• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है उत्तर प्रदेश : सीएम योगी

Writer D by Writer D
28/04/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (cm yogi) की विश्व बैंक के प्रतिनिधिमण्डल के साथ बुधवार को उनके सरकारी आवास पर सम्पन्न एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश में प्रस्तावित स्वच्छ वायु पहल के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया।

ज्ञातव्य है कि उत्तर प्रदेश द्वारा भारत का पहला एयरशेड आधारित ‘यूपी क्लीन एयर एक्शन प्लान’ तैयार किया जा रहा है। ‘यूपी क्लीन एयर एक्शन प्लान’ विश्व बैंक के तकनीकी सहयोग से विकसित किया जा रहा है, जिसमें राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के अग्रणी संस्थानों का सहयोग भी लिया जाएगा। इस योजना में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम और 15वें वित्त आयोग द्वारा निर्धारित वायु प्रदूषण लक्ष्यों को पूरा करने के लिए प्राथमिकता निर्धारित की जा रही है, ताकि वर्ष 2030 तक राज्यव्यापी वायु गुणवत्ता लक्ष्यों की पूर्ति के लिए प्रभावी रणनीति बनायी जा सके। विश्व बैंक द्वारा ‘एयरशेड’ और अन्तर्विभागीय ‘वन टीम यूपी’ दृष्टिकोण के तहत उत्तर प्रदेश क्लीन एयर प्लान के कार्यान्वयन हेतु वित्तीय सहायता प्रदान किए जाने की भी पहल की गयी है।

उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था का तेजी से विस्तार हो रहा है : CM Yogi

मुख्यमंत्री (cm yogi)  ने कहा कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था का तेजी से विस्तार हो रहा है। वर्तमान में यह देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। अब उत्तर प्रदेश वायु प्रदूषण के प्रबन्धन में भी देश के अन्य राज्यों के लिए एक मॉडल बनने के लिए तैयार है। राज्य में उज्ज्वला योजना के दोनों चरणों में लगभग 1.70 करोड़ निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन वितरित किए गए हैं। इससे ग्रामीण इलाकों में स्वच्छ ईंधन से खाना पकाने की सुविधा व्यापक स्तर पर उपलब्ध हुई है।

आवासीय सुविधा में पढ़ेंगे श्रमिकों के पाल्य, मुफ्त होगी हर व्यवस्था : सीएम योगी

मुख्यमंत्री (cm yogi) ने सुझाव देते हुए कहा कि सम्बन्धित विभागों द्वारा आपसी समन्वय करते हुए बायो-गैस, बायो-सीएनजी, प्राकृतिक कृषि पद्धतियों आदि से सम्बन्धित पायलेट परियोजनाओं को शुरू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गोवर्धन योजना तथा बुन्देलखण्ड क्षेत्र में प्राकृतिक खेती की पायलेट परियोजना को प्रारम्भ किया जाए। उन्होंने स्वच्छ ईंधन के विकल्प के तौर पर गोबर गैस रीफिलिंग की शोध परियोजना प्रारम्भ करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने ई-वाहन के उपयोग को बढ़ावा दिए जाने पर बल देते हुए कहा कि प्राथमिकता के आधार पर विश्व बैंक द्वारा पहले चरण में 17 अति प्रदूषित शहरों में ई-मोबिलिटी को प्रोत्साहन दिया जाए।

पूरे राज्य में प्रभावी ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए : CM Yogi

मुख्यमंत्री (cm yogi) ने कहा कि पूरे राज्य में प्रभावी ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ईंट भट्ठों सहित विभिन्न उद्यमों में प्रौद्योगिकी उन्नयन का कार्य किया जाए। उन्होंने परम्परागत ईंधन के स्थान पर स्वच्छ ईंधन अपनाने वाले उद्योगों को सहायता प्रदान किए जाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

इस अवसर पर विश्व बैंक की प्रमुख पर्यावरण विशेषज्ञ कैरिन शेपर्डसन, वरिष्ठ पर्यावरण विशेषज्ञ जोस्टिन नैगार्ड, प्रदेश के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज सिंह, सचिव आशीष तिवारी आदि उपस्थित थे।

मनोरंजक ज्ञान के साथ पर्यटन को लगेंगे पंख

Tags: cm yogilive hindi newsLucknow NewsNational newsnews hindi todaynews in hindiTodays NewsUP governmentyogi 2.0Yogi GovernmentYogi News
Previous Post

उत्तर प्रदेश में जंगल राज कायम : अखिलेश यादव

Next Post

शाहीन बाग में मिला ड्रग्स का जखीरा, 400 करोड़ का माल NCB ने किया जब्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Azam Khan
उत्तर प्रदेश

आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं, रिहाई के तुरंत बाद ED ने की कार्रवाई

31/10/2026
अयोध्या

अयोध्या के दीपोत्सव से जुड़ेगा पूरा विश्व, डिजिटल माध्यम से जलेंगे एक लाख दीप

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘चुनाव आयोग को बदनाम करने का ठेका लेकर बैठे हैं अखिलेश यादव’, दिनेश प्रताप सिंह का तीखा हमला

31/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव का दशक: दक्षता एवं प्रबंधन का बेमिसाल संगम

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी के सभी 75 जिलों में बनेंगे सरदार पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन: सीएम योगी

31/10/2026
Next Post
drugs

शाहीन बाग में मिला ड्रग्स का जखीरा, 400 करोड़ का माल NCB ने किया जब्त

यह भी पढ़ें

नंदा-सुनंदा महोत्सव में शामिल हुए CM धामी, प्रदेश की सुख-शांति की कामना

22/09/2026
Sambhal Violence

संभल बना छावनी, बाहरी लोगों की एंट्री पर 10 दिसंबर तक रोक

30/11/2024
Women's World Cup

महिला वर्ल्ड कप में मिताली ब्रिगेड का जलवा, पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त

06/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version