• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत को लेकर रास में हंगामा, नहीं हुआ कामकाज

Writer D by Writer D
08/03/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Rajyasabha

राज्यसभा स्थगित

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राज्यसभा में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस तथा अन्य दलों ने पेट्रोल और डीजल की दिनों दिन बढती कीमत को लेकर आज राज्यसभा में हंगामा किया जिसके कारण चार बार के स्थगन के बाद सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गयी।

सोमवार सुबह कार्यवाही शुरू होते ही सभापति एम वेंकैया नायडू ने तीन नये सदस्यों को शपथ दिलायी तथा सदन ने दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी। शून्यकाल के दौरान महिला सदस्यों ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने विचार रखे। इसके बाद जब श्री नायडू ने प्रश्नकाल शुरू करने के लिए सदस्य का नाम पुकारा तो सदन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमत आसमान छू रही है और उन्होंने इस ज्वलंत मुद्दे पर चर्चा कराने के लिए नियम 267 के तहत कार्य स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।

सभापति ने कहा कि उन्होंने इस नोटिस को स्वीकार नहीं किया है और सदस्य विनियोग विधेयक पर चर्चा तथा अन्य मौकों पर इस मुद्दे पर अपनी बात रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज बजट सत्र के दूसरे चरण की कार्यवाही का पहला दिन है इसलिए सदस्यों को शांत रहकर सुचारू ढंग से कार्यवाही चलने देनी चाहिए। यह सुनते ही कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने चर्चा कराने की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया।

पंचायत चुनाव से पहले यूपी बीजेपी कार्यसमिति की बैठक, लखनऊ ,में लगेगा दिग्गजों का जमावड़ा

सदन में अव्यवस्था को देखते हुए श्री नायडू ने कार्यवाही ग्यारह बजे तक स्थगित कर दी।

इसके बाद उप सभापति हरिवंश ने जब 11 ब्जे कार्यवाही दोबारा शुरू करनी चाहिए तो कांग्रेस के सदस्यों ने अपनी मांग दोहरायी इस पर श्री हरिवंश ने कहा कि सभापति इस मुद्दे पर व्यवस्था दे चुके हैं और इस पर पुनर्विचार नहीं किया जा सकता। श्री खड़गे ने कहा कि यह बेहद महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसपर चर्चा नहीं टाली जा सकती। विपक्षी सदस्यों ने एक बार फिर शोर शराबा शुरू कर दिया जिसके चलते उप सभापति ने सदन की कार्यवाही एक बजे तक स्थगित कर दी।

एक बजे भी सदन में व्यवस्था कायम नहीं होने पर सदन की कार्यवाही पहले सवा बजे और फिर डेढ बजे तक स्थगित करनी पड़ी।

कोल्ड स्टोर में दो मजदूरों की मौत के मामले में संचालक के खिलाफ केस दर्ज

इसके बाद पीठासीन उप सभापति वंदना चौहान ने सदन की कार्यवाही शुरू होने पर कहा कि उनके पास सदस्यों के लिए अच्छी खबर है। उन्होंने कहा कि अनेक सदस्यों ने सभापति से अनुरोध किया था कि कार्यवाही के समय में बदलाव किया जाना चाहिए इसे ध्यान में रखते हुए अब सदन की कार्यवाही नियमित समय यानी सुबह ग्यारह बजे से शाम छह बजे तक चलेगी। उन्होंने कहा कि सदस्यों के बैठने की व्यवस्था भी पहले की तरह कर दी गयी है। अब सदस्य पहले की तरह सदन में अपनी जगहों पर बैठेंगे हालाकि कुछ सदस्य अभी भी राज्यसभा की दीर्घा में बैठेंगे।

इसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी। इस तरह बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन सदन में कोई विशेष विधायी कामकाज नहीं हो पाया। बजट सत्र का पहला चरण 29 जनवरी से 12 फरवरी तक हुआ था। दूसरा चरण आठ मार्च से आठ अप्रैल तक चलेगा।

Tags: National newsrajyasabha
Previous Post

पंचायत चुनाव से पहले यूपी बीजेपी कार्यसमिति की बैठक, लखनऊ ,में लगेगा दिग्गजों का जमावड़ा

Next Post

एक लाख के इनामी समेत चार खूंखार नक्सली चढ़े पुलिस के हत्थे

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Next Post
naxalites arrested

एक लाख के इनामी समेत चार खूंखार नक्सली चढ़े पुलिस के हत्थे

यह भी पढ़ें

staff seleciton commision

सर्वर डाउन होने से अभ्यर्थी नहीं कर पा रहे आवेदन

14/12/2020
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने दी हरेला पर्व की शुभकामनाएं, कहा— लोक पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान

15/07/2026
CM Yogi

‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बढ़ाकर निवेशकों को नई सुविधाएं देगी योगी सरकार

07/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version