• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राहुल गांधी की ‘फ्लाइंग किस’ पर मचा बवाल, 22 महिला सांसदों ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी

Writer D by Writer D
09/08/2023
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। लोकसभा में बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान एक विवाद खड़ा हो गया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने लोकसभा से बाहर जाते हुए अभद्र इशारा किया, जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। स्मृति का आरोप था कि संसद में जब महिला सांसद बैठी हुई थीं तब कोई इस तरह फ्लाइंग किस का इशारा करके जाए तो यह काफी अभद्र है।

स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के बयान के बाद राहुल गांधी से जुड़ा ये मामला काफी बड़ा हो गया है। करीब 22 महिला सांसदों ने स्पीकर ओम बिड़ला को चिट्ठी लिखी है और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है। बीजेपी सांसद पूनम महाजन ने राहुल को बर्खास्त करने की अपील की है, जबकि रीता बहुगुणा जोशी का आरोप है कि राहुल ने ट्रेजरी बेंच की ओर फ्लाइंग किस किया था।

सदन से बाहर निकलने के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी कहा कि हमने आजतक सुना था कि ऐसा सिर्फ सड़कों पर होता है, लेकिन अब ऐसा संसद में भी हो रहा है जो कि काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी का आचरण बेशर्मी की पराकाष्ठा है।

स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने क्या लगाया आरोप?

अपने संबोधन में स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने कहा कि एक बात पर मैं आपत्ति जताना चाहती हूं। जिनको आज मुझसे पहले वक्तव्य देने का अधिकार दिया गया, उन्होंने जाते-जाते अभद्र लक्षण के दर्शन दिए। जब सदन में महिला सांसद बैठी हुई हैं, उस वक्त फ्लाइंग किस का इशारा किया गया। ऐसे गरिमा विहीन आचरण को सदन में कभी नहीं देखा गया।

स्मृति ईरानी ने तीखा हमला करते हुए कहा कि ये उस खानदान के लक्षण हैं, जिसे आज देश ने भी देख लिया है। केंद्रीय मंत्री के इस आरोप के बाद सदन में हंगामा हुआ, इतना ही नहीं भारतीय जनता पार्टी की ओर से राहुल गांधी के खिलाफ इस मामले में शिकायत भी दर्ज कराई जा सकती है।

‘मणिपुर में भारत माता की हत्या’ , राहुल गांधी पर स्मृति ईरानी का बड़ा पलटवार

बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव के दूसरे दिन सदन में चर्चा की शुरुआत की। करीब आधे घंटे के भाषण में राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा, राहुल ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने मणिपुर में हिन्दुस्तान की हत्या की है ये भारत माता का मर्डर है। राहुल के आरोपों पर सदन में जमकर हंगामा हुआ।

जवाब में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मसले पर घेरा। स्मृति ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के लोग जम्मू-कश्मीर में रेफरेंडम की बात करते हैं, साथ ही घोटालों पर चुप्पी साधते हैं ऐसे में राहुल गांधी इनपर क्यों नहीं बोलते हैं।

Tags: delhi newsLok SabhaNational newsno motion confidencerahul gandhismriti irani
Previous Post

इस दिन आ रहे है ‘जेलर’, दफ्तरों में छुट्टियों का ऐलान

Next Post

DU UG एडमिशन की दूसरी लिस्ट ऐसे करें चेक, जानें सीट सेव करने का तरीका

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

विकसित भारत के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी: CM Dhami

15/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री

15/08/2026
CM Vishnudev Sai honored officers and employees of police and city army.
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने पुलिस एवं नगर सेना के अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित

15/08/2026
CM Vishnudev Sai inaugurated the photography exhibition
छत्तीसगढ़

देश की आजादी में छत्तीसगढ़ के वीर नायकों का योगदान नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा दायित्व : मुख्यमंत्री साय

15/08/2026
Governor-CM Dhami released the book 'Devbhoomi Samvad' and 'The Governor'
उत्तराखंड

राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि संवाद’ और ‘द गवर्नर’ पुस्तक का किया विमोचन

15/08/2026
Next Post
DU UG

DU UG एडमिशन की दूसरी लिस्ट ऐसे करें चेक, जानें सीट सेव करने का तरीका

यह भी पढ़ें

whatsapp

कौन देख रहा है आपकी WhatsApp DP, इस ट्रिक से लगाइए पता

26/03/2021
Earthquake

5.4 की तीव्रता से कांपी इस राज्य की धरती, नुकसान की सूचना नहीं

14/08/2023
rain

बारिश से बदला मौसम का मिजाज, मिली चिपचिपी गर्मी से राहत

17/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version