• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी की स्किल को मिलेगी ग्लोबल पहचान

Writer D by Writer D
26/04/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Skill development

Skill development

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सबको हुनर, सबको काम देने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार (Yogi Government) अब युवाओं को ऐसे एडवांस लेवल की स्किल (Skill) ट्रेनिंग की योजना पर काम कर रही है, जिससे प्रदेश के युवाओं की एक्सेप्टेंस सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी संभव हो सके।

सरकार प्रदेश के युवाओं को उन कोर्सेज में स्किल्ड (Skilled) बनाएगी, जिनके माध्यम से युवा सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में जाकर भी नौकरी कर सकें। इसके लिए वर्ल्ड स्किल सेंटर प्रोजेक्ट पर कार्य किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा इससे संबंधित एक प्रस्तुतिकरण हाल ही में मुख्य सचिव के समक्ष दिया गया है। जल्द ही इस प्रस्तुतिकरण को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, जिनकी मंजूरी मिलने के बाद इस प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के प्रयास शुरू होंगे।

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस देगा ट्रेनिंग

वर्ल्ड स्किल सेंटर (World Skill Center) के प्रस्तावित प्रोजेक्ट का उद्देश्य इंटरनेशनल एक्सपर्टीज के साथ कोलाबरेशन के माध्यम से प्रदेश में एक ऐसे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना करना है जहां प्रदेश के युवाओं की ट्रेनिंग स्किल्स को एक नए लेवल पर ले जाया जा सके। इस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के माध्यम से युवाओं को उन कोर्सेज में ट्रेन्ड किया जाएगा जिनकी ग्लोबल लेवल पर काफी डिमांड है। यहां ऐसे मैनपावर को तैयार किया जाएगा जो ग्लोबल स्टैंडर्ड्स की स्किल से लैस हो।

प्रदेश सरकार का मानना है कि बड़ी संख्या में प्रदेश के पढ़े-लिखे युवा विदेशों में नौकरी के लिए जाते हैं। इनमें सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर, पेट्रोकेमिकल इंजीनियर से लेकर डॉक्टर तक होते हैं। हालांकि,स्किल के मामले में भारतीय युवा ग्लोबल स्टैंडर्ड्स पर खरे नहीं उतरते। इस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में युवाओं को ऐसी स्किल में ही तैयार किया जाएगा जो ग्लोबल डिमांड की भरपाई कर सकें। इस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को ही वर्ल्ड स्किल सेंटर के रूप में जाना जाएगा।

10-15 प्रतिशत को मिलेगा ग्लोबल प्लेसमेंट

वर्ल्ड स्किल सेंटर (World Skill Center) की प्रस्तावित परियोजना में इंटरनेशनल पार्टनर के रूप में टीयूवी एसयूडी जर्मनी और ईएचएल स्विट्जरलैंड को जोड़ने का प्रस्ताव है। एसयूडी जहां टेक्नोलॉजी से जुड़ी कंपनी है तो वहीं ईएचएल स्विट्जरलैंड हॉस्पिटैलिटी और होटल मैनेजमेंट से जुड़ी कंपनी है। इनके माध्यम से युवाओं को हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म, रिटेल सर्विसेज, लॉजिस्टिक के साथ ही अकाउंट, बैंकिंग व फाइनेंस जैसे कोर्सेज में स्किल ट्रेनिंग (Skill Training) दी जाएगी।

दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला, IED विस्फोट में 11 जवान शहीद

इसमें प्रवेश के लिए अंग्रेजी विषय के साथ 12वीं पास और माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस की जानकारी होना अनिवार्य होगा। साथ ही उन अभ्यर्थियों के आवेदन पर विचार किया जाएगा जिनकी उम्र 17 से 23 वर्ष होगी। ट्रेन्ड युवाओं में 70 प्रतिशत को प्लेसमेंट मुहैया कराया जाएगा, जबकि 10 से 15 प्रतिशत को ग्लोबल प्लेसमेंट दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

ग्लोबल पार्टनर ही तैयार करेंगे कोर्स करिकुलम

प्रस्ताव के अनुसार ईएचएल और टीयूवी-एसयूडी द्वारा इंडियन और इंटरनेशनल इंडस्ट्रीज की जरूरत के अनुसार कोर्स करिकुलम को तैयार किया जाएगा। हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से जुड़े कोर्स की अवधि डेढ़ वर्ष और अन्य सेक्टर्स से संबंधित कोर्सेज की अवधि एक वर्ष होगी, जिसमें इंटर्नशिप भी कराई जाएगी। प्रस्ताव के अनुसार हॉस्पिटैलिटी कोर्स की फीस 3 लाख और अन्य कोर्स की फीस 1.5 हो सकती है। ये ऐसे कोर्स होंगे जो उनके लिए काफी लाभप्रद साबित हो सकते हैं जिन्होंने 12वीं के बाद कॉलेज छोड़ दिया है। इन सभी प्रस्तावों पर मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद ही कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

Tags: skill trainingworld skill centerYogi News
Previous Post

मुख्यमंत्री आवास पर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, भर्ती

Next Post

बुलेट ट्रेन सेवा से भी जुड़ेगा यूपी का मेडिकल डिवाइस पार्क

Writer D

Writer D

Related Posts

Gen-Z's creativity filled Kanwar with the colors of history and society with faith.
उत्तर प्रदेश

जेन-जी की क्रिएटिविटी ने कांवड़ में भरे आस्था संग इतिहास और समाज के रंग

10/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

राशन से डिजिटल निगरानी तक, योगी सरकार ने बदला यूपी का पोषण मॉडल

10/08/2026
उत्तर प्रदेश

गो संरक्षण से गांवों में खुलेगा कमाई का नया रास्ता, 10 रुपये लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र

10/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

12 वर्षों में देश में 17 करोड़ से अधिक लोगों को मिली नौकरियां व रोजगार: सीएम योगी

10/08/2026
CM Yogi performed Rudrabhishek on the second Monday of Sawan.
उत्तर प्रदेश

सावन के दूसरे सोमवार सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक

10/08/2026
Next Post
Medical Device

बुलेट ट्रेन सेवा से भी जुड़ेगा यूपी का मेडिकल डिवाइस पार्क

यह भी पढ़ें

राहुल गांधी Rahul Gandhi

किसानों के पीछे हटने की जरूरत नहीं, हम आपके साथ हैं : राहुल गांधी

29/01/2021
Neha Sharma

डीएम की अनोखी पहल, अब गांव की समस्या का होगा गांव में ही समाधान

18/06/2023
Truck-Trolley Collision

घर से भागे प्रेमी युगल की सड़क दुर्घटना में मौत, मचा कोहराम

01/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version