• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बालों के कंडीशनर के लिए करें इन चीजों का इस्तेमाल

Writer D by Writer D
25/04/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Hair

Hair

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आजकल की लाइफस्टाइल में मौसमी बदलाव और प्रदूषण की वजह से बालों को कई परेशानियों झेलते हुए रूखेपन का सामना करना पड़ता हैं। बालों की देखभाल के लिए सभी शैंपू के बाद बालों में कंडीशनर (Hair Conditioner) लगाना पसंद करते हैं जो कि हेयर केयर रूटीन का अहम हिस्सा होता है। कंडीशनर का इस्तेमाल करने से बाल मुलायम और चमकदार रहते हैं। हांलाकि केमिकल युक्त कंडीशनर बालों पर नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आपको चाहिए कि जितना हो सके प्राकृतिक तरीकों की ओर रूख किया जाए। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल प्राकृतिक कंडीशनर (Hair Conditioner) के रूप में किया जा सकता हैं। ये बालों को बिना नुकसान पहुंचाएं चमक दिलाएंगे। आइये जानते है इनके बारे में…

एलोवेरा

एलोवेरा सेहत के साथ-साथ स्किन और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है क्योंकि एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके अलावा, ये एंटीऑक्सीडेंट बालों को सही मायने में नमी प्रदान करता है और हेयर स्किन को कई इन्फेक्शन से भी बचाता है। साथ ही, इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों के विकास और उसकी चमक को बनाए रखने में मददगार हैं। इसमें एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी मौजूद होते हैं, जो आपके बालों के लिए एक बेहतर विकल्प है।

शहद

शहद को उपसात्वक के रूप में अनुवर्गित किया जाता है, जिसका अर्थ है कि, यह स्वाभाविक रूप से एक अच्छा कंडीशनर और मॉइस्चराइज़र है, क्योंकि इसमें पानी के अणुओं को आकर्षित करने और अपने अन्दर बनाए रखने की क्षमता होती है। यह एक वांछनीय प्रभाव होता है और बालों को और चमकीला और नरम बनाता है। यह समृद्ध विटामिन और खनिज से भी भरा हुआ है।

 

नारियल का दूध

नारियल का दूध आपके बालों के लिये एक अच्छा प्राकृतिक कंडीशनर है क्योंकि ज्यादातर लोग अपने बालों की सेहत को बनाए रखने के लिए नारियल का दूध इस्तेमाल करते हैं। इसमें ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को हाइड्रेट करने का काम करते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटीबैक्टीरियल के साथ विटामिन-ई जैसे गुण भी होते हैं। कई शोध के अनुसार नारियल के दूध में लॉरिक एसिड पाया जाता है, जो बालों को नमी प्रदान करके सॉफ्ट और खूबसूरत बनाता है। तो आप भी इसका उपयोग बालों को मुलायम बनाने के लिए कर सकती हैं। इसके साथ, अगर आप चाहें तो बादाम का तेल भी मिला सकती हैं।

दही

दही आपके खाने का जायका बढ़ाने के साथ-साथ आपके बालों की देखभाल भी करता है। आप इसे अपने महंगे हेयर मास्क से रिप्लेस कर सकती हैं। ये आपके बालों को संपूर्ण पोषण देता है। इसके अलावा, यह बालों के लिए एक अच्छा कंडीशनर भी है। जिसका आप निश्चित समय के अनुरूप इस्तेमाल कर सकती हैं। जिन महिलाओं के बाल डैंड्रफ की वजह से ज्यादा झड़ रहे हैं, वो इस तरह के प्राकृतिक कंडीशनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके साथ, इसमें एंटीवायरल, एंटीस्पास्मोडिक, एंटीऑक्सीडेंट, मायर लैक्सेट जैसे तत्व भी शामिल होते हैं जो बालों को कई समस्याओं से बचाते हैं। ये नुस्खा बहुत उपयोगी है आप भी इसका इस्तेमाल आसानी से कर सकती हैं।

अंडा

बालों के लिए अंडे को नैचुरल कंडीशनर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं । इसके लिए 2 अंडों के पीले भाग को निकालकर झाग आने तक फेटें और फिर इसमें कुछ बूंदें नारियल तेल की मिलाएं। इस मिश्रण को बाल धोने के बाद अच्छी तरह से बालों पर लगाएं और 5 मिनट बाद धो लें। इससे बाल सॉफ्ट और सिल्की हो जाएंगे। इस तरह आप बालों में अंडा लगाने के फायदे ज्यादा से ज्यादा ले सकते हैं।

नारियल तेल

यह कंडीशनर उन लोगों के लिए बिलकुल सही है, जिनके बालों को मजबूती और उसी तरह की जरूरत होती है; आखिर हम नारियल के तेल के बारे में बात कर रहे हैं, जो बरसों से हमारे बालों की कंडीशनिंग कर रहा है। तेल वह कुंजी है, जो बालों से बंध जाता है और केराटिन को खोने से बचाता है।

केला

केले की मदद से घर पर अपने बालों के लिए कंडीशनर बना सकते हैं। इसका कोई साइड इफेक्ट भी नही है। केले में विटामिन, खनिज, एंटीऑक्सिडेंट और पोटेशियम होता है जो बालों को स्वस्थ, घना और मुलायम बनाने में मदद करता है। केले से बना कंडीशनर बालों को नमी भी प्रदान करता है। इसके अलावा बालों की चमक बरकरार रखने के लिए आप इसका प्रयोग कर सकते हैं।

Tags: beauty hacksBeauty tipsnatural conditioners for hair
Previous Post

बेहद लाजवाब है इसका टेस्ट, हर सदस्य की जुबान पर इसका राज

Next Post

ओव्यूलेशन को बूस्ट अप करने के लिए पिए भिंडी का पानी

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Facial
फैशन/शैली

घर पर ही करें फेशियल, मिलेगा पार्लर जैसा निखार

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Pets
फैशन/शैली

ऐसे करें अपने पालतू की देखभाल, लापरवाही पड़ सकती है भारी

28/08/2026
Next Post
Okra Water

ओव्यूलेशन को बूस्ट अप करने के लिए पिए भिंडी का पानी

यह भी पढ़ें

बिग बाजार को मिला रिलायंस का साथ

बिग बाजार को मिला रिलायंस का साथ, बच गई हजारों की नौकरियां

30/08/2020
Nails

खूबसूरती को निखारते हैं नाखून, इन बातों का ध्यान

20/07/2024
Matar Kebab

संडे को बनाएं मटर के कबाब, बच्चे हो या बड़े उंगलिया चाटते रह जाएंगे

10/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version