• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार के विजन को मिला वैश्विक मंच, UPITS बना व्यापार का नया केंद्र

Writer D by Writer D
28/09/2026
in उत्तर प्रदेश, नोएडा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ग्रेटर नोएडा:- उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण ने महज चार दिनों में उत्तर प्रदेश के व्यापारिक सामर्थ्य को वैश्विक मंच पर नई पहचान दी है। ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित हो रहे पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में 28 सितंबर तक ही संचयी रूप से ₹5,500 करोड़ यानी करीब 574 मिलियन अमेरिकी डॉलर के 3,765 व्यापारिक समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। इसके साथ ही देश-विदेश के खरीदारों और कंपनियों की ओर से ₹12,500 करोड़ की कारोबारी पूछताछ दर्ज की गई है। अंतिम दिन का आयोजन अभी बाकी है, ऐसे में कारोबार और भागीदारी के आंकड़ों में और बढ़ोतरी की संभावना है।

फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशंस (FIEO) के अपर महानिदेशक सुविध शाह के अनुसार, 28 सितंबर तक कुल 35,387 बिजनेस-टू-बिजनेस बैठकें संपन्न हुई हैं। इनमें अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के लिए आयोजित रिवर्स बायर्स सेलर्स मीट (अरबीएसएम) में 11,887 बैठकें हुईं, जबकि मुख्य प्रदर्शनी क्षेत्र में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के बीच 23,500 बी2बी बैठकें दर्ज की गईं। इन बैठकों के माध्यम से प्रदेश के उद्यमियों, निर्माताओं और निर्यातकों को देश और दुनिया के खरीदारों के साथ सीधे व्यापारिक संवाद और समझौते करने का अवसर मिला है।

चार दिनों के दौरान दर्ज 3,765 एमओयू और ₹12,500 करोड़ की कारोबारी पूछताछ इस बात का संकेत है कि यूपीआईटीएस अब केवल प्रदर्शनी तक सीमित आयोजन नहीं रह गया है। यह उत्तर प्रदेश के उत्पादों, उद्यमियों और विनिर्माण क्षमता को बाजार से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण व्यापारिक मंच बनकर उभरा है। एमएसएमई, एक जिला-एक उत्पाद , हथकरघा, हस्तशिल्प, कृषि उत्पाद, खाद्य प्रसंस्करण और आधुनिक विनिर्माण क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों को इस मंच पर घरेलू और विदेशी खरीदारों से सीधे संपर्क का अवसर मिल रहा है।

कारोबारी गतिविधियों के साथ यूपीआईटीएस 4.0 में बड़ी जनभागीदारी भी देखने को मिली है। 28 सितंबर तक के आधिकारिक संचयी आंकड़ों के अनुसार, ट्रेड शो में कुल 5,48,881 फुटफॉल दर्ज की गई। इसमें 1,56,523 घरेलू कारोबारी खरीदार और 3,92,358 सामान्य आगंतुक शामिल हैं। बड़ी संख्या में खरीदारों, उद्यमियों और आगंतुकों की मौजूदगी ने इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट के विभिन्न प्रदर्शनी हॉलों में लगातार कारोबारी गतिविधियों को गति दी है।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘लोकल से ग्लोबल’ विजन के अनुरूप आयोजित यूपीआईटीएस 4.0 का शुभारंभ 25 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संयुक्त रूप से किया था। इस संस्करण में उत्तर प्रदेश की औद्योगिक क्षमता, स्थानीय उत्पादों और उद्यमिता को वैश्विक बाजार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया है। देश-विदेश से आए खरीदारों के साथ सीधे संवाद और व्यापारिक समझौतों ने प्रदेश के एमएसएमई, ओडीओपी, हस्तशिल्प, हथकरघा, कृषि एवं विनिर्माण क्षेत्र के लिए नए बाजारों की संभावनाएं खोली हैं।

28 सितंबर तक सामने आए आंकड़ों के साथ यूपीआईटीएस 4.0 का अंतिम दिन अब महत्वपूर्ण हो गया है। 29 सितंबर को होने वाले समापन दिवस के साथ व्यापारिक समझौतों, कारोबारी पूछताछ, बी2बी बैठकों और कुल फुटफॉल के आंकड़ों में और वृद्धि की उम्मीद है। चार दिनों में सामने आए आंकड़ों ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश के बढ़ते औद्योगिक और व्यापारिक सामर्थ्य को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कारोबार के केंद्र में ला दिया है।

Tags: UPITS
Previous Post

एआई उत्तर दे सकता है, सवाल करना अच्छी किताब ही सिखाएगी: मुख्यमंत्री योगी

Next Post

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

चौधरी भूपेंद्र सिंह ने अखिलेश पर साधा निशाना, सपा की नीतियों और मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति पर उठाए सवाल

28/09/2026
Roads
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ग्रामीण सड़कों की मरम्मत को रफ्तार, 1 अक्टूबर से 10 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान

28/09/2026
उत्तर प्रदेश

मेहनत को मिला सम्मान, ग्राम पंचायत अधिकारी पद के चयनित अभ्यर्थी बोले- चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष

28/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-26 में छाया योगी सरकार का यूपी स्टार्टअप मिशन

28/09/2026
उत्तर प्रदेश

निवेशकों के बीच भरोसे से बना उत्तर प्रदेश का क्रेडिट: नंदी

28/09/2026
Next Post
Suresh Khanna

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

यह भी पढ़ें

Shaktikanta Das

दो बड़े बैंकों पर RBI ने लगाया करोड़ों का जुर्माना, कस्टमर पर होगा ये असर

11/09/2024
cm yogi

मुख्यमंत्री योगी ने बाढ़ प्रभावित 11 जिलों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिये निर्देश

29/09/2024
petrol

लखनऊ में पेट्रोल 104 रुपये  के पार, मुंबई में 120 रुपये के करीब

05/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version