• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने होम आइसोलेशन की दी अनुमति, करना होगा इन शर्तों का पालन

Desk by Desk
20/07/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से वैश्विक महामारी कोविड-19 के लक्षण रहित मरीजों से इस बीमारी को न छुपाने की अपील करते हुए कहा कि राज्य सरकार एक निर्धारित प्रोटोकाॅल के अधीन शर्तों के साथ होम आइसोलेशन की अनुमति देगी।

श्री योगी ने सोमवार को यहां अपने सरकारी आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक में अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा की। उन्हाेंने कहा कि बड़ी संख्या में कोविड-19 के लक्षण रहित संक्रमित लोग बीमारी को छुपा रहे हैं, जिससे संक्रमण बढ़ सकता है। उन्हाेंने कहा कि राज्य सरकार एक निर्धारित प्रोटोकाॅल के अधीन शर्तों के साथ होम आइसोलेशन की अनुमति देगी। रोगी और उसके परिवार को होम आइसोलेशन के प्रोटोकाॅल का पालन करना अनिवार्य होगा। उन्हाेंने कहा कि राज्य सरकार के पास कोविड हाॅस्पिटल में पर्याप्त संख्या में कोविड बेड्स मौजूद हैं।

देश के इन राज्यों में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटों में 40,425 नये मामले

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस व्यवस्था को लागू करने के साथ-साथ लोगों को कोविड-19 से बचाव के बारे में सतत जागरूक किया जाए। इस सम्बन्ध में एक व्यापक जागरूकता अभियान संचालित किया जाए। जागरूकता अभियान में प्रिट, इलेक्ट्राॅनिक व सोशल मीडिया समेत बैनर, होर्डिंग, पोस्टर तथा पब्लिक एड्रेस सिस्टम का उपयोग किया जाए। उन्होंने मास्क के अनिवार्य रूप से उपयोग तथा सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराए जाने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि बेहतर इम्युनिटी कोविड-19 से बचाव के लिए जरूरी है। लोगों को ‘आरोग्य सेतु’ एप तथा ‘आयुष कवच-कोविड’ एप को डाउनलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। जनता को यह भी बताया जाए कि ‘आयुष कवच-कोविड’ एप में प्रदान की गई जानकारी को अपनाकर इम्युनिटी में वृद्धि की जा सकती है। डोर-टू-डोर सर्वे एक आवश्यक प्रक्रिया है, जिसके अन्तर्गत मेडिकल स्क्रीनिंग के माध्यम से कोविड-19 के रोगियों को चिन्हित करने में बड़ी सहायता मिल रही है। उन्होंने इस कार्य को सतत जारी रखे जाने के निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना की दृष्टि से संदिग्ध पाए गए व्यक्तियों की रैपिड एन्टीजन टेस्ट के द्वारा जांच की जाए। उन्होंने कहा कि चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के सम्बन्ध में जिला स्तर पर आई0एम0ए0 तथा नर्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक आहूत की जाए।

श्री योगी ने कहा कि लखनऊ, कानपुर नगर, बस्ती, प्रयागराज, बरेली, गोरखपुर, बलिया, झांसी, मुरादाबाद एवं वाराणसी में चिकित्सकों की विशेष टीम जाय। उन्हाेंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग इसके लिये शीघ्र कार्रवाई करे। इन जिलो के नोडल अधिकारी भी टीम के साथ रहेंगे।

जेपी नड्डा ने गांधी परिवार पर निशाना साधते हुये कहा- एक वंश PM मोदी को बर्बाद करने में लगा है

उन्होंने कहा कि कोविड-19 से होने वाली मृत्यु की दर को न्यूनतम स्तर पर लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग प्रभावी कार्रवाई करें। संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग प्रत्येक दशा में की जाए।कोविड अस्पतालों में सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। एल-1 कोविड चिकित्सालय में ऑक्सीजन तथा एल-2 कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन के साथ वेंटिलेटर की व्यवस्था रहनी चाहिए। कोविड तथा नाॅन कोविड चिकित्सालयों के लिए पृथक-पृथक एम्बुलेंस की व्यवस्था होनी चाहिए।

श्री योगी ने कहा कि सभी अस्पतालों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि चिकित्सक नियमित रूप से राउण्ड लें तथा पैरामेडिक्स रोगियों की माॅनिटरिंग करें। उन्होंने चिकित्साकर्मियों को मेडिकल इन्फेक्शन से सुरक्षित रखने के लिए इनके ट्रेनिंग कार्य को लगातार संचालित किए जाने के निर्देश दिए।

बैंक ऑफ अमेरिका: इस साल दूसरी छमाही के व्यस्त रहने की उम्मीद

मुख्यमंत्री ने गत शनिवार एवं रविवार को प्रदेश में संचालित विशेष स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन अभियान में किए गए कार्यों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता, सैनिटाइजेशन के कार्यों के साथ-साथ फाॅगिंग तथा एन्टी लार्वा रसायनों का व्यापक स्तर पर छिड़काव कराया गया।

Tags: 24ghante online.comcases of corona in UPChief Minister Yogi Adityanathhavoc of corona in UPpatients of corona in UPpermission for home isolation in UPprotocol will be issued for home isolationterror of corona in UPमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथयूपी में कोरोना का आतंकयूपी में कोरोना का कहरयूपी में बढ़ते कोरोना के मरीजयूपी में बढ़े कोरोना के केसयूपी में होम आइसोलेशन की अनुमतिहोम आइसोलेशन के लिए जारी होगा प्रोटोकॉल
Previous Post

जेपी नड्डा ने गांधी परिवार पर निशाना साधते हुये कहा- एक वंश PM मोदी को बर्बाद करने में लगा है

Next Post

कोरोना से जंग जीत कर आए स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन फिर संभालेंगे कामकाज

Desk

Desk

Related Posts

Sunscreen
Main Slider

सही सनस्क्रीन का चुनाव कैसे करें, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला, 2027 में BJP की जीत का दावा

20/10/2026
Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में एयर शो की भव्य तैयारी, सुरक्षा में उतरेंगे 11,900 जवान

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

UP MLC Election: 23 अक्टूबर को वोटिंग, घर बैठे चेक करें पोलिंग बूथ

20/10/2026
Next Post
स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन

कोरोना से जंग जीत कर आए स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन फिर संभालेंगे कामकाज

यह भी पढ़ें

lady constable comitted sicide

पीआरवी 112 में तैनात महिला सिपाही ने फांसी लगाकर कि सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

11/01/2021
arrested

10 हजार के इनामी सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार

12/01/2023
Sawan

सावन में करें ये खास उपाय, वैवाहिक जीवन बनेगा खुशहाल

30/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version