन बसेरे: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

CM Yogi met Amit Shah

अमित शाह और नितिन गडकरी से मिले सीएम योगी, चुनाव नतीजों के बाद पहली बार मुलाकात

10/06/2024
Azam Khan's wife Tajin Khan

आजम खान की पत्नी तजीन फातिमा जेल से रिहा, बोली- मैं प्रोफेसर थी, अचानक क्रिमिनल हो गई

22/12/2020

सुप्रीम कोर्ट से पतंजलि को मिली बड़ी राहत, ‘कोरोनिल’ ट्रेडमार्क का कर सकेगी इस्तेमाल

27/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version