• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UP: कानपुर में जीका वायरस का कहर, मिले 6 नए केस, अलर्ट जारी

Desk by Desk
01/11/2021
in उत्तर प्रदेश, कानपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर के चकेरी इलाके में 6 और लोग जीका वायरस पॉजिटिव हो गए है। शहर में जीका वायरस के मामलों की कुल संख्या बढ़कर अब 10 हो गई है। जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के KGMU लैब से रविवार को आई रिपोर्ट में एक गर्भवती महिला और दो पुरुषों समेत चार महिलाओं में जीका वायरस का संक्रमण पाया गया है।

वहीं, कानपुर के डीएम, स्वास्थ्य और नागरिक विभागों की एक टीम के साथ इलाके का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे। चिकित्सा टीमों ने अब तक शहर के चकेरी इलाके में जीका वायरस प्रभावित इलाकों से 645 संदिग्ध रोगसूचक, बुखार से पीड़ित और गर्भवती महिलाओं के नमूने इक्ठ्ठे किए हैं। उनके नमूने लखनऊ में KGMU लैब और पुणे में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजे गए हैं।

साथ ही, यूपी के संचारी रोग विभाग के निदेशक ने कहा कि, कांशीराम अस्पताल में एक विशेष वार्ड बनाया गया है, जहां लखनऊ के जीका वायरस के मरीजों को भर्ती किया गया है। वार्ड में मरीजों को मच्छरदानी के अंदर रखा गया है।

जिसके बाद, कानपुर के सीएमओ ने कहा, सभी संक्रमित व्यक्ति वायु सेना स्टेशन क्षेत्र के बाहर के हैं। वो चकेरी के हरजिंदर नगर लाल बांग्ला, पूनम टॉकीज, लालकुर्ती कैंट, ओमपुरवा और काली बाड़ी इलाकों में रहने वाले नागरिक हैं. सभी प्रभावित इलाकों में चिकित्सा और नागरिक टीमों द्वारा एंटी-लार्वा स्प्रे किया जा रहा है।

दिल्ली की हवा हुई ‘जहरीली’, सांस लेना हुआ दूभर

साथ ही, सीएमओ ने कहा कि, सभी 6 मरीजों को होम क्वारंटीन में रखा गया है और उनका इलाज शुरू हो गया है। सभी मरीज बिना लक्षण वाले हैं। उनके परिवारों को भी जांच रिपोर्ट आने तक घर पर रहने की सलाह दी गई है। संक्रमित व्यक्तियों के घरों के आसपास करीब 400 घरों को कंटेनमेंट एरिया बनाया गया है। फॉगिंग और एंटी लार्वा का लगातार छिड़काव किया जा रहा है।

बता दें कि, शनिवार को वायुसेना के दो कर्मचारियों समेत तीन और लोग जीका वायरस से संक्रमित पाए गए। 23 अक्टूबर को पहले संक्रमित मामले का पता चलने के बाद केंद्र ने राष्ट्रीय वेक्टर-जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र और राम मनोहर लोहिया अस्पताल से एक उच्च-स्तरीय बहु-अनुशासनात्मक टीम भेजी थी।

इस बीच, यूपी के सीएम योगी ने जीका वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखने का निर्देश दिया है। वायरल फीवर, वेक्टर जनित बीमारियों और अन्य लक्षणों वाले मरीजों की पहचान करने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर जांच कर रहे हैं।

Tags: 6 new caseskanpurnew cases zika virusreported alertUttar PradeshZika virus
Previous Post

मीडिया फिल्म्सक्राफ्ट का सॉन्ग ‘मिलके दिवाली मनाएंगे’ हुआ रिलीज, प्यार की भावनाओं को दर्शाता है यह गाना

Next Post

अयोध्या, लखनऊ समेत 46 रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Desk

Desk

Related Posts

Ravi Kishan
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा मामला: रवि किशन बोले- दोषियों को मिले सबसे कड़ी सजा

15/07/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी में पहली बार कोई सरकार तीसरी बार लगातार रिपीट होगी : योगी आदित्यनाथ

15/07/2026
UP has made a strong mark in the economy in nine years: CM Yogi
उत्तर प्रदेश

नौ वर्षों में उप्र ने देश की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में बनाई मजबूत पहचानः सीएम योगी

15/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विश्व युवा कौशल दिवस-2026 के अवसर पर 11 युवाओं को किया सम्मानित

15/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

2017 से पहले तत्कालीन सरकार ही सबसे बड़ी अपशगुन थी: सीएम योगी

15/07/2026
Next Post
Special trains will run for PET exam

अयोध्या, लखनऊ समेत 46 रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

Bus fell

खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 11 की मौत

14/09/2022
UP Police

1254 जिंदा कारतूस बरामद के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को दस-दस साल की सजा

27/02/2021
Oppo's Reno 5A smartphone launched, know features and specifications

Oppo का रेनो5A स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानिए फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

21/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version