• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्पन्ना एकादशी के दिन इस शुभ संयोगों में करें पूजा, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

Writer D by Writer D
26/11/2024
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Utpanna Ekadashi

Utpanna Ekadashi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में उत्पन्ना एकादशी (Utpanna Ekadashi) का बहुत महत्व होता है। उत्पन्ना एकादशी हर साल मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। इस शुभ मौके पर भगवान विष्णु (Lord Vishnu) और मां लक्ष्मी (Goddess Lakshmi) की पूजा की जाती है। शास्त्रों के अनुसार, उत्पन्ना एकादशी का व्रत करने से सीधे बैकुंठ धाम में स्थान मिलता है और जन्म-जन्म के पाप मिट जाते हैं। साथ ही घर के सभी लोगों पर भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है और जीवन में आने वाले कष्टों से छुटकारा मिलता है।

पंचांग के मुताबिक, एकादशी तिथि 26 नवंबर की देर रात 1 बजकर 01 मिनट से शुरू होगी और 27 नवंबर की देर रात 3 बजकर 47 मिनट पर समापन होगा। उदयातिथि के अनुसार, उत्पन्ना एकादशी 26 नवंबर को मनाई जाएगी। इसका पारण 27 नवंबर दोपहर 1 बजकर 12 बजे से लेकर 3:18 बजे तक किया जाता सकता है।

उत्पन्ना एकादशी (Utpanna Ekadashi) शुभ योग

ज्योतिष के अनुसार, उत्पन्ना एकादशी पर सबसे पहले प्रीति योग बन रहा है। इसके बाद आयुष्मान योग और शिववास योग का भी निर्माण हो रहा है। इनमें लक्ष्मी नारायण जी की पूजा-आराधना करने का अलग ही महत्व है। भक्तों की सभी मनोकामनाएं भगवान पूरी करते हैं। घर-परिवार में सुख, समृद्धि और खुशियां आती हैं।

उत्पन्ना एकादशी (Utpanna Ekadashi) के दिन प्रीति योग सुबह से शुरू होगा और दोपहर 2 बजकर 14 मिनट पर खत्म होगा। उसके बाद से आयुष्मान योग बनेगा, जो अगले दिन दोपहर तक रहेगा। एकादशी तिथि में द्विपुष्कर योग 27 नवंबर को सुबह 4 बजकर 35 मिनट से सुबह 6 बजकर 54 मिनट तक है। उत्पन्ना एकादशी पर हस्त नक्षत्र सुबह से लेकर 27 नवंबर को सुबह 4 बजकर 35 मिनट तक है। उसके बाद से चित्रा नक्षत्र रहेगा।

उत्पन्ना एकादशी (Utpanna Ekadashi) पूजा विधि

– उत्पन्ना एकादशी (Utpanna Ekadashi) के दिन सबसे पहले शंख बजाकर स्नान करें।
– भगवान विष्णु का ध्यान करें और उनका स्मरण करें।
– भगवान विष्णु की मूर्ति को पंचामृत से स्नान कराएं और साफ वस्त्र पहनाएं।
– भगवान विष्णु को चंदन, रोली और अक्षत से शृंगार करें और फूल अर्पित करें।
– धूप और दीप जलाएं और भगवान को भोग लगाएं।
-भगवान की आरती उतारें और भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें।

उत्पन्ना एकादशी (Utpanna Ekadashi) पारण समय

अगर महिलाएं 26 नवंबर को उत्पन्ना एकादशी का व्रत रखेंगी तो व्रत का पारण 27 नवंबर बुधवार को दोपहर में 1 बजकर 12 मिनट से 3 बजकर 18 मिनट के बीच कभी भी कर सकती हैं। उत्पन्ना एकादशी पारण के दिन हरि वासर समाप्त होने का समय सुबह 10 बजकर 26 मिनट है।

उत्पन्ना एकादशी (Utpanna Ekadashi) का महत्व

हिंदू धर्म में उत्पन्ना एकादशी पर्व के मौके पर घर और मंदिरों में भगवान नारायण और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन व्रत भी रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक को गोदान के समान ही फल प्राप्त होता है। इस दिन विधि-विधान से पूजा करने पर भगवान विष्णु की कृपा भक्तों पर हमेशा बनी रहती है और उनके जीवन के हर दुख दूर हो जाते हैं। इसके अलावा जीवन में कभी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है।

Tags: Utpanna Ekadashi muhuratutpanna ekadashi puja
Previous Post

दर्श अमावस्या के दिन करें ये उपाय, दूर हो जाएगा पितृ दोष

Next Post

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास अपोलो अस्पताल में भर्ती, सामने आई ये रिपोर्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Salman Khan
Main Slider

अब YouTube पर भी दिखेगा सलमान का स्वैग, लॉन्च किया नया चैनल

10/10/2026
Main Slider

एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का लिया जायजा, प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की

10/10/2026
Next Post
Shaktikanta Das

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास अपोलो अस्पताल में भर्ती, सामने आई ये रिपोर्ट

यह भी पढ़ें

Water ATM

महाकुम्भ में 40 लाख से ज्यादा लोगों ने पिया वॉटर एटीएम का शुद्ध जल

02/02/2025
cm pushkar-jyotraditya

केंद्रीय मंत्री सिंधिया जौलीग्रांट में नए टर्मिनल का 7 अक्टूबर को करेंगे लोकार्पण

21/09/2021
death of the inspector from a heart attack

UP Police भर्ती 2018 में चयन के मामले में राज्य सरकार से तीन सप्ताह में जवाब मांगा

01/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version