• होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
24 GhanteOnline |  News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़
No Result
View All Result
No Result
View All Result
24 GhanteOnline |  News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़
No Result
View All Result

गलत बिल जारी करने पर UPPCL सख्त, कर्मचारियों को दीए ये सख्त निर्देश

Writer D by Writer D
25/11/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
UPPCL

UPPCL

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरशन लिमिटेड (UPPCL) प्रदेश में सभी डिस्कॉम का ऑडिट कराएगा। इस संबंध में यूपीपीसीएल (UPPCL) एमडी ने सभी वितरण खंडों को निर्देश जारी कर दिए हैं। इसी के साथ एमडी ने गलत बिल जारी करने वाले बिजली कर्मियों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, विद्युत नियामक आयोग के मुआवजा कानून के तहत अधिक बिल वसूली को वापस करने का निर्देश दिया गया है। जारी निर्देश में कहा गया है कि अप्रैल 2023 से पहले दोषी विद्युत कर्मियों पर कार्रवाई कर सूचित किया जाए।

इस संबंध में हाईकोर्ट के निर्णय के बाद यूपीपीसीएल (UPPCL) ने निर्देश जारी किए हैं। इससे पहले अपर मुख्य सचिव ऊर्जा ने बिलिंग एजेंसियों के खराब परफॉर्मेंस पर फटकार लगाई थी।

पूर्वांचल के प्रबंध निदेशक को शीघ्र कार्य सुधार करने की चेतावनी भी दी गई है। इसके अलावा क्वेस कॉर्प बिलिंग एजेंसी को बेहतर प्रदर्शन न करने पर शो-काज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए थे। सभी डिस्कॉम बिलिंग एजेंसियों के कार्यों की सघन मानिटरिंग कर कार्यों में सुधार के लिए बिलिंग एजेंसियों के साथ बात करने को कहा गया है।

1912 पर आई शिकायतों की होगी समीक्षा

यूपीपीसीएल (UPPCL) 1912 पर आई शिकायतों की पेंडेंसी की समीक्षा कर लापरवाही पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की भी बात कही गई है। सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों से कहा गया है कि अपने क्षेत्र की बिलिंग एजेंसियों के कार्यों की नियमित रूप से सघन मानिटरिंग करें।

इसी के साथ कहा गया है कि जो भी एजेंसी निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य न कर पा रही हो और उसके कार्यों में गुणवत्ता का अभाव हो, ऐसी एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Lucknow Newsuppcl
Previous Post

बिपाशा बसु ने दिखाई बेटी देवी की झलक, फैंस ने लुटाया प्यारा

Next Post

कांग्रेस यानी भ्रष्टाचार, भ्रष्टाचार यानी कांग्रेस: अमित शाह

Next Post
Amit Shah

कांग्रेस यानी भ्रष्टाचार, भ्रष्टाचार यानी कांग्रेस: अमित शाह

  • Home
  • About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • 24 Ghante | Latest Hindi News
  • About us
  • Child Safety Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • latest-news
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Go to mobile version