• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिवनगरी में बनेगा यूपी का पहला स्काई वॉक, 80 मीटर ऊंचाई से दिखेगा पूरा शहर

Writer D by Writer D
24/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
UP's first sky walk

UP's first sky walk

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्राचीन और नवीन काशी का अद्भुत नजारा अब आसमान में खड़े होकर महसूस कर पाएंगे। उत्तर प्रदेश का पहला स्काई वॉक बनारस में बनाने की तैयारी है और उस रोमांचक गलियारे से बाबा विश्वनाथ की पूरी काशी दिखेगी। कमिश्नरी परिसर में प्रस्तावित परियोजना में पूर्वांचल की सबसे ऊंची दो इमारतों के बीच ग्लास (कांच) के बेस का गलियारा बनेगा। दुनिया भर से आने वाले सैलानी इस कांच के बेस पर चलकर आसमान से दिव्य काशी को देख सकेंगे और खुद के आसमान में खड़े होने का अनुभव भी कर पाएंगे।

कमिश्नरी सभागार में प्रस्तावित भूतल सहित 18 मंजिला दो इमारतों की छत के बीच स्काई वॉक बनाया जाएगा। करीब 100 फीट लंबा और छह फीट चौड़ा ग्लास स्काई वॉक पर एक साथ 25 से 30 लोग चहलकदमी कर पाएंगे। इसके फर्श में मजबूत पारदर्शी शीशा लगाया जाएगा और इस पर खड़े होने वाले को महसूस होगा कि वह बिना किसी आधार के हवा में खड़ा है।

80 मीटर ऊंचाई पर बनने वाले इस स्काई वॉक से पूरा शहर दिखेगा और छत पर दूरबीन की भी व्यवस्था होगी। इससे शहर के स्थलों को ऊंचाई से देखा जा सकेगा।

जेल में महिला बंदियों के बच्चों को मिले बेहतर शिक्षा : योगी

यहां बता दें कि आयुक्त कार्यालय में 6.44 एकड़ में एकीकृत मंडलीय कार्यालय प्रस्तावित है। भूतल और 18 मंजिला दो इमारतें पीपीपी मॉडल पर बनाई जाएंगी और इसमें करीब 250 करोड़ रुपये की लागत आएगी। माना जा रहा है कि जुलाई में इस परियोजना का डीपीआर तैयार हो जाएगा और टेंडर के 18 महीने में इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

डमरू के आकार को दर्शाने वाली इस दो बहुमंजिली इमारत की परियोजना को पूरी तरह से पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप पर बनाया जाएगा। इसमें एक बिल्डिंग को सरकारी कार्यालय के लिए उपयोग किया जाएगा और दूसरी बिल्डिंग निर्माण करने वाली एजेंसी को मिलेगी। इसमें होटल, कॉमर्शियल कांप्लेक्स, सहित अन्य तरह की गतिविधियों से इस परियोजना की लागत निकाली जा सकेगी।

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि एकीकृत मंडलीय कार्यालय की दो इमारतों के बीच स्काई वॉक बनाया जाएगा। इस रोमांचक गलियारे में काशी आने वाले सैलानी आसमान में खड़े होने के अनुभव के साथ काशी दर्शन कर पाएंगे। जुलाई तक इसका डीपीआर बन जाएगा और टेंडर प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।

Tags: amar ujala varanasi newsbanaras indiabanaras uttar pradeshglass bridge in varanasikashi indiakashi newskashi uttar pradeshLatest Varanasi News in Hindinews in hindisky walksky walk bridge in varanasiskywalk bridgeup news in hindiUttar Pradeshuttar pradesh first sky walkuttar pradesh first skywalkuttar pradesh news in hindivaranasiVaranasi breaking newsvaranasi commissionerVaranasi Hindi Samacharvaranasi latest newsvaranasi newsVaranasi News in Hindivaranasi today newsvaranasi today top five newsvaranasi top news todayvaranasi touristsvaranasi upvaranasi uttar pradeshयूपी का पहला स्काई वॉकस्काई वॉक
Previous Post

भारत में जल्द दस्तक देगा Nokia X20, रियलमी और अन्य स्मार्टफोन को देगी टक्कर

Next Post

आसमान में दिखा ‘स्ट्रॉबेरी मून’ का खूबसूरत नजारा, देखें एक झलक

Writer D

Writer D

Related Posts

Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
Next Post
strawberry moon

आसमान में दिखा 'स्ट्रॉबेरी मून' का खूबसूरत नजारा, देखें एक झलक

यह भी पढ़ें

संजय सिंह

योगी सरकार राजनीतिक दुर्भावना से काम कर रही है : संजय सिंह

04/09/2020
cm dhami

कोविड टीकाकरण कैम्प का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण

27/07/2022

सरकारी विभागों में अरसे से खाली हैं इंजीनियरों के सैकड़ों पद

15/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version