• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सांस्कृतिक रंगों से सराबोर होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026

Writer D by Writer D
23/09/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच देने के लिए इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 व्यापार व कला-संस्कृति का संगम बनने जा रहा है। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक होने वाले इस मेगा आयोजन की हर शाम रंगारंग प्रस्तुतियों से सराबोर होगी। इसमें लोक परंपराओं से लेकर सुगम संगीत तक का संगम दिखेगा। शो में देश और प्रदेश के दिग्गज कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। पांच दिवसीय सांस्कृतिक समारोह का शुभारंभ शंख वादन व स्वस्ति वाचन से होगा। यहां वॉलीवुड सिंगर मोनाली ठाकुर, लोकगीत गायिका मालविका हरिओम, पद्मश्री पं. शिवनाथ मिश्र का सितार वादन, भजन गायक ओमप्रकाश दुबे, दिग्गज कोरियोग्राफर- श्रीराम सांखला कलर्स ऑफ इंडिया के रंग बिखेरेंगे। बंदा बैरागी बैंड, सर्वत्र बैंड की प्रस्तुतियां भी आयोजन को यादगार बनाएंगी।

सांस्कृतिक महाकुंभ का भी मिलेगा संदेश

योगी सरकार ने इंटरनेशनल ट्रेड शो को सिर्फ व्यापारिक आदान-प्रदान का मंच ही नहीं, बल्कि समृद्ध लोककलाओं और सांस्कृतिक धरोहर को प्रस्तुत करने का भी अवसर बनाया है। यह आयोजन उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता को दुनिया के सामने प्रस्तुत करेगा। पांच दिनों का यह कार्यक्रम राज्य की सांस्कृतिक समृद्धि का जीवंत दस्तावेज होगा। योगी सरकार ने इंटरनेशनल ट्रेड शो को ऐसा मंच बनाने का प्रयास किया है, जहां उद्यमिता और निवेश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की समृद्ध कला और संस्कृति का भी प्रचार-प्रसार हो। यहां लोकधरोहरों की झलक दुनिया के सामने प्रस्तुत होगी, जिससे न सिर्फ स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान भी मजबूत होगी।

प्रथम सांझ- (शंख वादन व स्वस्ति वाचन से होगा शुभारंभ)

शंख वादन व स्वस्ति वाचनः रश्मि आर्या, बागपत
लोकगीत गायनः मालविका हरिओम, लखनऊ
मथुरा के लोकनृत्यः सीमा मोरवाल, मथुरा
कथक नृत्य नाटिकाः आकांक्षा श्रीवास्तव, लखनऊ
भजन क्लबिंगः आकांक्षा त्रिपाठी, कानपुर/मुंबई

द्वितीय सांझ- (बॉलीवुड सिंगर मोनाली ठाकुर के नाम पर रहेगी स्टार नाइट)

वाद्य वृंदः पं. चेतन जोशी, नोएडा
लोकगीत गायनः वंदना मिश्रा, लखनऊ
कथक नृत्य नाटिकाः मर्यादा कुलश्रेष्ठ, नोएडा
ढेढिया नृत्यः पूर्णिमा कुमार, प्रयागराज
स्टार नाइटः मोनाली ठाकुर

तृतीय सांझ- (राई व कथक लोकनृत्य का आकर्षण )

पखावज ट्रायोः पं. रविशंकर उपाध्याय व पं. ऋषिशंकर उपाध्याय
आल्हा गायनः शीलू सिंह राजपूत, रायबरेली
राई लोकनृत्यः वंदना कुशवाहा, झांसी
कथक नृत्यः प्रियंवदा सिंह, नोएडा
नृत्य नाटिकाः रंजना नेब, सहारनपुर
म्यूजिकल बैंडः सर्वत्र बैंड, नोएडा

चतुर्थ सांझ- (पद्मश्री पं. शिवनाथ मिश्र के सितार वादन का आनंद लेंगे श्रोता)

सितार वादनः पद्मश्री पं. शिवनाथ मिश्र, वाराणसी
सुगम संगीतः सबीना सैफी, लखनऊ
कथक नृत्यः निशा केसरी, नोएडा
थारू जनजाति नृत्यः रजनीश राणा, पीलीभीत
सूफी बैंडः बंदा बैरागी बैंड (राधेश्याम, लखनऊ/मुंबई)

पंचम सांझः (आईटीएस में दिखेंगे भारत के विभिन्न रंग)

भजन गायनः ओमप्रकाश दुबे, मुंबई
लोकगीत गायनः राकेश उपाध्याय, गोरखपुर
कथक नृत्य नाटिकाः मिताली सैनी, गाजियाबाद
कलर्स ऑफ इंडियाः श्रीराम सांखला, कोरियाग्राफर

Tags: UPITS
Previous Post

‘जो कृष्ण का नहीं हुआ वो किसी का नहीं हो सकता’- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का अखिलेश पर जोरदार निशाना

Next Post

योगी सरकार में उद्योगों की जरूरत के अनुरूप बदलेंगे यूपी के आईटीआई, आठ शहरों के क्लस्टर में लागू होगा पीएम-सेतु मॉडल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने नई जेलों के निर्माण और क्षमता विस्तार से ओवरक्राउडिंग पर लगाया ब्रेक

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-26 में दिखेगी यूपी की स्मार्ट सिंचाई व्यवस्था, तकनीक से जल प्रबंधन और बाढ़ नियंत्रण का बना यूपी मॉडल

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में राम-रामायण से लेकर काशी में गंगा और लखनऊ में लोकधारा तक, यूपी में होंगे तीन बड़े कला आयोजन

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव कुछ भी कर लें, सफल नहीं होंगे- ब्रजेश पाठक

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘सत्ता में रहते नहीं की लोधी समाज की चिंता, आज वोट के लिए पी रहे हैं चाय’: अखिलेश पर बरसे मंत्री संदीप सिंह

24/09/2026
Next Post

योगी सरकार में उद्योगों की जरूरत के अनुरूप बदलेंगे यूपी के आईटीआई, आठ शहरों के क्लस्टर में लागू होगा पीएम-सेतु मॉडल

यह भी पढ़ें

Yogi

रक्षा मंत्रालय की भर्तियों में अग्निवीरों को 10% आरक्षण का स्वागत: सीएमयोगी

18/06/2022
योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी ने होम आइसोलेशन की दी अनुमति, करना होगा इन शर्तों का पालन

20/07/2020
UP Singh

पंचतत्व में विलीन हुए प्रो. यूपी सिंह, मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

28/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version