• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संकट के समय भाई-बहन को इटली में नानी याद आती हैंः सीएम योगी

Writer D by Writer D
08/11/2022
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ, हिमाचल प्रदेश
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कांगड़ा/कुल्लू/शिमला। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  मिशन हिमाचल पर हैं। उन्होंने 4 दिन में यहां 12 रैली की। विधानसभा चुनाव में महज 3 दिन शेष हैं। भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आदित्यनाथ (CM Yogi)  की भी ताबड़तोड़ जनसभाएं हो रही हैं। सीएम योगी ने लगातार दूसरे दिन हिमाचल में जनसभा कर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में वोट की अपील की। मंगलवार को भी तीन विधानसभाओं (पालमपुर, आनी व ठियोग) में उनकी जनसभा हुई। हिमाचल के मतदाताओं में योगी आदित्यनाथ के प्रति जबर्दस्त उत्साह दिखा। लोग घरों की छतों पर भी खड़े होकर उनका संवाद सुनते रहे। योगी आदित्यनाथ ने देवभूमि की जनता का आह्वान करते हुए कांग्रेस को उखाड़ फेंकने की बात की तो पालमपुर के लोगों से खुद को जोड़ा। उन्होंने कहा कि संकट के दौरान भाई-बहन को इटली में नानी की याद आती है। जो सरकार सम्मान व सुरक्षा नहीं दे सकती,  उन्हें समर्थन देने की आवश्यकता नहीं है। हिमाचल की जनता ने भी उत्तर प्रदेश में सुशासन व कानून व्यवस्था का राज लाने वाले योगी आदित्यनाथ का अपनी धऱती पर गगनचुंबी नारों व उत्साह से स्वागत किया।

मंगलवार को योगी आदित्यनाथ आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने सबसे पहले पालमपुर विधानसभा में रैली की। यहां भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी त्रिलोक कपूर के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पालमपुर में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति ने पहली बार रामजन्मभूमि पर राम मंदिर के शुभारंभ का प्रस्ताव पारित किया था। आपको अवगत कराते हुए हर्ष हो रहा है कि आज अयोध्या में राम मंदिर का 55 फीसदी काम हो चुका है। 2023 के अंत तक 500 वर्षों की प्रतीक्षा को दूर करते हुए रामलला अपने मंदिर में विराजमान होंगे। यह भारत की भावनाओं का मंदिर होगा। यह सब दृढ़निश्चयी, संकल्प के धनी यशस्वी पीएम मोदी के नेतृत्व के कारण हो पाया है। उनके नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर नई प्रतिष्ठा को प्राप्त कर रहा है। भारत आज पिछलग्गू नहीं, बल्कि दुनिया का नेतृत्व करने वाला राष्ट्र है। भारत के बिना किसी समस्या का समाधान नहीं। जब भी दुनिया पर संकट आता है तो विश्व मानवता भारत की ओर देखती है। भारत की सुरक्षित सीमाएं गौरव की अनुभूति कराती है। हिमाचल के रणबांकुरों ने सीमा की सुरक्षा में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ा।

एक तरफ यहां देवी-देवताओं का मंदिर व भूमि होने के कारण यह देवभूमि है, वहीं दूसरी तरफ यहां के जवानों के फौलादी बांहों ने भारत की सुरक्षा को सुदृढ़ किया है। नए भारत की ताकत का अहसास दुनिया ने देखा है। कोरोना के दौरान जब पूरी दुनिया पस्त थी, मानवता के ऊपर सबसे बड़ा संकट था। तब मोदी जी के नेतृत्व में जीवन व जीविका को बचाने के लिए नई-नई योजनाएं बनाई जा रही थीं। फ्री में वैक्सीन, टेस्ट,  उपचार व 80 करोड़ लोगों को राशन मिल रहा था। दो-दो स्वदेशी वैक्सीन भी लगने लगे।

