• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नींबू के छिलके से कई काम बनेंगे आसान

Writer D by Writer D
18/07/2025
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Lemon Peel

Lemon Peel

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नींबू (Lemon) विटमिन C के साथ ही कई पोषक तत्वों से भरा होता हैं जिसका सेवन सेहत के लिए अच्छा रहता हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों में नींबू के भाव आसमान छूते हुए 400 रूपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। इस भाव में नींबू का सेवन आम आदमी के बस की बात नहीं हैं। ऐसे में नींबू की हर एक बूंद कीमती हैं। देखा जाता हैं कि नींबू के रस का इस्तेमाल करने के बाद इसके छिलके (Lemon Peel) को फेंक दिया जाता हैं। लेकिन आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि यह नींबू का छिलका भी बहुत काम का होता हैं जिसे फेंकने की गलती नहीं करनी चाहिए।

आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि नींबू के छिलके (Lemon Peel) का इस्तेमाल किन-किन कामों में किया जा सकता है। आइये जानते हैं इनके बारे में…

स्किन लाइटनर

नींबू एक नैचुरल स्किन लाइटनर है क्योंकि इसमें साइट्रिक एसिड होता है जो एक ब्लीचिंग एजेंट का काम करता है। ब्यूटी रूटीन में नींबू का रस अक्सर इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसके छिलके (Lemon Peel)  फेंकने को बजाय आप स्किन लाइटनर के रूप में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आप चाहें तो अपनी कोहनी और एड़ी की स्किन को साफ कर सकते हैं। यह पोर्स को टाइट करने का काम करते हैं।

लिप बाम में करें इस्तेमाल

नींबू के छिलके (Lemon Peel) को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर धूप में सूखने के लिए छोड़ दें। जब यह अच्छी तरह सूख जाए तो मिक्सर में डालकर पीस लें। अब इस मिश्रण को एक सूखे बर्तन में निकाल लें। नींबू के छिलके का पाउडर स्टोर करने के लिए किसी एयर टाइट कंटेनर में रख दें। अब इस पाउडर का इस्तेमाल लिप बाम, क्लीन्जर या फिर फेस मास्क के लिए कर सकती हैं।

चीटियों को भगाएं

किचन में आने वाली चीटियों से अगर आप परेशान हैं तो नींबू के छिलकों (Lemon Peel) का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप नींबू के छिलके को खिड़की, दरवाजे और अन्य जगहों पर जहां से चीटियां आती हैं, उन जगहों पर रख दें। नींबू के छिलके के इस्तेमाल से चीटियां किचन में नहीं आएंगी।

दाग हटाएं

कॉफी मग में अगर दाग लग गए हैं तो उसे हटाने के लिए नींबू के छिलके का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए नींबू के छिलके के एक भाग को दाग वाले कॉफी मग में डालें और पानी डाल दें। अब इसे एक घंटे के लिए छोड़ दें और फिर वापस कपड़े से साफ कर दें।

ओरल हेल्थ के लिए

नींबू का छिलका (Lemon Peel) ओरल हेल्थ के लिए भी लाभकारी हो सकता है। इस विषय पर जापान में शोध किया गया। इस शोध के अनुसार, नींबू के छिलके में कई जरूरी कंपाउंड पाए जाते हैं, जैसे 8-गेरानियोक्लिप्सोलारेन, 5-गेरानियोक्लिप्सोलारेन, 5-गेरानायलोक्सी, 7-मेथोक्साइकॉमरिन और फ्लोरिन। ये सभी तत्व संयुक्त रूप से मुंह के बैक्टीरिया को मारने के साथ-साथ उन्हें दोबारा पनपने से रोकने में मदद कर सकते हैं।

माइक्रोवेव क्लीन करें

क्लीन करने के लिए माइक्रोवेव सेफ बाउल को आधे पानी से भर दें और उसमें नींबू के छिलकों को मिलाएं। अब इसे 5 मिनट तक गर्म करें, जब तक इसमें उबाल न आने लगे। उबलने के दौरान पानी से भाप आएगी। कुछ देर बाद गर्म पानी के बाउल को बाहर निकाल लें और एक साफ कपड़े से माइक्रोवेव को साफ कर दें। इससे गंदगी और बदबू दोनों ही गायब हो जाएंगी।

स्टील को करें पॉलिश

तांबा, पीतल और स्टील के बर्तन हम खूब इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में नींबू के छिलके (Lemon Peel) को इन्हें पॉलिश करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नमक में एक नींबू के टुकड़े को डुबो दें। आप चाहें तो इसमें बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। नींबू के छिलके को प्रभावित जगहों पर रब करें और पांच मिनट के लिए छोड़ दें। अब गुनगुने पानी से इसे साफ कर दें।

Tags: household tipshousehold tips in hindiuses of lemon peel
Previous Post

कचौड़ी का स्वाद और भी बढ़ा देगी ये चीज, खाते ही निकलेगा- वाह

Next Post

मारा गया बच्ची से दरिंदगी करने वाला हैवान ‘मनु’, 50 हजार का था इनामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

करवा चौथ में चांद का इतना महत्व क्यों? जानें सूर्यदेव की पूजा न करने का कारण

27/10/2026
Main Slider

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

26/10/2026
Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
Main Slider

BJP की यूपी कार्यसमिति का ऐलान, मोदी-योगी समेत कई दिग्गज शामिल

26/10/2026
Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
Next Post
Farrukhabad Encounter

मारा गया बच्ची से दरिंदगी करने वाला हैवान 'मनु', 50 हजार का था इनामी

यह भी पढ़ें

कांग्रेस के पास ठोस मुद्दे नहीं, इसलिए EVM,चुनाव आयोग और SIR पर उठा रही सवाल: CM धामी

13/10/2026
cut off private part

हैवान पत्नी ने साइट हुए पति पर किया हमला, काट दिया उसका प्राइवेट पार्ट

08/08/2021
Textile Park

लखनऊ-हरदोई सीमा पर बन रहे पीएम मित्र वस्त्र एवं परिधान पार्क को मिल रही रफ्तार

16/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version