• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राममय अवधपुरी में 30 दिसंबर को होगा प्रधानमंत्री का भव्य नागरिक अभिनन्दन: मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री के हाथों धर्मनगरी अयोध्या को मिलेगा हजारों करोड़ की परियोजनाओं का उपहार

Writer D by Writer D
21/12/2023
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । श्रीरामजन्मभूमि पर बहुप्रतीक्षित भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करने आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि दिव्य और भव्य आयोजन से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 दिसंबर को रामनगरी को हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उपहार देने यहां आयेंगे। श्री योगी (CM Yogi) ने गुरुवार को अयोध्या में आगामी 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत संतों से चर्चा की तथा स्थानीय प्रशासन के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

● श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा से बहुप्रतीक्षित आयोजन से पूर्व आगामी 30 दिसंबर को आदरणीय प्रधानमंत्री जी का अयोध्या आगमन होना है। प्रधानमंत्री जी का यह अयोध्या दौरा अयोध्या को हजारों करोड़ की परियोजनाओं का उपहार देने वाला होगा। यह आयोजन अति महत्वपूर्ण है, इसके दृष्टिगत भारत सरकार के सहयोग से स्थानीय प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां कर ली जाएं।

● धर्मनगरी अयोध्या को त्रेतायुगीन वैभव के अनुरूप सजाया जाए। पूरी अयोध्या राममय हो। स्थानीय मठ-मंदिरों को सजाएं। भव्य तोरण द्वार तैयार कराएं। स्थान-स्थान पर भजन सरिता का प्रवाह हो।

● राम पथ, भक्ति पथ, जन्मभूमि पथ एवं धर्म पथ तथा अयोध्या एयरपोर्ट से बाईपास से नयाघाट जोड़ने वाले मार्ग से सम्बंधित कार्यो को गुणवत्ता के साथ शीघ्रता से पूरा कराया जाए। उनके फुटपाथ, श्रद्वालुओं के चलने के लिए हो तथा मुख्य कैरेज वे पर वाहन चले तथा जहां-जहां पर पर्याप्त चौड़ाई है उन स्थानों पर बैठने की व्यवस्था व अन्य जन सुविधायें विकसित की जाएं।

● प्रधानमंत्री जी के स्वागत हेतु अयोध्यावासी भी उत्सुक हैं। ऐसे में उनका भी यथोचित सहयोग लें। साधु-संत गणों का मार्गदर्शन प्राप्त करें। पुष्प वर्षा कर प्रधानमंत्री जी का अभिनन्दन किया जाना चाहिए। स्वस्तिवाचन कर प्रधानमंत्री जी का अभिनन्दन हो।

● हाईवे से नयाघाट की तरफ आ रहे धर्मपथ की भी सजावट प्रधानमंत्री जी के आगमन के दृष्टिगत आकर्षक होनी चाहिए और एयरपोर्ट से नयाघाट के मार्ग को उसी प्रकार आकर्षक फूलों से सजाया जाय जिस प्रकार सुल्तानपुर रोड से एयरपोर्ट फोरलेन मार्ग को सजाया गया है।

● राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ गोरखपुर में अयोध्या बाईपास की रेलिंग को आकर्षक रंगों से पेंट किया जाए तथा उसकी मीडियन में आकर्षक फूल व गमले आदि रखे जाने चाहिए।

● प्रधानमंत्री  के मार्गदर्शन में आज अयोध्या में 30 हजार करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाएं गतिमान हैं। प्रत्येक निर्माण कार्य की नियमित गुणवत्ता भी चेक की जाए।

● हमें स्वच्छता का विशेष ध्यान देना होगा। पूरा नगर साफ-स्वच्छ हो। अयोध्या में कहीं भी सड़कों पर धूल तथा गन्दगी आदि न हो। इस हेतु आवश्यकतानुसार अतिरिक्त मैनपॉवर भी तैनात करें।

● प्रधानमंत्री  के संभावित भ्रमण कार्यक्रम एवं जनसभा के दृष्टिगत सभी तैयारियां एवं सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहें। इसके लिए अभी से सभी विभाग आपस में समन्वय करते हुये समस्त तैयारियां पूर्ण करायें।

● जनसभा स्थल एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर वाहनों की पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था हो और उन पार्किंगों के पास पर्याप्त जन सुविधाओं की भी व्यवस्था की जाए।

