• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मास्टरप्लान – 2041 की अंतिम रूपरेखा बनाने में जुटा यूपीसीडा

Writer D by Writer D
23/11/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
UPSIDA

UPSIDA

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। लखनऊ औद्योगिक विकास प्राधिकरण का उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) में विलय होने के बाद योगी सरकार विकास कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से मास्टर प्लान – 2041 को तैयार करने में जुटी है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) की बैठक में मास्टरप्लान – 2041 की अंतिम रूपरेखा बन गई है। UPSIDA के सीईओ मयूर माहेश्वरी के निर्देशन में स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए) की देखरेख में इसे तैयार किया जा रहा है। सीईओ ने इसकी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री के विशेष सचिव व यूपीसीडा के एसीईओ शशांक त्रिपाठी को सौंपी है।

प्रदेश का औद्योगिक गढ़ बनकर उभरेगा लखनऊ

इस मास्टर प्लान के अंतर्गत लखनऊ के आस-पास के आवासीय, व्यवसायिक, औद्योगिक क्षेत्रों का विकास किया जाएगा। साथ ही उन्नाव में औद्योगिक एवं संस्थागत विकास को भी यह मास्टर प्लान बढ़ावा देगा। आने वाले समय में लखनऊ क्षेत्र प्रदेश का औद्योगिक गढ़ बनकर उभरेगा। जिसका फायदा कानपुर -उन्नाव को भी होगा। लखनऊ औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा ) का गठन 2005 में किया गया था। लेकिन अधिसूचित लखनऊ के 45 व उन्नाव 39 गांवों की विकास यात्रा में प्राधिकरण कभी अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करा पाया।

यही कारण रहा कि 2021 में इसका UPSIDA में विलय कर दिया गया। लखनऊ में इसका क्षेत्र बिजनौर, नटकुर, कुरौनी जैतिखेड़ा से शुरू होकर लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ-साथ उन्नाव के आजाद चौराहा तक 299 वर्ग किमी है। यहां आवासीय व व्यावसायिक सुविधायुक्त टाउनशिप, आईटीबीपी, आपदा प्रबंधन और फॉरेंसिक साइंस इंस्टिट्यूट के कैंपस, वेयरहाउसिंग के प्रोजेक्ट आदि आ रहे हैं।

इस बेल्ट में शामिल हैं कई परियोजनाएं

लखनऊ का सरोजनीनगर : बीजी लिंक इंफ्रा, जिमी गार्डन, संतुष्टि इन्क्लेव, निरपुरिया इंटरप्राइजेज, अलकनंदा इंफ्रा, अमृत कौर, शिवशंकर भार्गव, नानक लॉजिस्टिक्स, कैप्टन मनोज वासन, केजे इंटरप्राइजेज, जुगल किशोर, सेज सिटी, हिमवीर सहकारी, कृष्णा कोलोनाइजर, फीनिक्स इंफ्रा।

बिजनौर : एल्डिको हाउसिंग, पार्थ इंफ्रा, जीएसआर बिल्डर।

उन्नाव : विवेक लधानी, जयराम जालान, रेशम रूसन इंडिया।

Tags: Lucknow Newsup newsUPSIDA
Previous Post

जिसका निशाना अचूक होगा, माफिया का उपचार करने वाला वही सपूत होगाः सीएम योगी

Next Post

सर्दियों में सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करेगी योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘नौकरियों का रेट तय करने वाले आज नकल पर ज्ञान दे रहे हैं’, अखिलेश के आरोपों पर योगी सरकार के मंत्रियों का तीखा पलटवार

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Next Post
CM Yogi

सर्दियों में सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करेगी योगी सरकार

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

नवनीत सहगल Navneet Sehgal

प्रदेश में लघु व बड़े उद्योगों में मिला 52 लाख श्रमिकों को काम : सहगल

15/02/2021
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी कोरोना पॉजिटिव

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी कोरोना पॉजिटिव मिले, जोधपुर एम्स में भर्ती

08/08/2020
bad odour

सर्दियों में भी पसीने की बदबू से है परेशान, करें ये उपाय

08/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version