सीएम आदित्यनाथ (CM Yogi) ने पूछा कि क्या कांग्रेस कश्मीर से धारा 370 हटा पाती, क्या राम मंदिर बनवा पाती। क्या कोरोना काल में फ्री में उपचार, टेस्ट, वैक्सीन व राशन दिला पाती। जब वह कुछ नहीं कर सकते। आस्था का सम्मान, विश्वास, हितों का संरक्षण व सुरक्षा नहीं दे सकते तो उन्हें समर्थन कतई नहीं देना चाहिए। मोदी जी ने जो कहा, जो करके दिखाया।

सीएम आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि कोई सोचता था कि हिमाचल में एम्स की स्थापना होगी। अटल विहारी वाजपेयी जी ने यहां सड़कों का जाल बिछाकर हाइवे को भी बढ़ाया। विकास की ऊंचाइयों पर पहुंचने के साथ ही हिमाचल आगे बढ़ रहा है। इस पहाड़ी राज्य में हर घर में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति केवल भाजपा की डबल इंजन की सरकार ही कर सकती है। 12 नवंबर को लोकतंत्र के महापर्व में हिमाचल के हर मतदान केंद्र में सिर्फ कमल, कमल,  कमल नजर आना चाहिए।

योगी आदित्यनाथ आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार का अभिवादन करते हुए कहा कि आज कार्तिक पूर्णिमा का स्नान है। मेरा सौभाग्य है कि भाजपा के संस्थापक सदस्य व स्तंभ शांता कुमार जी के दर्शन का आज अवसर मिला।

कोरोना में कांग्रेस का कोई नेता सुध लेने आया था क्या

कुल्लू के आनी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार लोकेंद्र कुमार के पक्ष में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि देश की सीमाओं के लिए यहां के वीर योद्धाओं के योगदान अभिनंदनीय है। मैं इस धरती को नमन करता हूं। मैं भगवान राम की पावन धरा से आया हूं। सीएम योगी ने यहां के लोगों को अयोध्या आने का न्योता दिया।

सीएम ने पूछा कि कोरोना काल में भाजपा नेता व कार्यकर्ता आ रहे थे, क्या कांग्रेस का कोई नेता भी सुध लेने आ रहा था। दिल्ली से भाई-बहन आ रहे थे क्या। संकट में उन्हें इटली में नानी याद आती हैं, कुल्लू और आनी नहीं। कांग्रेस के नेता परिवार तक सीमित रहते, जबकि पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए 135 करोड़ भारत ही परिवार है। उसकी सुरक्षा, खुशहाली व समृद्धि के लिए कार्य करना ही उनका कर्तव्य है।

सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी, जेपी नड्डा, जयराम ठाकुर व अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन व नेतृत्व में हिमाचल विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रदेश विकास करता है तो हर नागरिक के जीवन में खुशहाली की आस जगती है। आज भारत विकास कर रहा है तो दुनिया में रहने वाले भारतवंशियों के मन में विश्वास जागृत हुआ है। भारत दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। 1947 में देश जब आजाद हुआ होगा तो हमने नहीं देखा पर भारत जब 75वर्ष पूरा होने का जश्न मना रहा था तो अमृत महोत्सव वर्ष में आन, बान-शान का प्रतीक तिरंगा हर घर में फहरा रहा था। हम पर 200 वर्ष तक शासन करने वाले ब्रिटेन को पछाड़कर भारत पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना। अब दुश्मन भारत की तरफ टेढ़ी नजर से नहीं देख सकता, यदि देखा तो उसका काम तमाम होना ही है। अब एयर व सर्जिकल स्ट्राइक में भारत के युवा चूक, भूल व देर नहीं करते। आतंकवाद की जननी कश्मीर से धारा 370 मोदी के नेतृत्व में समाप्त हो जाती है। आनी के लोग कश्मीर में जमीन खरीद सकते। यही एक भारत, श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना है।

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  को देखने छतों पर उमड़ी रही भीड़

यहां रैली के दौरान योगी आदित्यनाथ को देखने भारी भीड़ उमड़ी। आलम यह रहा कि जनसभा स्थल के आसपास घरों की छतों पर भी जहां तक नजर गई,  लोग योगी आदित्यनाथ को सुनने के लिए ही दिख रहे थे। नारों व तालियों से सभी ने योगी आदित्यनाथ का देवभूमि पर स्वागत किया।

