• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिया पीएम मोदी को ‘लीजन ऑफ़ मेरिट’ सम्मान

Desk by Desk
22/12/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाशिंगटन। अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के सर्वोच्च सम्मान से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रतिष्ठित ‘लीजन ऑफ मेरिट’ सम्मान से नवाजा है।

यह जानकारी अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ’ब्रायन ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने बताया कि श्री ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को भी इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया हैं।

President Donald Trump presented the Legion of Merit to Indian PM Narendra Modi for his leadership in elevating the US-India strategic partnership. Indian Ambassador to US Taranjit Singh Sandhu accepted the medal on behalf of PM Modi: US National Security Advisor Robert C O'Brien pic.twitter.com/GP2DLMCpwY

— ANI (@ANI) December 22, 2020

मुंबई के पब में कोरोना नियमों की उड़ाई धज्जियां, सुरेश रैना समेत 34 पर एफआईआर

उन्होंने सोमवार देर रात कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू को लीजन ऑफ मेरिट पुरस्कार सौंपा गया है। भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने प्रधानमंत्री की ओर से व्हाइट हाउस में यह पुरस्कार स्वीकार किया।

श्री ब्रायन ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत और अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने और भारत को एक वैश्विक ताकत के रूप में आगे बढ़ाने के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया गया हैं।

इस सम्मान के साथ प्रधानमंत्री मोदी की पुरस्कार सूची में एक और पुरस्कार शामिल हो गया है। इससे पहले भी श्री मोदी को कई अन्य देश अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित कर चुके हैं।

अमेरिका सेना का प्रतिष्ठित ‘लीजन ऑफ मेरिट’ पुरस्कार विदेशी सेना और राजनीतिक हस्तियों के साथ-साथ अमेरिकी सेना के सदस्यों को उत्कृष्ट उपलब्धियों और सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने पीएम मोदी को मिले अमेरिकी सम्मान को लेकर कहा कि यह पदक पीएम के दृढ़ नेतृत्व, वैश्विक शक्ति के रूप में भारत के उदय के लिए दृष्टि और उनके द्वारा भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी की प्रगति और वैश्विक शांति और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए किए गए योगदान को मान्यता देता है।

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर कॉन्टैक्टलेस डेबिट कार्ड ‘रूपे सिलेक्ट’ लाॅन्च

क्या है ‘लीजन ऑफ मेरिट’?

20 जुलाई, 1942 को अमेरिकी संसद द्वारा ‘लीजन ऑफ मेरिट’ मेडल देने की शुरुआत की गई थी। यह अमेरिकी सेना, विदेशी सैन्य सदस्यों और उन राजनीतिक हस्तियों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने उत्कृष्ट सेवाओं और उपलब्धियों के प्रदर्शन में असाधारण और सराहनीय आचरण प्रदर्शित किया है। यह सर्वोच्च सैन्य पदक में से एक है। ‘लीजन ऑफ मेरिट’ मेडल एक फाइव-रेज वाला सफेद क्रॉस है, जिसे लाल रंग से धारित किया गया है। इसमें 13 सफेद सितारों वाले नीले केंद्र के साथ एक हरे रंग की पुष्प आकृति है।

पीएम मोदी को इन देशों ने भी दिया है सर्वोच्च अवाॅर्ड

अमेरिका भारतीय प्रधानमंत्री को अपना सर्वोच्च पुरस्कार देने वाला नवीनतम देश है। इससे पहले साल 2016 में सऊदी अरब द्वारा ‘ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सऊद’, ‘स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी आमिर अमानुल्लाह खान (2016)’, ‘ग्रांड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ पेलेस्टिन अवॉर्ड (2018)’। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) द्वारा 2019 में ‘ऑर्डर ऑफ जायेद’ अवाॅर्ड। रूस द्वारा 2019 में ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू’ अवाॅर्ड। मालदीव द्वारा 2019 में ‘ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्यूश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन’ अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया।

Tags: donald trumpdonald trump pm modilegion of meritpm modiPM Modi's 'Legion of Merit' awardUSwhat is legion merit awardwhat is legion of meritwhat is legion of merit medalWorld Hindi NewsWorld News in Hindi
Previous Post

पाकिस्तान में मंहगाई अपने चरम पर, अंडे के भाव भी आसमान पर

Next Post

दिल्ली बनाम यूपी स्कूल मॉडल पर बहस करने लखनऊ पहुंचे सिसोदिया

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
CM Yogi
Main Slider

‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्यमंत्री

01/09/2026
Swami Narendranand
Main Slider

अखिलेश के AI वीडियो पर भड़के स्वामी नरेंद्रानन्द, बोले- ‘चोर-उचक्के रच रहे योगी के खिलाफ कुचक्र’

01/09/2026
Next Post
sisodia

दिल्ली बनाम यूपी स्कूल मॉडल पर बहस करने लखनऊ पहुंचे सिसोदिया

यह भी पढ़ें

Burnt Alive

जिंदगी की जंग हार गई आत्मदाह करने वाली युवती, शोहदे की हरकतों से थी क्षुब्ध

27/11/2020
Rakesh Roshan will fulfill Rishi Kapoor's unfulfilled wish, will make a film

ऋषि कपूर की अधूरी इच्छा पूरी करेंगे राकेश रोशन, बनाएगें फिल्म

02/05/2021
lifes insurance

इरडा : अब किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस भरना पड़ेगा महंगा

15/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version