• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपीसीडा 15 जनवरी से 2 फरवरी के मध्य 8 मंडल मुख्यालयों में करेगा रोड शो

Writer D by Writer D
10/01/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
UPSIDA

UPSIDA

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/कानपुर। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के आकार को एक ट्रिलियन डॉलर तक ले जाने के सीएम योगी (CM Yogi) के संकल्प को पूरा करने के लिए विभागों के प्रयास तेज हो गए हैं। लखनऊ में 10 से 12 फरवरी के मध्य प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) के दृष्टिगत निवेश के इच्छुक उद्यमियों, कारोबारियों और औद्योगिक समूहों से एमओयू साइन करने के लिए अब मंडल मुख्यालयों पर रोड शो का आयोजन किया जाएगा। रोड शो का आयोजन उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) द्वारा किया जाएगा। प्राधिकरण ने एक लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश लक्ष्य को प्राप्त करने के बाद सीएम योगी के निर्देश पर मंडल मुख्यालयों पर रोड शो के आयोजन का निर्णय लिया है। प्रत्येक रोड शो के मुख्य अतिथि औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल नंदी होंगे।

85 हजार करोड़ के एमओयू कर चुका UPSIDA

उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) को एक लाख करोड़ रुपए के निवेश का संशोधित लक्ष्य दिया गया था। इस लक्ष्य की पूर्ति पहले ही की जा चुकी है। तमाम बड़े औद्योगिक समूहों ने निवेश के लिए प्राधिकरण प्रबंधन से एमओयू साइन कर लिया है।

यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर माहेश्वरी का कहना है कि यूपीसीडा के औद्योगिक क्षेत्रों में 15 हजार एकड़ से अधिक का लैंड बैंक हैं। हम अब तक विभिन्न संस्थानों से 85 हजार करोड़ रुपए के निवेश से जुड़े एमओयू कर चुके हैं। हमारे पास एक लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश का प्रस्ताव आ चुका है।

GIS के लिए बुधवार को लखनऊ में होगा भव्य रोड शो

यहां आयोजित किए जाएंगे रोड शो

15 जनवरी: प्रयागजराज मंडल

16 जनवरी: वाराणसी मंडल

19 जनवरी: आगरा मंडल

20 जनवरी: मेरठ मंडल

22 जनवरी: कानपुर मंडल

23 जनवरी: अयोध्या मंडल

24 जनवरी: बरेली मंडल

02 फरवरी: झांसी मंडल

Tags: Lucknow Newsup gisup gis 2023UP GIS road show
Previous Post

GIS के लिए बुधवार को लखनऊ में होगा भव्य रोड शो

Next Post

गन्ना किसानों का भुगतान समय पर सुनिश्चित किया जाए: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार ने बदले चरित्र प्रमाणपत्र के नियम, अब हिंसा में शामिल युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दीपावली और छठ पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी : एके शर्मा

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दो पैन कार्ड केस में आजम खान-बेटे को राहत, हाईकोर्ट ने दी जमानत

29/10/2026
Main Slider

‘सीटें मांगें तो जीरो याद दिलाइएगा’, कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर राजभर ने अखिलेश को दी सलाह

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्री

29/10/2026
Next Post
cm dhami

गन्ना किसानों का भुगतान समय पर सुनिश्चित किया जाए: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

Azam Khan

इस साल भी जेल में मनेगी आजम खान की ईद, जाने इसकी वजह

02/05/2022
Azhar Ali

अजहर अली : सीरीज हारने के बाद कप्तानी छोड़ने के बारे में कभी नहीं सोचा

26/08/2020
Flatted Factory

मेरठ के ज्वेलरी उद्योग को फ्लैटेड फैक्टरी के जरिए नया आयाम देगी योगी सरकार

09/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version