ठियोग चूकेगा नहीं, इस बार कमल के फूल पर अचूक निशाना मारेगा

ठियोग विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय श्याम के पक्ष में पहुंचे योगी आदित्यनाथ का कार्यकर्ताओं ने ‘राम नाम के नारे हैं, योगी जी पधारे हैं’ से स्वागत किया। उन्हें कार्यकर्ताओं ने मंदिर, तीर-कमान व तलवार भेंट की।

जनसभा में आमजन से मुखातिब योगी आदित्यनाथ ने कहा कि साढ़े 3 दशक बाद यूपी में 5 साल पूरा कर दोबारा मुख्यमंत्री बनने का गौरव सिर्फ मुझे मिला। उत्तराखंड का कल स्थापना दिवस है, वहां भी सत्ता ने दोबारा वापसी की। 8 दिसंबर को परिणाम आएंगे तो हिमाचल में भी सत्ता में भाजपा की दोबारा वापसी होगी।

सीएम ने कहा कि मुझे आश्चर्य होता है कि ठियोग से पिछली बार कम्युनिस्ट व्यक्ति चुनाव जीत गया। मैं माथा पकड़कर रह गया कि देवभूमि में कहां से कालनेमि आ जाते हैं, जो हिंदू देवी-देवताओं को गाली देते हैं। पूजा-पद्धति को नकारते हों। आस्था से खिलवाड़ करते हों, यह आस्था का देश है। यहां व्यक्ति भूखा रह सकता है, सुविधाओं की तिलांजलि दे सकता है, लेकिन आस्था से कोई खिलवाड़ करता है तो उससे दो-दो हाथ करने में कोताही नहीं बरतता। याद करिए पहला स्वातंत्र समर क्यों हुआ था,  जब तक ब्रिटिशर व्यापारी के रूप में शासन करते रहे, तब तक भारत की जनता चुपचाप सहन करती रही पर जब उन्होंने गाय व सुअर की चर्बी से बने कारतूस यहां के जवानों को दिए तो उन्होंने उसे चलाने से इनकार कर दिया, जो बंदूक की नोक जनता पर चलती थी, वही बंदूक ब्रिटिशर पर वापस चलने लगी। यह है भारत, वह आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं कर सकता, जब भी मौका मिलेगा आस्था को पुर्नस्थापित करेगा, जैसे अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। स्वतंत्र भारत गुलामी के चिह्नों को बर्दाश्त नहीं करेगा।

सीएम योगी ने कहा कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता। मैं विशेष रूप से ठियोग आया हूं। हो सकता है कि किन्हीं कारणों से पिछली बार चूक हुई हो, इस बार जब एक-एक रीति बदलने की कार्रवाई हो रही है तो ठियोग कहीं चूकेगा नहीं, अचूक निशाना मारेगा और कमल का फूल खिलाएगा।

Tags: cm yogielections 2022elections NewsHimachal Pradeshhimachal pradsh electionsNational newsup newsyoig news
Previous Post

सिख गुरु जहां भी गए, शक्ति और विश्वास का प्रकाश फैलाया : सीएम योगी

Next Post

सुमली नदी में नाव पलटी, तीन शव बरामद, रेसक्यू ऑपरेशन जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Next Post
Boat capsizes

सुमली नदी में नाव पलटी, तीन शव बरामद, रेसक्यू ऑपरेशन जारी

यह भी पढ़ें

300 बेड का कोविड अस्पताल

गोरखपुर : BRD में तैयार हुआ 300 बेड का कोविड अस्पताल, CM योगी आज करेंगे उद्घाटन

07/09/2020
cm dhami

सीएम धामी ने की शांति अपील, बोले- कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं

15/06/2023

डीयू के कॉलेजों ने छात्रों को दी ऑनलाइन पढ़ाई की ट्रेनिंग

19/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version