• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केंद्रीय मंत्री सिंधिया जौलीग्रांट में नए टर्मिनल का 7 अक्टूबर को करेंगे लोकार्पण

Writer D by Writer D
21/09/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
cm pushkar-jyotraditya

cm pushkar-jyotraditya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 7 अक्टूबर को जौलीग्रांट में बने नए टर्मिनल का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने कहा है कि दून-पिथौरागढ़ हेली सेवा को जल्द स्वीकृति दी जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया से उत्तराखंड में हवाई सेवाओं के विस्तार पर महत्वपूर्ण बैठक की। इसी बैठक में लोकार्पण कार्यक्रम तय हुआ।

सिंधिया ने कहा कि 7 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ जौलीग्रांट देहरादून में बने नए टर्मिनल का लोकार्पण किया जाएगा। हेली समिट के दौरान देहरादून-पंतनगर-पिथौरागढ़-पंतनगर- देहरादून हवाई सेवा को फ्लैग ऑफ भी किया जाएगा। यह सेवा पवनहंस की ओर से दी जाएगी। देहरादून-पिथौरागढ़ हेली सेवा को जल्द स्वीकृति दी जाएगी।

सिंधिया ने कहा कि उत्तराखंड में उड़ान के तहत देहरादून -श्रीनगर-देहरादून, देहरादून- गौचर- देहरादून, हल्द्वानी-हरिद्वार हल्द्वानी, पंतनगर-पिथौरागढ़-पंतनगर, चिन्यालीसौड़ – सहस्त्रधारा-चिन्यालीयौड़, गौचर-सहस्त्रधारा -गौचर, हल्द्वानी -धारचूला- हल्द्वानी तथा गौचर – सहस्त्रधारा – गौचर हेली सेवाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है। उत्तराखंड के लिए जो 13 हेलीपोर्ट चिह्नित किए गए हैं, उनमें से 11 की डीपीआर तैयार हो चुकी है। मसूरी हेलीपोर्ट की डीपीआर भी जल्द तैयार हो जाएगी। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से शहरों की कनेक्टिविटी और बढ़ाई जाएगी। पंतनगर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की प्रक्रिया में और तेजी लाई जाएगी। उन्होंने सुझाव दिया कि उत्तराखंड में वैट के चार्जेज एटीएफ पर अधिक हैं, इस चार्ज को कम किया जाए तो राज्य में एयर कनेक्टिविटी और तेजी से बढ़ेगी और राजस्व में भी वृद्धि होगी।

देवस्थानम बोर्ड ने चारधाम यात्रा के लिए जारी किए इतने हजार ई-पास

मुख्यमंत्री ने इसके लिए केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने देहरादून-पिथौरागढ़ हेली सेवा की स्वीकृति पर कहा कि इस सेवा के शुरू होने से सीमान्त क्षेत्र पिथौरागढ़ के विकास के लिए यह मील का पत्थर साबित होगा। इस हेली सेवा की मांग मुख्यमंत्री केन्द्र सरकार से पहले भी कर चुके थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं केन्द्र सरकार के सहयोग से राज्य में कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य में चिह्नित 13 हेलीपोर्ट में से 8 पर टेंडर प्रक्रिया गतिमान है, जो 20 अक्टूबर तक पूर्ण हो जाएगी। ये सभी कार्य इस वित्तीय वर्ष में पूर्ण करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 11 जुलाई 2021 को मुख्यमंत्री ने नागर विमानन मंत्री से भेंट के दौरान पवनहंस की हेलीकॉप्टर सेवा यात्रियों को मंहगी पड़ने का मुद्दा उठाया गया। केन्द्रीय मंत्री की ओर से इसका शीघ्र समाधान करने एवं देहरादून से श्रीनगर 42 प्रतिशत एवं देहरादून से गौचर 50 प्रतिशत किराया कम करने पर मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर, अपर सचिव स्वाति एस. भदौरिया भी मौजूद थे।

Tags: CM Pushkar DhamiScindiaUttrakhand News
Previous Post

देवस्थानम बोर्ड ने चारधाम यात्रा के लिए जारी किए इतने हजार ई-पास

Next Post

गैस लीकेज से चार फ्लैटों में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत दो लोग जिंदा जले

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नहीं रहे नाना पाटेकर, 75 की उम्र में निधन; गोवा के घर में मिले थे अचेत

08/10/2026
Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से, हाथी पर आएंगी मां दुर्गा; इस बार 9 नहीं 10 दिन होगी पूजा

08/10/2026
Main Slider

उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा

07/10/2026
उत्तराखंड

संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री

07/10/2026
Main Slider

CM योगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन

07/10/2026
Next Post

गैस लीकेज से चार फ्लैटों में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत दो लोग जिंदा जले

यह भी पढ़ें

murder

शिक्षिका की गोली मारकर हत्या, CCTV खंगाल रही पुलिस

30/10/2021

प्रत्येक जिले मे दिव्यांगजनों के लिए विशेष न्यायालय बनाए जाने की मांग

05/05/2024
UG NEET

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में रिजल्ट तैयार करने की तैयारी शुरू, कटऑफ हाई जाने की उम्मीद

08/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version