• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चीनी दूतावास में घुसे अमेरिकी एजेंट, दो महाशक्तियों के बीच चरम पर पहुंची तनातनी

Desk by Desk
25/07/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम, नई दिल्ली
0
DONALD TRUMP
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में स्थित चीनी वाणिज्य दूतावास को आधिकारिक तौर पर शनिवार को चार दशक बाद बंद कर दिया गया है।अमेरिकी एजेंटों ने दूतावास के अंदर घुसकर इसे बंद कराया।

कुछ दिन पहले ही अमेरिका ने ह्यूस्टन में चीनी दूतावास बंद करने का आदेश दिया था। इसके बाद से दोनों देशों में तनातनी चरम पर पहुंच गई है। दोनों देशों के बीच पहले से ही कोरोना वायरस के नियंत्रण को लेकर जुबानी जंग जारी है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका ने चीन से 72 घंटे के भीतर ह्यूस्टन में अपने वाणिज्य दूतावास  को बंद करने के लिए कहा था। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियों ने आरोप लगाया था कि यह जासूसी और बौद्धिक संपदा की चोरी का एक केंद्र है। शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों ने वाणिज्य दूतावास पर अमेरिका में बीजिंग के जासूसी अभियानों का हिस्सा होने का भी आरोप लगाया था।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

जैसे को तैसा करते हुए चीन ने भी चेंगदू में स्थित अमेरिकी दूतावास को बंद करने का आदेश दिया है। दूतावास को बंद करने का आदेश देते समय, चीन ने अमेरिका पर अपने आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने और राष्ट्रीय सुरक्षा के हितों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है।

ट्रंप प्रशासन द्वारा तय की गई समय सीमा समाप्त होने से एक घंटे से भी पहले वाणिज्य दूतावास पर लगे चीनी झंडे और सील को हटा लिया गया। अमेरिकी अधिकारियों ने इमारत पर कब्जा कर लिया। सुबह-सुबह, वाणिज्य दूतावास के कर्मचारी इमारत से अपना सामान हटाते देखे गए।

आतंकियों को हथियार सप्लाई कर रहा है चीन, नॉर्थ-ईस्ट में भारत को विद्रोह की चिंता

वहीं लगभग 30 प्रदर्शनकारियों को बैनर के साथ वाणिज्य दूतावास के बाहर जश्न मनाते देखा गया। दूतावास को बंद करने के लिए दी गई समय सीमा के खत्म होने से पहले ह्यूस्टन पुलिस ने बैरिकेड्स लगा दिए और चार दशकों से चीन सरकार के कब्जे वाली इमारत के पास की सड़कों को बंद कर दिया।

Tags: American agentbannersbarricadeschinese consulateChinese Embassychinese embassy in usachinese flagescalation between two superpowersevictionHoustonhouston policeMike pompeoprotestorsshutdownTrump AdministrationUS agents enter Chinese embassyWorld Hindi NewsWorld News in Hindiचीनी दूतावास में घुसे अमेरिकी एजेंटदो महाशक्तियों के बीच चरम पर पहुंची तनातनी
Previous Post

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

Next Post

शिक्षा निदेशक के तबादले पर भड़के मनीष सिसोदिया, गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

पूजा घर के ऊपर-नीचे भूलकर भी न बनाएं ये जगहें, जानें वास्तु नियम

18/09/2026
Main Slider

उपराज्यपाल संधू से मिले यूपी अल्पसंख्यक आयोग के वरिष्ठ सदस्य परविंदर सिंह

17/09/2026
Main Slider

आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ी है यूपी की 25 करोड़ जनता: मुख्यमंत्री योगी

17/09/2026
Main Slider

प्रेरणा स्थल पर जले आशीर्वाद के दीये, सीएम योगी ने शुरू किया सेवा संकल्प अभियान

17/09/2026
Main Slider

बीमारू यूपी नहीं था, उसे चलाने वाले राजनेताओं की मानसिकता थी बीमारू : मुख्यमंत्री योगी

17/09/2026
Next Post

शिक्षा निदेशक के तबादले पर भड़के मनीष सिसोदिया, गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा

यह भी पढ़ें

इस दिन मनाई जाएगी नाग पंचमी, कालसर्प दोष दूर करने के लिए करें नाग देवता की पूजा

25/07/2024
Bahubali

‘Bahubali’ Return: राजामौली ने फैन्स को दे दिया सबसे बड़ा सरप्राइज

01/05/2024
Chandrashekhar Upadhyay

‘न्यायमित्र पुरस्कार’ लौटाकर भी चंद्रशेखर उपाध्याय को नहीं मिला न्याय

18/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version