• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बसंत पंचमी में बन रहे है तीन महायोग, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा

Writer D by Writer D
04/02/2022
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Basant Panchami

Basant Panchami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश में इस साल शनिवार, 05 फरवरी को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। इस बार बसंत पंचमी पर तीन शुभ संयोग बन रहे हैं। इस दौरान सिद्ध योग के साथ ही मकर राशि में सूर्य और बुध के एक साथ होने से बुधादित्य योग और सभी नौ ग्रहों के चार राशियों में संचार करने से केदार योग भी बन रहा है। यह योग विद्यार्थियों, साधकों, अभिनय, कला, संगीत आदि से जुड़े व्यक्तियों के लिए खास रहेंगे।

तीन शुभ योगों का हो रहा संगम

बसंत पंचमी से ही बसंत ऋतु की शुरुआत हो जाती है। ये पर्व पंचमी तिथि के दिन सूर्योदय और दोपहर के बीच में मनाया जाता है। इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना गया है। इस बार बसंत पंचमी पर त्रिवेणी योग बन रहा है। 4 फरवरी को सुबह 7 बजकर 10 मिनट से  5 फरवरी को शाम 5 बजकर 40 मिनट तक सिद्धयोग रहेगा। वहीं 5 फरवरी को शाम 5 बजकर 41 मिनट से अगले दिन 6 फरवरी को शाम 4 बजकर 52 मिनट तक साध्य योग रहेगा। इसके अलावा इस दिन दिन रवि योग का शुभ संयोग होने से त्रिवेणी योग बन रहा है।

बसंत पंचमी का शुभ मुहूर्त-

माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि शनिवार, 5 फरवरी को सुबह 03 बजकर 47 मिनट से प्रारंभ होगी, जो अगले दिन रविवार, 6 फरवरी को सुबह 03 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। बसंत पंचमी की पूजा सूर्योदय के बाद और पूर्वाह्न से पहले की जाती है। पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 07 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट यानि 5 घंटे 28 मिनट तक का रहेगा।

बसंत ऋतु आते ही प्रकृति का कण-कण खिल उठता है। मानव तो क्या पशु-पक्षी तक उल्लास से भर जाते हैं। हर दिन नई उमंग से सूर्योदय होता है और नई चेतना प्रदान कर अगले दिन फिर आने का आश्वासन देकर चला जाता है। उन्होंने कहा कि माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि से बसंत ऋतु प्रारंभ होती है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में इसे भिन्न-भिन्न नामों से जाना जाता है। जिसमें मुख्य रूप से बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा, वागीश्वरी जयंती, रति काम महोत्सव, बसंत उत्सव शामिल है।

बसंत पंचमी के दिन जरूर करें सरस्वती चालीसा का पाठ

बसंत ऋतु को छह ऋतुओं में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है, क्योंकि इस दिन सृष्टि के सबसे बड़े वैज्ञानिक के रूप में जाने जाने वाले ब्रह्मदेव ने मनुष्य के कल्याण हेतु बुद्धि, ज्ञान विवेक की जननी माता सरस्वती का प्राकट्य किया था। इसीलिए इस दिन माताएं अपने बच्चों को अक्षर आरंभ कराना शुभप्रद समझती हैं। इस वर्ष बसंत पंचमी 5 फरवरी को मनाई जाएगी। इस दिन विद्या की देवी सरस्वती की आराधना के साथ-साथ कामदेव की भी पूजा होती है। इसके अलावा बसंत पंचमी का दिन विवाह के लिए भी शुभ होता है।

भारतीय ज्योतिष शास्त्र में साढ़े तीन अबूझ मुहुर्त या स्वयं सिद्ध मुहूर्त कहे गए हैं, अक्षय तृतीया, विजयदशमी, बसंत पंचमी और शिवरात्रि। ज्योतिषीय मान्यता है कि यह बसंत पंचमी विशेषकर विवाह के लिए अबूझ मुहूर्त होता है और पूरे दिन दोषरहित श्रेष्ठ योग रहता है। इसके अलावा इस दिन रवि योग का भी शुभ संयोग बनता है।

बसंत पंचमी पर राशिनुसार करें सरस्वती मंत्र का जाप, होंगे बड़े लाभ

पुराणों और शास्त्रों के अनुसार, बसंत पंचमी के दिन ही भगवान शिव और पार्वती का तिलकोत्सव हुआ था। इस दृष्टि से भी विवाह के लिए बसंत पंचमी का दिन शुभ माना जाता है। बसंत पंचमी पर विद्या और बुद्धि की देवी सरस्वती की पूजा के साथ ही गृह प्रवेश, कोई नया कोर्स शुरु करना, कोई तैयारी करना, नई नौकरी की शुरुआत, किसी नए काम की शुरुआत, भूमि पूजन, मुंडन आदि शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

Tags: "Vasant panchamiBasant Panchami celebrationbasant panchami kab ki haibasant panchami muhurtBsant PanchamiBsant Panchami 2021
Previous Post

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रेलर में घुसी कार, तीन लोगों की मौके पर मौत

Next Post

कार्यकर्ता सम्मेलन में CM योगी बोले- हमने हर चुनौती को पांच साल में समाप्त कर दिया

Writer D

Writer D

Related Posts

Major cyber attack on CBSE re-evaluation website
Main Slider

CBSE पोर्टल पर बड़ा साइबर अटैक, री-इवैल्यूएशन वेबसाइट पर एक मिनट में आए 15 लाख हिट

02/06/2026
Twisha Case: Samarth and Giribala sent to 14-day judicial custody
Main Slider

Twisha Case: समर्थ और गिरिबाला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, 10 सेकंड का झूठ पड़ा भारी

02/06/2026
Prateek Yadav's daughter got her father's tattoo made on her hand.
Main Slider

प्रतीक यादव की बेटी ने हाथ पर बनवाया खास टैटू! बोलीं— पापा हमेशा मेरे साथ

02/06/2026
CM Yogi
Main Slider

फाजिलनगर का नाम होगा पावागढ़, कुशीनगर में मुख्यमंत्री योगी का ऐलान

02/06/2026
CM Yogi
Main Slider

हर जरूरतमंद को दिलाएं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: मुख्यमंत्री योगी

02/06/2026
Next Post

कार्यकर्ता सम्मेलन में CM योगी बोले- हमने हर चुनौती को पांच साल में समाप्त कर दिया

यह भी पढ़ें

A huge fire broke out in a 24-storey building

छप्पर में लगी आग, दो मासूमों की मौत

08/06/2023
नसीरुद्दीन शाह

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड में छिड़ी बहस दुखी नसीरुद्दीन शाह

02/08/2020

माघ मेले में वही लोग आयें जिन्हें संकल्पित पूजा-अर्चना करनी है : गिरी

08/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version