• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दुनिया भर में बजेगा UPI का डंका, अब इन देशों में भी कर सकेंगे इस्तेमाल

Writer D by Writer D
12/02/2024
in Main Slider, Business
0
UPI

UPI

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत का यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी UPI ग्लोबल होता जा रहा है और कई देशों ने इसे अपनाने में दिलचस्पी दिखाई है। अब इसका और विस्तार होने जा रहा है और इसके तहत मॉरिशस (Mauritius) और श्रीलंका (Sri Lanka) में भी यूजर्स यूपीआई का इस्तेमाल कर सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM  Modi) आज 12 फरवरी को दोपहर 1 बजे दोनों देशों में इस सर्विस को लॉन्च करेंगे। इससे भारतीय पर्यटकों को इन दोनों देशों में बड़ी सहूलियत हो जाएगी। फ्रांस में आइफ़िल टावर के बाद UPI सेवा को धीरे-धीरे पूरे देश में लागू कर दिया जाएगा।

UPI के साथ RuPay कार्ड की भी सुविधा

विदेश मंत्रालय द्वारा रविवार को इस लॉन्च के बारे में एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए जानकारी शेयर की गई थी। श्रीलंका और मॉरिशस में UPI सर्विसेज लॉन्च होने के बाद दोनों देश के लोग अपने-अपने यहां इसका इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके अलावा भारत से मॉरिशस और श्रीलंका जाने वाले पर्यटक और वहां से भारत में आने वाले टूरिस्ट भी इसके जरिए पेमेंट कर पाएंगे। मॉरिशस में सिर्फ UPI ही नहीं, बल्कि RuPay कार्ड सर्विस भी लॉन्च की जाएगी।

इनको होगा फायदा

विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, इस लॉन्च के बाद यूपीआई सर्विस श्रीलंका और मॉरीशस में शुरू हो जाएगी। UPI की शुरुआत होने से इन दोनों देशों में जाने वाले भारतीय पर्यटक और भारत आने मॉरीशस के नागरिक भी फायदे में रहेंगे। मॉरीशस के लिए रुपे कनेक्टिविटी भी शुरू की जाएगी।

UPI पेमेंट के लिए अब नहीं चाहिए इंटरनेट और स्मार्टफोन, जानें तरीका

आरबीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और मॉरीशस के पीएम प्रविंद जगन्नाथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़कर इस लॉन्चिंग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। आरबीआई के यूट्यूब चैनल पर इसका लाइव टेलीकास्ट देखा जा सकता है।

PM of India @narendramodi, PM of Mauritius @MauritiusPM, and President of Sri Lanka to witness historic launch of UPI and RuPay connectivity with Mauritius and Sri Lanka #UPI – #RuPay on February 12, 2024 at 1:00 PM.
Live at: https://t.co/8uDyl9x0A9@DasShaktikanta, @RBI,… pic.twitter.com/KwZL14xY2o

— ReserveBankOfIndia (@RBI) February 11, 2024

2016 में UPI की हुई थी शुरुआत

भारत के यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा संचालित इस सर्विस को मोदी सरकार ने 2016 में लॉन्च किया था। इसने पैसों के लेन-देन से ऑनलाइन पेमेंट को बेहद आसान बनाने का काम किया है। यूपीआई से आसान तरीके से सीधे बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा मिलती है। ये रियल टाइम फंड ट्रांसफर करने में सक्षम है और इसे IMPS मॉडल से डेवलप किया गया है।

कई देशों में एक्टिव

श्रीलंका और मॉरिशस में होने वाली UPI लॉन्चिंग से पहले भारतीय पेमेंट सिस्टम फ्रांस, सिंगापुर, यूएई, नेपाल, भूटान एक्टिव है। बता दें कि UPI के आने के बाद से ऑनलाइन ट्रांजैक्शंस में खासी तेजी देखने को मिली है। इसमें साल दर साल इजाफा हो रहा है और इसका अंदाजा NPCI के आंकड़ों को देखकर लगाया जा सकता है। इसके मुताबिक, बीते साल दिसंबर 2023 में भी UPI से 18।23 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड का लेन-देन किया गया था, जो कि इससे पिछले साल 2022 की समान अवधि की तुलना से 54 फीसदी अधिक था।

Tags: digital paymentDigital Transactionnational payment corporation of indiapm modiunified payment interfaceupi
Previous Post

‘… मलाल रहेगा मुझे, जयंत चौधरी की भाजपा से करीबी पर टिकैत नाखुश

Next Post

राष्ट्रगान के प्रति सम्मान नहीं दिखने पर भड़के राज्यपाल, सदन में जलदी खत्म कर दिया अभिभाषण

Writer D

Writer D

Related Posts

scrub
फैशन/शैली

किचन में मौजूद इस चीज से फेस बनेगा ब्राइट, जानें इस्तेमाल का तरीका

27/06/2026
Fried Green Chillies
Main Slider

इनके साथ खाने में लाएं तीखापन, बढ़ जाएगा खाने का जायका

27/06/2026
Shani Jayanti
Main Slider

शनिवार के दिन करें ये अद्भुत उपाय, शनि देव रहेंगे मेहरबान

27/06/2026
Gold-Silver
Business

सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी की रंगत भी हुई मंद

26/06/2026
Drone Didi
Main Slider

साय सरकार की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

26/06/2026
Next Post
Governor RN Ravi angry over lack of respect for national anthem

राष्ट्रगान के प्रति सम्मान नहीं दिखने पर भड़के राज्यपाल, सदन में जलदी खत्म कर दिया अभिभाषण

यह भी पढ़ें

FIR

नकली सामान बेचने वाले दुकानदार के खिलाफ एफआईआर

16/09/2023
भारत को अमेरिका का समर्थन

भारत के समर्थन में अमेरिकी संसद में प्रस्ताव पारित, कहा- जमीन हथियाने की फिराक में चीन

22/07/2020
cm dhami

सीएम धामी का अल्मोड़ा में विशाल रोड शो, नगर में जुटा जन सैलाब

10/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version