• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आईएएस पूजा खेडकर विवाद के बीच UPSC चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, कार्यकाल पूरा होने से पहले छोड़ा पद

Writer D by Writer D
20/07/2024
in शिक्षा, Main Slider
0
Manoj Soni

Manoj Soni

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। ट्रेनी IAS पूजा खेडकर विवाद के बीच यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) के अध्यक्ष मनोज सोनी (Manoj Soni) ने अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया है। सोनी ने 16 मई 2023 को यूपीएससी अध्यक्ष के रूप में शपथ ली थी और उनका कार्यकाल 15 मई 2029 को समाप्त होना था। वहीं, मनोज सोनी के इस्तीफे की वजह निजी कारण बताया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपीएससी अध्यक्ष मनोज सोनी (Manoj Soni)  ने कथित तौर पर लगभग एक महीने पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि इसे स्वीकार किया जाएगा या नहीं।

प्रख्यात शिक्षाविद् सोनी डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर ओपन यूनिवर्सिटी (बीएओयू), गुजरात के वीसी के पद पर साल 2009 से 2015 तक रह चुके हैं। उन्होंने 28 जून 2017 को यूपीएससी आयोग के सदस्य के रूप में पदभार संभाला था।

गौतरलब है कि यूपीएससी (UPSC) केंद्र सरकार की ओर से विभिन्न परीक्षाओं के संचालन में अहम भूमिका निभाता है, जिसमें सिविल सेवा परीक्षाएं शामिल हैं। यह संस्थान आमतौर पर आईएएस, आईएफएस, आईपीएस और केंद्रीय सेवाओं में प्रतिष्ठित पदों के लिए उम्मीदवारों की सिफारिश करता है।

वहीं, ट्रेनी IAS पूजा खेडकर के खिलाफ आरोपों के बाद यूपीएससी भी सुर्खियों में है, पूजा खेडकर ने कथित तौर पर सिविल सेवाओं में प्रवेश पाने के लिए अपने डॉक्यूमेंट्स में जालसाजी की थी।

Tags: Manoj Sonipuja khedkarupsc
Previous Post

इसका का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

Next Post

हरियाणा के कांग्रेस विधायक गिरफ्तार, अवैध खनन मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Share Market
Business

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

18/05/2026
Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Next Post
Surendra Pawar

हरियाणा के कांग्रेस विधायक गिरफ्तार, अवैध खनन मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई

यह भी पढ़ें

बिकरू कांड

बिकरू कांड : विकास दुबे का 25 हजार के इनामी साथी नन्हू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

21/08/2020
missile

पाकिस्तान में गिरी भारत की मिसाइल, रक्षा मंत्रालय ने बताई ये वजह

11/03/2022
CM Yogi

प्रदेश में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी व समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराया जाएः मुख्यमंत्री

23/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version