• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश में चल रहा ‘कानून का राज’

Writer D by Writer D
12/11/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
UPCOP

UPCOP

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब कानून का राज चल रहा है। प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) के नेतृत्व में खुद को महफूज महसूस करती है। पुलिस जनता की मित्र बन गई है। अन्य प्रदेशों की तुलना में उत्तर प्रदेश में विभिन्न अपराधों की संख्या में काफी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में 25 लाख लोग हैं, जिनके मोबाइल पर यूपी पुलिस की ऐप ‘यूपीकॉप’ (UPCOP) डाउनलोड है। उन्हें छोटे-मोटे कामों के लिए पुलिस थानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। ये लोग सामान्य तरह की शिकायतें ऐप पर ही कर लेते हैं और उनकी शिकायतों का समाधान भी ऑनलाइन ही हो जाता है। मालूम हो कि इस ऐप के जरिए यूपी पुलिस प्रदेशवासियों को नागरिक केंद्रीय सेवाएं उपलब्ध करा रही है। इसे एंड्राएड मोबाइल के प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।

सीएम ने अपनाई जीरो टॉलरेंस नीति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सूबे की सत्ता संभालते ही यूपी पुलिस (UP Police) को जीरो टॉलरेंस नीति को अपनाते हुए प्रदेश को अपराध मुक्त और अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने के निर्देश दिए थे। जिसके फलस्वरूप देश के अन्य प्रदेशों की तुलना में उत्तर प्रदेश में विभिन्न अपराधों की संख्या में काफी गिरावट दर्ज की गई है। इतना ही नहीं, योगी सरकार ने पुलिस को पीड़ितों की शिकायत दर्ज कर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

इस पर यूपी पुलिस ने पीड़ितों को थाने आकर शिकायत दर्ज कराने समेत डिजिटल माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराने की सुविधा प्रदान की। इसके लिए यूपी पुलिस ने यूपीकॉप ऐप बनाया और इसका जमकर प्रचार प्रसार किया, जिसके फलस्वरूप जहां जनवरी तक 10 लाख लोगों ने इस ऐप को डाउनलोड किया तो वहीं अक्टूबर तक इसे 25 लाख से अधिक लोगों ने अपने मोबाइल पर डाउनलोड किया।

सितंबर में एक लाख 83 हजार से अधिक लोगों ने भेजा अपना प्रार्थना पत्र

एडीजी महिला बाल सुरक्षा एवं संगठन नीरा रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का हाईटेक पुलिसिंग पर खासा जोर है। इसे ध्यान में रखते हुए यूपी पुलिस के यूपीकॉप ऐप (UPCOP) का प्रचार प्रसार किया गया ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर घर बैठे हमे अपनी शिकायत दर्ज करा सकें। इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आए।

जहां जनवरी में 10 लाख लोगों ने ऐप को मोबाइल पर डाउनलोड कर रखा था, वहीं प्रचार प्रसार के बाद महज आठ माह में 25 लाख लोगों ने इसे अपने मोबाइल पर डाउनलोड किया और सितंबर में सत्यापन के लिए 183637 से अधिक लोगों ने ऐप के जरिए अपना प्रार्थना पत्र भेजा जबकि मई में इसकी संख्या 69041 थी। अगर सितंबर में इसकी ग्रोथ की बात की जाए तो 165.98 प्रतिशत रही। वहीं सितंबर में ऐप के जरिए 93278 से अधिक लोगों ने अपनी एफआईआर और खोयी हुई चीजों का प्रार्थना पत्र भेजा जबकि मई में इसकी संख्या 80 हजार के करीब थी।

व्यापक प्रचार प्रसार से लोगों के मोबाइल पर छाया यूपीकॉप ऐप (UPCOP)

यूपी पुलिस ने यूपीकॉप ऐप का हर प्रदेशवासी लाभ उठा सके, इसके लिए इसके प्रचार प्रसार पर जोर दिया। यूपी पुलिस ने प्रदेश के हर जिले में थाना दिवस, समाधान दिवस पर यूपीकॉप ऐप के बैनर लगवाकर इसका प्रसार प्रसार किया ताकि ज्यादा से लोग इसका लाभ उठा सकें और घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज करा सकें। इतना ही नहीं ऐप के स्टीकर को यूपी-112 के हर पीआरवी वाहन में लगवाया गया।

बेसहारा बच्चों का सहारा बन रही योगी सरकार

वहीं एफएम, रेडिया चैनल बिग एफएम, रेडियो सिटी, रेड एफएम और फीवर एफएम के माध्यम से गोरखपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, बरेली, कानपुर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ऐप का प्रचार प्रसार किया गया। साथ ही अप्रैल से लेकर जुलाई के बीच दस-दस हजार पोस्टर छपवाकर प्रदेश के जोनल कार्यालय, तहसील, ब्लॉक, जनसेवा केंद्र, अस्पताल, पंचायत घरों, थानों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर इसे वितरित किया गया।

Tags: up policeUPCOPYogi News
Previous Post

एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सीएम धामी से की भेंट

Next Post

सोशल मीडिया पर सीएम योगी का राज

Writer D

Writer D

Related Posts

'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
Next Post
yogi

सोशल मीडिया पर सीएम योगी का राज

यह भी पढ़ें

Property Seized

बसपा नेता की 4.5 करोड़ रूपये की संपत्ति सीज

28/06/2022
Covid vaccines

11 दिसंबर को अमेरिका में लग सकता है कोरोना का पहला टीका : फाइजर

23/11/2020
CM Yogi suspended policemen

एक ही परिवार के तीन बच्चों की हत्या में योगी की बड़ी कार्रवाई, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

15/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version