● प्रधानमंत्री  की जनसभा में आसपास के जनपदों से डेढ़ से 2 लाख आम नागरिकों के आने की संभावना के दृष्टिगत सभी तैयारियां और अयोध्या को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गो पर पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था एवं जनसभा में आने वाले नागरिकों की आधारभूत सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था की जाए।

● अयोध्या का एक डिजिटल टूरिस्ट मैप विकसित करें। उसमें अयोध्या में मौजूद सभी आधारभूत सुविधाओं एवं प्रमुख स्थलों की जानकारी सभी भारतीय भाषाओं एवं भगवान श्रीराम से जुड़ने वाले प्रमुख देशों की भाषाओं व संयुक्त राष्ट्र की भाषाओं में हों।

● 22 जनवरी 2024 को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत अयोध्या आने वाले श्रद्वालुओं की संख्या में वृद्वि को देखते हुये अभी से सभी व्यवस्था करें। विभिन्न पार्किंग स्थलों से श्रद्वालुओं को अयोध्या भ्रमण हेतु इलेक्ट्रिक बसों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

● रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था, आरपीएफ, नागरिक पुलिस व रेलवे विभाग आपसी समन्वय के साथ सुदृढ़ करें। परिवहन विभाग पर्याप्त मात्रा में बसों का संचालन सुनिश्चित करायें।

●अयोध्या रेलवे स्टेशन एवं एयरपोर्ट के मार्गो के गड्ढों को ठीक किया जाए। एनएचएआई बाईपास मार्ग पर के डिवाइडर पर जो सजावट की गई है वह बेहतर ढंग से की जाए।

● अयोध्या में ट्रस्ट द्वारा यात्रियों के ठहराने की व्यवस्था से अलग धर्मशाला एवं होटल आदि में भी यात्रियोें को निर्धारित दर पर रहने की व्यवस्था किया जाय। 22 जनवरी को वही लोग अयोध्या में आ सकेंगे जिनके पास निमंत्रण पत्र है या तो सरकारी ड्यूटी में तैनात हो।

● ऐसा संज्ञान में आया है कि कुछ लोगों ने 22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन स्थानीय होटल एवं धर्मशालाओं को बुक करा लिया है उसको निरस्त किया जाए, जिससे शासन-प्रशासन में कोई परेशानी न हो, क्योंकि उस दिन भारत के विशिष्ट आमंत्रित जन अयोध्या आयेंगे तथा अयोध्या एयरपोर्ट पर 100 प्लेन आने की संभावना है, उसके डायवर्जन की भी व्यवस्था की जाए।

● हमारी जिम्मेदारी सभी की सुरक्षा के साथ-साथ स्वागत की भी है इसलिए सरकारी एवं पुलिस कर्मचारियों का व्यवहार आदर्श होना चाहिए। पुलिस बल में जोन वाइज वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की जाए। साथ ही, एसटीएफ एवं एटीएस फोर्स की भी संख्या को बढ़ाते हुए कैम्पिंग की जाए।

Tags: ayodhya newscm yogiram mandir newsram mandir updatesup news
Previous Post

शहरों में जाम से छुटकारे के लिए एलीवेटर को महत्व: नितिन गडकरी

Next Post

कंबल ना खरीदने पर तीन जिलों के डीएम से जवाब-तलब

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

विश्वविद्यालय में नई सुविधाओं के विकास से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा: CM Dhami

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश का पीडीए सिर्फ सत्ता की सीढ़ी, कन्नौज की जनता से हुई बड़ी चूक: असीम अरुण

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

बेटियों के पांव पखार सीएम योगी ने की मातृ शक्ति की आराधना

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

नारी गरिमा से खिलवाड़ स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री योगी

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

सरेंडर प्लान फेल, श्रद्धा दुबे पुलिस को दे गई चकमा; अफसरों पर कार्रवाई

19/10/2026
Next Post
CM Yogi

कंबल ना खरीदने पर तीन जिलों के डीएम से जवाब-तलब

यह भी पढ़ें

Solar Mast Lighting

2500 सोलर मास्ट लाइटिंग सिस्टम से लैस होंगे प्रदेश के कई जिले

01/07/2024
Basant Panchami

बसंत पंचमी में बन रहे है तीन महायोग, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा

04/02/2022
salt

खाने का स्वाद ही नहीं चेहरे की खूबसूरती बढ़ाता है नमक, जानें इस्तेमाल का तरीका

15/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version